The Lallantop

हरभजन का वैभव को लेकर बड़ा दावा! 2027 वर्ल्ड कप के लिए तैयार हैं सूर्यवंशी

U19 टीम के ओपनर Vaibhav Suryavanshi फिलहाल 14 साल के हैं. लेकिन, अगले महीने 15 साल के हो जाएंगे. वह भले ही अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट न खेल पाए हों, लेकिन उन्होंने फर्स्ट क्लास, टी20 और लिस्ट ए डेब्यू कर लिया है.

Advertisement
post-main-image
हरभजन सिंह ने वैभव सूर्यवंशी के लिए अपील की. (Photo-PTI)

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) पिछले साल से क्रिकेट की दुनिया में छाए हैं. कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम करने के साथ ही अब वह वर्ल्ड चैंपियन भी बन चुके हैं. 6 फरवरी को उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर ही भारत ने इंग्लैंड को हराकर अंडर19 वर्ल्ड कप जीता. इस जीत और वैभव की पारी के बाद यह डिमांड और ज्यादा उठने लगी है कि इस युवा स्टार को टीम इंडिया में मौका दे दिया जाए. हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) तो उन्हें वर्ल्ड कप में खेलते देखना चाहते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
हरभजन ने बांधे तरीफों के पुल

हरभजन सिंह ने वैभव की जमकर तारीफ की है. उनका मानना है कि 2027 वर्ल्ड कप के लिए वैभव तैयार हैं. उनके आने से एक शानदार टीम इंडिया तैयार होगी जो कि किसी से नहीं हारेगी. वह चाहते हैं कि टीम इंडिया अगली ही सीरीज में उन्हें इंटरनेशनल डेब्यू का मौका दे दे. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,

हमने उसे IPL में भी देखा, जबरदस्त बैटिंग करते हुए, वहां वह अंडर-19 टीमों के खिलाफ नहीं खेल रहा था. वह एक शानदार खिलाड़ी है. मुझे लगता है कि अगले इंडिया टूर के लिए, चाहे वनडे हो या T20, उसे जरूर टीम में शामिल किया जाना चाहिए. सोचिए एक ऐसी टीम जिसमें अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, जायसवाल हों, यह एक कमाल की टीम होगी! और 2027 में 50 ओवर का वर्ल्ड कप है, एक और बड़ा मौका. ऐसे युवा, जुनूनी टैलेंट को ज़रूर खिलाना चाहिए.

Advertisement
ओलंपिक्स में वैभव को देखना चाहते हैं सचिन

हरभजन ने कहा कि वह वैभव की सचिन से तुलना नहीं करना चाहते हैं. लेकिन वह यह भी मानते हैं कि वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा,

2028 में ओलंपिक्स भी आ रहे हैं, और मेरा मानना ​​है कि इन खिलाड़ियों को मौके मिलने चाहिए. वैभव इतनी कम उम्र में ही बड़े-बड़े काम कर रहा है. मैं उसकी तुलना तेंदुलकर से नहीं करूंगा. कोई भी उनके जैसा नहीं हो सकता. लेकिन, वैभव में बहुत टैलेंट है और वह इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार है. मुझे लगता है कि उसे टीम में जल्दी शामिल करना चाहिए. मुझे उम्मीद है कि 27 मार्च को 15 साल का होने के बाद उसे भारत के लिए खेलने का मौका मिलेगा.

ICC  के नियम के मुताबिक, कोई भी खिलाड़ी 15 साल का होने के बाद ही इंटरनेशनल डेब्यू कर सकता है. वैभव फिलहाल 14 साल के हैं. लेकिन, अगले महीने 15 साल के हो जाएंगे. वह भले ही अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट न खेल पाए हों. लेकिन, उन्होंने फर्स्ट क्लास, टी20 और लिस्ट ए डेब्यू कर लिया है. वैभव IPL और इंडिया ए के लिए भी खेल चुके हैं. यानी इंटरनेशनल क्रिकेट को छोड़कर वैभव ने सभी जगह अपने बल्ले का कमाल दिखाया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- 30 बॉल पर 30 रन, हार लगभग निश्चित थी, फिर कैसे जीता भारत ये वर्ल्ड कप? 

क्या वाकई वैभव को मिल सकता है मौका?

हरभजन तो वैभव की वाहवाही कर रहे हैं. लेकिन, अगर BCCI भी इस पर सोचता है तो क्या होगा. वनडे क्रिकेट में फिलहाल रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करते हैं. वैभव भी ओपनर हैं, ऐसे में सवाल यह है कि क्या टीम वाकई में रोहित शर्मा या गिल की जगह वैभव को मौका देगी? रोहित के संन्यास से पहले तो यह मुश्किल ही नजर आता है. वहीं, टी20 में ओपनिंग स्लॉट के पहले ही कई दावेदार हैं. इसमें अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और संजू सैमसन का नाम प्रमुख है. 

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड को चटाई धूल, ठोके 15 चौके और 15 छक्के

Advertisement