The Lallantop

EPFO मेंबर्स के लिए इंटरेस्ट रेट तय हो गया, खाते में जल्दी ही दिखेगी रकम

2 मार्च 2026 को पीएफ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी ने भी वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए 8.25% की ब्याज दर को बरकरार रखने का फैसला किया था.

Advertisement
post-main-image
पासबुक लाइट से पीएफ खाते में बैलेंस देखना काफी आसान है. (फोटो क्रेडिट: Business Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मोदी सरकार ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए कर्मचारी प्रॉविडेंट फंड (EPF) पर 8.25% ब्याज दर को स्थिर रखने की मंजूरी दी है, जो लगातार तीसरे वर्ष बिना परिवर्तन के जारी रही है।
  • EPF पर ब्याज दर को न बढ़ाने के पीछे मुख्य कारण केंद्रीय बोर्ड ऑफ ट्रस्टी के 2 मार्च 2026 के फैसले और आर्थिक परिस्थितियां हैं, जिनका पालन वित्त मंत्रालय ने किया है।
  • अब EPFO जुलाई माह में 7 करोड़ से अधिक खाताधारकों के PF खातों में ब्याज जमा करना शुरू करेगा, जिससे वे अपने खाते की पासबुक लाइट और अन्य डिजिटल माध्यमों से बैलेंस देख सकेंगे।

मोदी सरकार ने एंप्लॉयी प्रॉविडेंट फंड यानी EPF पर 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दे दी है. लगातार तीसरे साल है जब EPF पर ब्याज रेट नहीं बदला गया है. 2 मार्च 2026 को पीएफ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी ने भी वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए 8.25% की ब्याज दर को बरकरार रखने का फैसला किया था.

Advertisement
PF खाते में ब्याज कब आएगा?

इकोनॉमिक टाइम्स की एक खबर में बताया गया है कि वित्त मंत्रालय की मंजूरी के बाद अब कर्मचारियों के पीएफ के पैसे संभालने वाला संगठन EPFO इसी महीने 7 करोड़ से अधिक खाताधारकों के PF खाते में ब्याज जमा करना शुरू कर सकता है.

ऐसे जांचें खाते में पीएफ का पैसा जमा हुआ या नहीं?

Advertisement

पासबुक लाइट (Passbook Lite) से पीएफ खाते में बैलेंस देखना काफी आसान है. पिछले साल पासबुक लाइट सुविधा शुरू हुई थी. इसमें पीएफ खाताधारक पोर्टल पर ही अपनी EPF पासबुक का बैलेंस चेक कर सकते हैं. 

कंपनी आपकी सैलरी से कितना पीएफ काट रही है और कितना आपके पीएफ जमा कर रही है ये सब इसमें चेक किया जा सकता है. इसमें पासबुक की जगह थोड़ा संक्षेप में जानकारी दी जाती है. अगर बैलेंस चेक करना हो तो इसके जरिये फटाफट चेक किया जा सकता है. स्टेपवाइज जानते हैं कि पासबुक लाइट से पीएफ का डिटेल कैसे चेक करें.

स्टेप 1:  EPFO सदस्य पासबुक पोर्टल पर जाएं और अपने 12 अंकों के यूएएन, पासवर्ड और सुरक्षा कैप्चा का इस्तेमाल करके साइन इन करें.
स्टेप 2: आगे बढ़ने के लिए अपने आधार में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करें.
स्टेप 3: ऊपरी बाएं कोने में स्थित 'व्यू ऑप्शन' पर क्लिक करें.

Advertisement

ड्रॉप-डाउन मेनू से, हाल ही में किए गए पीएफ में जमा और निकाले गए लेनदेन देखने के लिए पासबुक लाइट चुनें.

ये भी पढ़ें: बैंक ग्राहक को देते ऑनलाइन बैकिंग का 'ज्ञान', खुद स्टेशनरी पर खर्च कर रहे अरबों रुपये

पीएफ का ब्याज ऐसे चेक करें 

जब भी EPFO ​​ब्याज जमा करेगा, वह आपके EPF बैलेंस में दिखाई देगा. इसलिए, इसके लिए आपको अपना EPF बैलेंस चेक करना होगा. आप इसे चार और तरीकों से चेक कर सकते हैं:
-उमंग ऐप का इस्तेमाल करके.
-EPF सदस्य ई-सेवा पोर्टल पर जाकर.
- 9966044425 पर मिस्ड कॉल देकर.
- एसएमएस भेजकर.

वीडियो: US-Iran डील पर ट्रम्प और पेजेशकियान ने किए साइन, ईरान को क्या-क्या फायदा मिलेगा?

Advertisement