The Lallantop

ग्लेन फिलिप्स की पहली टेस्ट सेंचुरी, क्या न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट बचा पाएगी?

Glenn Phillips ने काइल जैमीसन के साथ आठवें विकेट के लिए 87 रन जोड़े. जैमीसन ने भी 41 रन बनाए.

Advertisement
post-main-image
न्यूजीलैंड की टीम ने पहली इनिंग में 391 रन बनाए. (फोटो- Getty)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ओवल मैदान पर अपना पहला टेस्ट शतक पूरा करते हुए टीम को 391 रन के सेफ स्कोर तक पहुंचाया।
  • न्यूजीलैंड की टीम ने पहले टेस्ट में पूरी पारी में 150 से कम रन बनाकर हार का सामना किया था, जिससे टीम की बल्लेबाजी लाइनअप पर दबाव बना था।
  • ग्लेन फिलिप्स के शतक से न्यूजीलैंड ने इस टेस्ट में बेहतर स्कोर बनाया, जिससे सीरीज में वापसी की संभावनाओं को बढ़ावा मिला है और मुकाबला जारी रहेगा।

इंग्लैंड टूर पर गई न्यूजीलैंड की टीम पहला टेस्ट मैच हारी थी. टीम मैच की दोनों पारियों में 150 रन भी नहीं बना पाई. दूसरे टेस्ट में भी न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर का हाल कुछ ऐसा ही रहा. लेकिन ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) ने दूसरे दिन टीम को रेस्क्यू कर लिया. और न्यूजीलैंड एक सेफ स्कोर बना पाई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ओवल मैदान पर खेला जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन सुबह ग्लेन फिलिप्स ने अपना पहला टेस्ट शतक जड़ दिया. उनकी इस पारी की मदद से न्यूजीलैंड की टीम पहली इनिंग में 391 रन बनाने में सफल रही.

पहले दिन एक वक्त न्यूजीलैंड ने 188 रन पर 5 विकेट खो दिए थे. लग रहा था टीम फिर बड़ा स्कोर नहीं बना पाएगी. लेकिन दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने 7 विकेट पर 291 रन बना दिए. फिलिप्स 49 रन पर नॉटआउट थे.

Advertisement

दूसरे दिन सुबह उन्होंने अटैकिंग बैटिंग की. इंग्लैंड ने शॉर्ट बॉल्स से उन्हें घेरने की कोशिश की, लेकिन फिलिप्स ने अच्छे से टैकल किया. उन्होंने सिर्फ 133 गेंदों में शतक पूरा किया जिसमें. ये उनका सभी फॉर्मेट में तीसरा शतक है. वो ब्रेंडन मैकुलम और मार्टिन गुप्टिल के बाद ऐसा करने वाले तीसरे न्यूजीलैंडर बने.

फिलिप्स ने काइल जैमीसन के साथ आठवें विकेट के लिए 87 रन जोड़े. जैमीसन ने भी 41 रन बनाए. इंग्लैंड के बेन डकेट ने एक आसान कैच छोड़ा, जिससे जैमीसन बच गए. जो रूट को जेकब बेथेल के स्पिन पर भरोसा करना पड़ा. बेथेल ने जैमीसन को आउट किया. बाद में जॉफ्रा आर्चर को गेंद मिली, लेकिन फिलिप्स ने उनके सामने भी हिम्मत नहीं हारी. आखिर में फिलिप्स 100 रन पर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 18 चौके लगाए. न्यूजीलैंड ने ओवरनाइट स्कोर में ठीक 100 रन और जोड़े.

पहले दिन इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी थी. न्यूजीलैंड के लिए टॉम ब्लंडेल ने 51 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए सनी बेकर ने और जेकब बेथेल ने 3 विकेट लिए.

Advertisement

फिलहाल, दूसरे दिन टी तक इंग्लैंड की टीम ने 2 विकेट पर 118 रन बना लिए थे. वो न्यूजीलैंड से अभी भी 273 रन पीछे है. बेन डकेट 36 रन बनाकर आउट हुए. एमिलियो गे 48 और जो रूट 19 रन बनाकर खेल रहे हैं.

3 मैचों की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम पहले ही एक मैच हार चुकी है. पहले टेस्ट मैच इंग्लैंड ने 115 रनों से जीता था.

वीडियो: ग्लेन फिलिप्स इतने शानदार कैच कैसे लेते हैं? आपको उनकी इस दिक्कत के बारे में पता है?

Advertisement