The Lallantop

SRH फैंस के लिए खुशखबरी! पैट कमिंस की वापसी की तारीख पता चली

IPL 2026 : Sunrisers Hyderabad के रेगुलर कैप्टन Pat Cummins जल्द वापसी कर सकते हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से हरी झंडी लेने के लिए वो अपने देश लौट गए हैं.

Advertisement
post-main-image
पैट कमिंस की IPL 2026 में वापसी को लेकर बड़ा अपडेट आया. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस अपनी पीठ की समस्या के चलते कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के बाद वापस ऑस्ट्रेलिया गए हैं जहां उनका फाइनल स्कैन होना है।
  • पैट कमिंस पिछले साल जुलाई से पीठ की चोट से परेशान हैं, जिसके कारण उन्होंने दिसंबर के बाद से मैदान पर वापसी नहीं की और T20 वर्ल्ड कप 2026 तक भी नहीं खेल पाएंगे।
  • अगर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड से हरी झंडी मिलती है तो कमिंस 17 अप्रैल तक फील्ड पर वापसी करेंगे वहीं टीम मैनेजमेंट ने इस दौरान ईशान किशन को कप्तानी सौंप रखी है।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) फैन्स के लिए एक खुशखबरी आई है. टीम के असली कप्तान पैट कमिंस बोरिया-बिस्तर समेटकर वापस ऑस्ट्रेलिया उड़ गए हैं. आप सोचेंगे कि सीजन के बीच में वो घर लौट गए, फिर ये खुशखबरी कैसे हुई? दरअसल, वो अपने घर SRH को रिप्रजेंट करने के लिए हरी झंडी पाने गए हैं.

Advertisement
क्यों घर लौटे कमिंस?

कमिंस की पीठ ने उन्हें पिछले साल जुलाई से ही परेशान कर रखा है. दिसंबर में उन्होंने एक एशेज टेस्ट खेला था. लेकिन, तब से मैदान पर उनकी वापसी नहीं हुई है. यहां तक कि वो T20 वर्ल्ड कप 2026 तक नहीं खेल पाए. अब खबर आई है कि वो अपने उसी पुराने दर्द का 'फाइनल स्कैन' कराने सिडनी गए हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, यह सब पहले से तय था. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच खत्म होते ही वो ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए. खबर है कि अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हरी झंडी दे दी, तो 17 अप्रैल तक वापस लौट आएंगे. कमिंस ने खुद 'बिजनेस ऑफ स्पोर्ट्स' पॉडकास्ट में बताया था कि वह सीजन की शुरुआत में नहीं खेल पाएंगे. लेकिन,  टूर्नामेंट के बीच में जरूर नजर आएंगे.

Advertisement

ये भी पढ़ें : रोहित शर्मा ने चली चाल! झांसे में आए कुलदीप ने बड़ी गलती कर दी

ईशान कर रहे SRH को लीड

इधर, उनकी गैरमौजूदगी में SRH मैनेजमेंट ने टीम का दारोमदार ईशान किशन के कंधों पर सौंपा है. फिलहाल वही टीम की कप्तानी कर रहे हैं और अभिषेक शर्मा उनके डिप्टी (उप-कप्तान) हैं. उनकी लीडरशिप में अब तक का टीम का सफर मिला-जुला रहा है. पहला मैच RCB के ख‍िलाफ SRH बुरी तरह हार गई. वहीं, दूसरे मैच में KKR के ख‍िलाफ 65 रनों से जबरदस्त जीत दर्ज की.

बॉलिंग में खल रही कमिंस की कमी

वहीं, SRH की बॉलिंग की बात करें तो, कमिंस के बिना पेस बॉलिंग की जिम्मेदारी एशान मलिंगा और डेविड पेइन के कंधों पर है. वहीं, कोच डेनियल विटोरी ने जयदेव उनादकट को टीम का रॉक बताया है, जो मुश्किल वक्त में टीम को संभाल रहे हैं. वहीं, पिछले मैच में नीतीश रेड्डी ने भी शानदार बॉलिंग कर अहम रोल निभाया था.

Advertisement

SRH का अगला मुकाबला 5 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ है. फैंस दुआ कर रहे हैं कि किशन की पलटन तब तक मोर्चा संभाले रखे, जब तक कप्तान वापस लौटकर कमाल न कर दें. SRH की मालकिन काव्या मारन भी यही उम्मीद कर रही होंगी कि 17 अप्रैल को जब कमिंस लौटें, तो टीम पॉइंट्स टेबल में ऊपर की तरफ बढ़ रही हो. 

वीडियो: कैमरन ग्रीन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बॉलिंग क्यों नहीं की? KKR के कप्तान ने बताया

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement