The Lallantop

थिएटर से उतरी तो ओटीटी पर फंस गई 'दृश्यम 3'

'दृश्यम 3' के राइट्स को लेकर इतना पंगा हुआ कि अजय देवगन को अलग फिल्म बनानी पड़ी!

Advertisement
post-main-image
'दृश्यम 3' का हिंदी वर्जन 02 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगा.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मेकर्स ने 18 जून को 'दृश्यम 3' के मलयाली, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ा डब वर्जन OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का ऐलान किया, लेकिन हिंदी वर्जन को OTT पर उपलब्ध नहीं कराया गया।
  • 2013 के तेलुगु 'दृश्यम' के राइट्स को लेकर राजकुमार थिएटर प्राइवेट लिमिटेड ने दावा करते हुए मद्रास हाई कोर्ट में शिकायत की, जिससे तेलुगु डब वर्जन की OTT रिलीज पर रोक लगी।
  • मद्रास हाई कोर्ट ने राजकुमार थिएटर के राइट्स विवाद के निपटारे तक तेलुगु डब वर्जन की OTT रिलीज़ पर रोक लगाई है, जिसके कारण यह संस्करण प्राइम वीडियो पर उपलब्ध नहीं है।

Mohanlal की Drishyam उन चुनिंदा फिल्म फ्रैंचाइज़ में से एक है, जिसके मलयाली वर्जन के अलावा रीमेक्स भी खूब पॉपुलर हुए. 21 मई को Drishyam 3 सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. अपना थिएट्रिकल रन पूरा करने के बाद ये मूवी महीने भर के भीतर यानी 18 जून को OTT पर आ गई. Ajay Devgn के साथ फिल्म का हिंदी वर्जन बन रहा है. इसलिए मेकर्स ने अनाउंस किया कि OTT पर ये मूवी हिंदी छोड़, सभी साउथ इंडियन भाषाओं में रिलीज़ होगी. यानी लोग मलयाली के साथ इसकी तमिल, तेलुगु और कन्नड़ा वर्जन भी देख सकेंगे. मगर दिक्कत तब हुई जब डिजिटल रिलीज़ से ठीक एक दिन पहले Madras High Court ने फिल्म के तेलुगु डब पर रोक लगा दी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हाई कोर्ट ने ये फैसला राजकुमार थिएटर प्राइवेट लिमिटेड नाम की प्रोडक्शन कंपनी के शिकायत पर लिया है. उन्होंने फिल्म के तेलुगु राइट्स पर दावा ठोक दिया है. सवाल उठता है कि एक ऐसी कंपनी, जिसने 'दृश्यम 3' बनाई भी नहीं, वो उसके तेलुगु रिलीज़ पर क्लेम कैसे कर सकती है. इस मुद्दे को समझने के लिए हमें वक्त में थोड़ा पीछे जाना होगा. दरअसल, 2013 में जीतू जोसेफ ने मोहनाल स्टारर 'दृश्यम' को डायरेक्ट किया था. फिल्म का ये मलयाली वर्जन इतना हिट हुआ कि बाद में कई भाषाओं में इसके रीमेक बनाए गए.

तब तेलुगु रीमेक के राइट्स राजकुमार थिएटर के मालिक राजकुमार सेतुपति ने खरीदे. कमल हासन की सलाह पर उन्होंने वेंकटेश को लीड रोल में लिया. उस वर्जन को वेटरन एक्ट्रेस और डायरेक्टर श्रीप्रिया ने डायरेक्ट किया. ये फिल्म जबरदस्त हिट रही और 2014 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बनी. मूवी की यही सक्सेस 12 साल बाद 'दृश्यम 3' के तेलुगु डब पर नोंक-झोंक होने की वजह बनी है.

Advertisement

2021 में 'दृश्यम 2' के तेलुगु वर्जन को आशीर्वाद सिनेमाज़ और राजकुमार थिएटर्स ने साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था. लेकिन 'दृश्यम 3' को क्रिएटिव डिफरेंस के कारण तेलुगु में रीमेक नहीं किया जा रहा. अजय देवगन वाला हिंदी वर्जन भी कई बदलावों के साथ रिलीज़ होगा. इसलिए मेकर्स ने अमेजॉन प्राइम वीडियो पर इसके मलयाली, कन्नड़ा, तमिल और तेलुगु वर्जन की डबिंग लाने का फैसला किया. पर जब रिलीज़ की बारी आई, तो राजकुमार सेतुपति ने अड़ंगा डाल दिया. उनका कहना है कि फिल्म के तेलुगु डब वाले सभी राइट्स उनके पास हैं. इसलिए उनसे पूछे बिना इसे OTT पर नहीं लाया जा सकता.

इसी मांग को लेकर उन्होंने मद्रास हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया. लेकिन दूसरी तरफ़ से मेकर्स अदालत में पेश ही नहीं हुए. नतीजतन, कोर्ट ने फिलहाल 'दृश्यम 3' के तेलुगु डब्ड वर्जन की OTT रिलीज़ पर रोक लगा दी है. यानी फिल्म प्राइम वीडियो पर आ तो गई है, लेकिन उसे आप तेलुगु में नहीं देख सकते. कोर्ट ने कहा है कि जब तक फिल्म के राइट्स को लेकर पूरा मसला सुलझ नहीं जाता, ये रोक तब तक लगी रहेगी. ओरिजिनल मेकर्स ने इस विवाद पर फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया है.

वीडियो: 'दृश्यम 3' विवाद के बीच 'सेक्शन 375' के निर्माता ने भी अक्षय खन्ना पर आरोप लगाए हैं

Advertisement

Advertisement