The Lallantop

हार्दिक पंड्या का इंतजार खत्म, इस सीरीज के लिए वापसी का मौका मिला

हार्दिक को जून में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी फिटनेस क्लियरेंस की शर्त पर चुने जाने की बात आई थी. हालांकि फिटनेस साबित करने से पहले ही उन्हें चोट लग गई. वह उस सीरीज से बाहर हो गए.

Advertisement
post-main-image
हार्दिक पंड्या ने पांच महीने से कोई इंटरनेशल मैच नहीं खेला है. (Photo-Pti)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है, लेकिन उनका चयन फिटनेस की शर्त पर है।
  • हार्दिक पंड्या लगभग पांच महीने से चोटिल थे, जिनमें उन्होंने बैक स्पैज्म और क्वाड्रिसेप्स इंजरी जैसी समस्याओं का सामना किया, जिससे वे टीम इंडिया के पिछले मुकाबलों से बाहर रहे।
  • हार्दिक पंड्या को फिटनेस साबित करने के बाद टीम में वापसी का मौका मिला है, और ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सितंबर-अक्टूबर में होने वाली सीरीज में वह खेलेंगे।

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया. लगभग पांच महीने से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हार्दिक को वापसी का मौका मिल गया है. BCCI ने पंड्या को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में चुन लिया है. हालांकि उनका चयन सबजेक्ट टू फिटनेस है. यानी सीरीज खेलने से पहले उन्हें अपनी फिटनेस साबित करनी होगी.   

Advertisement
हार्दिक काफी समय से हैं चोटिल

जून में रिपोर्ट्स आई थीं कि हार्दिक बैक स्पैज्म से उबरने की कोशिश कर रहे हैं. इसके बाद उन्हें क्वाड्रिसेप्स इंजरी की समस्या भी हुई. इस कारण वह भारत के हालिया मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं हो सके. हार्दिक को जून में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी फिटनेस क्लियरेंस की शर्त पर चुने जाने की बात आई थी. हालांकि फिटनेस साबित करने से पहले ही उन्हें  चोट लग गई. वह उस सीरीज से बाहर हो गए. 

पंड्या ने अपना पिछला प्रतिस्पर्धी मुकाबला इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में मुंबई इंडियन्स के लिए खेला था. वहीं भारत के लिए उनका पिछला मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला था.

Advertisement

इसके बाद से पंड्या प्रोफेशनल क्रिकेट से दूर हैं. फिलहाल वह जांघ की चोट से उबर रहे हैं. अब फिटनेस साबित करने पर वह आखिरकार वापस आ जाएंगे. हालांकि सीनियर टीम में वापसी में उन्हें अब भी समय लगेगा.

गायकवाड़ होंगे कप्तान

तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी दी गई है. देवदत्त पडिक्कल उपकप्तान होंगे. टीम में साई सुदर्शन, प्रियांश आर्या, रजत पाटीदार और नमन धीर जैसे बल्लेबाज हैं. निशांत सिंधु, विप्रज निगम और अर्शिन कुलकर्णी ऑलराउंड विकल्प हैं. विकेटकीपिंग के लिए कुमार कुशाग्र और प्रभसिमरन सिंह को चुना गया है.

यह भी पढ़ें- तिलक को वैभव ने उन्हीं के अंदाज में दिया जवाब! दोनों के बीच अब क्यों हुई जुबानी जंग? 

Advertisement

गेंदबाजी की बात करें तो हार्दिक पंड्या के अलावा अर्शद खान, गुरजपनीत सिंह और यश ठाकुर को पेसर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है. ऑस्ट्रेलिया ए के भारत दौरे की शुरुआत 22 सितंबर से होगी. सबसे पहले पुडुचेरी में मल्टी डे मैच खेला जाएगा. दूसरा मैच 29 सितंबर से खेला जाएगा. मल्टी डे मुकाबलों के बाद पुडुचेरी में ही तीन वनडे मैच की सीरीज होगी. ये मुकाबले छह, नौ और 11 अक्टूबर को खेले जाएंगे.

वीडियो: ड्रग्स पर सवाल के बाद हुई मौत, गुलजार सिंह के अंतिम संस्कार में भारी पुलिस बल

Advertisement