गौतम गंभीर. एक दौर में टीम इंडिया के अहम सदस्य थे. आजकल सांसद, कॉमेंटेटर और लखनऊ सुपरजाएंट्स के मेंटॉर हैं. गंभीर और धोनी का प्रेम जगजाहिर है. और चेपॉक के मैदान पर जैसे ही माही ने दो छक्के मारे और उनकी टीम जीती, लोगों ने गंभीर को ट्रोल करना शुरू कर दिया.
गंभीर ने सोचा नहीं होगा, धोनी की बैटिंग देख उनके साथ ऐसा करेगी जनता
'मैं क्यों हंसूं, मैं तो गंभीर हूं.'


गंभीर पर हुए कुछ ट्वीट्स के जरिए हम आपको ये वाला हाल बताएंगे. लेकिन उससे पहले मैच की बात कर लेते हैं. साल 2019 के बाद पहली बार चेन्नई की टीम अपने घर में खेलने उतरी थी. लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीता और पहले बोलिंग का फैसला कर लिया. रुतुराज गायकवाड़ और डेवन कॉन्वे ने उनके इस फैसले को गलत साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी.
दोनों ने मिलकर 9.1 ओवर्स में 110 रन जोड़ डाले. गायकवाड़ ने 31 गेंदों पर 57 और कॉन्वे ने 29 गेंदों पर 47 रन बनाए. शिवम दुबे और अंबाती रायुडु ने 27-27 रन की पारियां खेलीं. जबकि मोईन अली ने 19 और कप्तान धोनी ने 12 रन बनाए. चेन्नई ने अपने 20 ओवर्स में सात विकेट खोकर 217 रन बनाए.
धोनी ने अपनी पारी में कुल तीन ही गेंदें खेलीं. और दो बेहतरीन छक्के लगाए. और उनकी बैटिंग देखते ही गौतम गंभीर ट्रेंड हो गए. लोगों ने ट्विटर पर मीम्स शेयर करने शुरू कर दिए. मैच के बाद एक यूजर ने निराश गंभीर की फोटो डाल लिखा,
‘चलो सभी लोग गंभीर पर हंसते हैं.’
एक अन्य यूजर ने लिखा,
‘एमएस धोनी ने 2 अप्रैल और 3 अप्रैल को छक्के जड़े. दोनों ही दिन सबसे ज्यादा तकलीफ गौतम गंभीर को हुई.’
एक अन्य यूजर ने लिखा,
‘गौतम गंभीर बहुत खुश नहीं हैं.’
एक दूसरे यूजर ने लिखा,
'धोनी के छक्के हमेशा गौतम गंभीर की निराशा का कारण क्यों होते हैं?'
एक यूजर ने लिखा,
‘पिक ऑफ द डे, गौतम गंभीर.’
एक अन्य व्यक्ति ने ट्वीट किया,
‘गंभीर साहब के लिए दुखी महसूस कर रहा हूं.’
एक अन्य व्यक्ति ने ट्वीट किया,
‘मैं क्यों हंसूं, मैं तो गंभीर हूं.’
मैच पर लौटें तो लखनऊ की बैटिंग की शुरुआत भी बेहतरीन हुई थी. काएल मेयर्स ने कमाल की फिफ्टी जड़ी. लेकिन कप्तान राहुल समेत बाकी के बड़े नाम अपने कद के साथ न्याय नहीं कर पाए. और लखनऊ की टीम उतने ही रन से हारी, जितने थला ने बनाए थे.
वीडियो: IPL2023 में भोजपुरी कॉमेंट्री इस कारण कर रहे हैं रवि किशन!



















