The Lallantop

"NSD में शाहरुख हमारे लिए स्टेज पर चाय-समोसे लाता था"

पंकज कपूर ने बताया, शाहरुख अपने अंकल के कैंटीन में बैठा करते थे. कई बार उन्होंने एक्टर्स को रिफ्रेशमेंट सर्व किए.

Advertisement
post-main-image
शाहरुख खान की 'राम जाने' में पंकज कपूर ने कैमियो किया था.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • CBFC ने 'वेलकम टु द जंगल' फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट देते हुए 18 कट्स के साथ कुछ संवेदनशील दृश्यों और संवादों को हटाने का आदेश दिया है।
  • फिल्म से जुड़ी कटौती की मांग भारतीय सेंसर बोर्ड के नियमों और विवादास्पद शब्दों या संदर्भों को हटाने के लिए की गई है।
  • 26 जून को रिलीज़ हो रही इस फिल्म पर हुए कटौती का असर फिल्म के सांस्कृतिक और सामाजिक स्वीकृति पर पड़ सकता है।

Akshay Kumar स्टारर Welcome to the Jungle से CBFC ने क्या-क्या हटवा दिया? Prabhas की Spirit Title Controversy क्या है? Shahrukh Khan के बारे में Pankaj Kapur ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में क्या कहा? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# "एक्टर्स के लिए स्टेज पर समोसे लेकर आता था शाहरुख"

शाहरुख खान का फिल्म इंडस्ट्री से कोई कनेक्शन नहीं था. मगर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा का कैंटीन उनके अंकल चलाते थे. शाहरुख के पिता का काफ़ी समय यहीं बीतता था. 10 साल के शाहरुख भी पिता के साथ अक्सर कैंटीन जाया करते थे. हाल ही में पंकज कपूर ने किंडल कास्ट पॉडकास्ट पर शाहरुख से जुड़ा किस्सा सुनाया. उन्होंने कहा, "मैंने देखा है 10 साल के शाहरुख को NSD कैंटीन में. प्ले रिहर्सल के बीच हम एक्टर्स के लिए स्टेज पर शाहरुख ही चाय समोसे लाता था." कुछ साल बाद शाहरुख की 'राम जाने' में पंकज कपूर ने कैमियो किया.

Advertisement

# एमेज़ॉन ने 'आर्टिफीशियल' से हाथ खींचे

एंड्रयू गारफील्ड 'आर्टिफीशियल' नाम की फिल्म पर काम कर रहे थे. जो ओपन AI के CEO सैम ऑल्टमैन की बायोपिक है. उससे एमेज़ॉन MGM स्टूडियोज़ ने हाथ खींच लिए हैं. जबकि फिल्म लगभग पूरी हो चुकी है. वैरायटी के मुताबिक इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है. मगर एमेज़ॉन के प्रवक्ता ने वैरायटी से चर्चा में बताया कि ये फैसला फिल्म की बेहतरी के लिए लिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक एमेज़ॉन MGM स्टूडियोज़ ही इस फिल्म के लिए दूसरा स्टूडियो तलाशने में मदद भी कर रहा है.

# 'वेलकम 3' पर चली सेंसर की कैंची, लगे 18 कट

Advertisement

'वेलकम टु द जंगल' की सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेशन प्रोसेस पूरी हो चुकी है. बोर्ड ने फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है. मगर 18 बदलाव करवाने के बाद. CBFC ने फिल्म से दिशा पाटनी और जैकलीन फ़र्नांडिज़ के कुछ सेंशुअल विजुअल्स हटवाए हैं. 'अंधा', 'काला' जैसे शब्दों को रिप्लेस करवाया है. एक जगह क्रिकेटर अज़हरुद्दीन का नाम था. उसे अलाउद्दीन करवाया है. कुछ डायलॉग, आर्मी ऑफिसर्स के संबोधन, गोरखा रेजिमेंट का नाम और कुछ एब्यूज़िव जेश्चर्स भी हटवाए हैं. फिल्म 2 घंटे 44 मिनट 50 सेकेंड की है. ये 26 जून को रिलीज़ होगी.

# चंचलगुडा जेल में चल रही 'स्पिरिट' की शूटिंग

प्रभास स्टारर 'स्पिरिट' की शूटिंग अब हैदराबाद की चंचलगुडा जेल में चल रही है. कल 21 जून से यहां शूटिंग शुरू हुई. और सेट से कुछ विजुअल्स भी इंटरनेट पर लीक हो गए हैं. सिने जोश पोर्टल के मुताबिक यहां फिल्म के कुछ इंटेंस ड्रामा सीन और वायलेंट एक्शन ब्लॉक्स शूट किए जा रहे हैं. 'स्पिरिट' का वो हिस्सा जिसमें प्रभास पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं, फिलहाल उसी की शूटिंग चल रही है. 123 तेलुगु के मुताबिक इस शेड्यूल के बाद प्रभास फौजी के बचा हुआ शूट करेंगे.

# 'स्पिरिट' मुश्किल में, बदलना पड़ेगा टाइटल?

प्रभास स्टारर 'स्पिरिट' एक नई मुश्किल में फंस सकती है. दरअसल इसके टाइटल पर मुसीबत आ गई है. नरसम्मा नाम की एक किसान और फाइनेंसर ने 'स्पिरिट इज़ नॉट वन' नाम की फिल्म को फाइनेंस किया है. 8th वंडर सिनेमाज़ के बैनर में बनी इस फिल्म की सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेशन की प्रोसेस भी पूरी हो चुकी है. ये सब तब हो चुका था, जब प्रभास की फिल्म का मुहूर्त भी नहीं हुआ था. मगर टी-सीरीज़ वाले नरसम्मा को ही लीगल नोटिस भेज रहे हैं. नरसम्मा के वीडियो और M9 न्यूज़ पोर्टल के मुताबिक इनमें लिखा है कि वो अपनी फिल्म का प्रमोशन और रिलीज़ तुरंत रोक दें. नरसम्मा ने कुछ न्यूज़ चैनल्स के माध्यम से प्रभास और संदीप रेड्डी से मिलने और NOC की अपील की है. उनका कहना है कि वो बीच का रास्ता निकालने को तैयार हैं. टाइटल पर भी रीवर्क किया जा सकता है. मगर रिलीज़ में परेशानी आई, तो उन्हें मजबूरन कानूनी कार्रवाई करनी होगी.

# 'बाहुबली: द टॉर्चबेयरर' में दिखेगी फिल्म की मेकिंग

'बाहुबली' का एक और चैप्टर आने वाला है. टाइटल है 'बाहुबली: द टॉर्चबेयरर'. ये एक सीरीज़ है जो 29 जून को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी. गुल्टे न्यूज़ पोर्टल से चर्चा में प्रोड्यूसर शोबू यार्लगड्डा ने बताया कि इसमें 'बाहुबली' की मेकिंग देखने को मिलेगी. फिल्म के दोनों पार्ट कैसे बने. पर्दे पर लोगों ने जो ग्रैंड सिनेमैटिक एक्सपीरियंस लिया, उसके कितनी मेहनत और क्या टेक्निक्स यूज़ हुईं, ये सब इसमें दिखाया जाएगा. 

वीडियो: 'शाहरुख खान को खुद को बेचना आता है...' अरशद वारसी ने ऐसा क्यों कहा?

Advertisement