The Lallantop

कोहली को बदनाम करने के लिए पैसे ऑफर किए, जर्मन मॉडल का बड़ा खुलासा

मॉडल ने साफ कहा कि विराट कोहली उनके फेवरेट क्रिकेटरों में से एक हैं. वो पब्लिसिटी या पैसे के लिए किसी की इमेज खराब नहीं करना चाहतीं.

Advertisement
post-main-image
लिज़लाज़ एक जर्मन मॉडल, इन्फ्लुएंसर और सिंगर हैं. (फोटो- PTI/X)

इंडियन टीम के स्टार बैटर विराट कोहली से जुड़े इंस्टाग्राम 'लाइक' विवाद में नया मोड़ आ गया है. जर्मन मॉडल और इन्फ्लुएंसर लिज़लाज़ (LizLaz) ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि कुछ पत्रकारों ने उन्हें विराट कोहली के खिलाफ झूठी बातें बोलने और आरोप लगाने के लिए पैसे ऑफर किए थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

लिज़लाज़ ने Filmymantra Media को दिए इंटरव्यू में कहा,

"कुछ पत्रकारों ने मुझे पैसे दिए ताकि मैं विराट के बारे में बुरी बातें कहूं और ऐसी बातें आरोप लगाऊं जो उन्होंने कभी किए ही नहीं. लेकिन मैं ऐसा क्यों करती?"

Advertisement

उन्होंने साफ कहा कि विराट कोहली उनके फेवरेट क्रिकेटरों में से एक हैं. वो पब्लिसिटी या पैसे के लिए किसी की इमेज खराब नहीं करना चाहतीं.

क्या था पूरा मामला?

कुछ समय पहले विराट कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट से लिज़लाज़ की एक पोस्ट पर 'लाइक' दिख रहा था. ये देखते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया. लोग तरह-तरह की अफवाहें फैलाने लगे. लिज़लाज़ को इसकी भनक तक नहीं थी. उन्होंने बताया,

"मुझे तो नोटिफिकेशन में भी नहीं दिखा. जब लोग फोन करने लगे तब पता चला."

Advertisement

जैसे ही खबर फैली, उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर मैसेजेस की बाढ़ आ गई. वो गूगल पर अपना नाम सर्च करके हैरान रह गईं. उन्होंने बताया,

"पूरे पेज मेरे बारे में भरे पड़े थे. लग रहा था जैसे सपना है."

भारत और जर्मनी में रिएक्शन में बड़ा फर्क था. लिज़लाज़ ने मजाक में कहा,

"भारत में लोग पूछ रहे थे 'लिज़लाज़ कौन है?' जबकि जर्मनी में हेडलाइंस थीं 'विराट कोहली कौन है?' क्योंकि वहां क्रिकेट ज्यादा पॉपुलर नहीं है."

लिज़लाज़ कौन हैं?

लिज़लाज़ एक जर्मन मॉडल, इन्फ्लुएंसर और सिंगर हैं. विराट कोहली वाले मामले से पहले वो आमतौर पर क्रिकेट जगत से दूर थीं. लेकिन इस 'लाइक' विवाद ने उन्हें अचानक सुर्खियों में ला दिया.

विराट कोहली इस समय IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने अब तक 11 मैचों में 379 रन बनाए हैं, जिनमें तीन फिफ्टी शामिल हैं. हाल में दो मैचों में डक पर आउट होने के कारण वो ऑरेंज कैप की रेस से थोड़ा पीछे हो गए हैं. ये उनके IPL करियर में सिर्फ दूसरी बार हुआ है जब वो लगातार दो मैचों में डक पर आउट हुए.

वीडियो: आईपीएल के पहले ही मैच में रोहित का बल्ला बोला, कोहली भी पीछे नहीं

Advertisement