The Lallantop

प्रकाश राज का 'रामायण' पर विवादित बयान, राम-लक्ष्मण को बताया रावण के फल चुराने वाला

प्रकाश राज ने कहा कि नॉर्थ से आने वाले लोग साउथ के लोगों को बीफ खाने से न रोकें.

Advertisement
post-main-image
प्रकाश राज ने नॉर्थ-साउथ के विवाद को फिर छेड़ दिया है.

एक्टर Prakash Raj एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. Ramayana पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने दावा कि राम-लक्ष्मण ने रावण के बगीचे से फल चुराए थे. यही नहीं, उन्होंने साउथ के राज्यों में काम करने वाले नॉर्थ इंडियंस पर भी विवादित बयान दिए हैं. इंटरनेट पर लोग उनकी इस बात से काफी नाराज़ हो गए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

प्रकाश हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने 'रामायण' पर तंज कसते हुए अपना वर्जन सुनाया. उन्होंने कहा,

"राम, लक्ष्मण और सीता साउथ की तरफ आ रहे. तभी लक्ष्मण ने कहा-'राम!' 
क्या हुआ लकी?' 
यहां पर एक जंगल है.' 
राम ने कहा-'नहीं, ये किसी का खेत है.' 
वहां फल हैं. क्या हम उन्हें खा सकते हैं?' 
'हां.’ 
लक्ष्मण ने पूछा-'पर क्या ये चोरी है?'
राम ने कहा-'नहीं, अगर तुम भूखे हो, तो खा सकते हो.'"

Advertisement

प्रकाश आगे कहते हैं,

"वो लोग खा ही रहे हैं कि तभी शूर्पणखा और रावण आ गए. शूर्पणखा काफी गुस्सा हो गई. उसने कहा-'भैया, ये लोग फल खा रहे हैं.' इस पर रावण ने कहा-'वो लोग भूखे हैं. उन्हें खाने दो. हम बाद में बात करेंगे.' खाने के बाद राम ने लक्ष्मण से कहा-'अरे लकी!' राम लक्ष्मण को लकी कहते हैं. उन्होंने कहा कि कुछ आदिवासी (रावण-शूर्पणखा) आए हैं. इस पर रावण ने कहा-'नहीं, हम ही मालिक हैं.'"

‘रामायण’ की बात करते हुए प्रकाश GST और नॉर्थ-साउथ की डिबेट भी ले आए. वो कहते हैं,

Advertisement

"राम ने कहा कि हमने फ्रूट्स खाए हैं, तो हम पैसे भी देंगे. इस पर शूर्पणखा ने सब कैलकुलेट किया और कहा-'2000 रुपये, विद GST.' राम-लक्ष्मण ने कहा कि हमारे पास पैसे नहीं हैं. तो रावण ने उन्हें डिस्काउंट दिया. मगर उनके पास फिर भी पैसे नहीं थे. तो रावण ने कहा-'अगर डिस्काउंट देने के बाद भी तुम्हारे पास पैसे नहीं, तो तुम यहां टूरिस्ट नहीं. तुम यहां फल की खोज में आए थे. और अब जब तुमने फल खा लिए, तो उसके बीज को प्लांट करो, पेड़ बनाओ और वापस जाओ.'"

'रामायण' पर अपने इस बयान के जरिए प्रकाश राज नॉर्थ-साउथ डिबेट पर तंज कस रहे थे. उन्होंने कहा कि नॉर्थ से साउथ जाने वाले लोग उन पर जबरदस्ती हिन्दी न थोपें. उन्होंने कहा-"किसी बैंक का मैनेजर बन कर हमें बीफ खाने से मत रोको. हम बीफ फेस्टिवल भी करेंगे." प्रकाश ने कहा कि नॉर्थ के लोगों को साउथ में आकर काम करना चाहिए और वापस चले जाना चाहिए. उन्हें वन नेशन-वन इलेक्शन जैसी बातें नहीं करनी चाहिए. इंटरनेट पर प्रकाश का ये बयान खूब वायरल हो रहा. लोग उनकी काफी आलोचना कर रहे. कई तो उन्हें 'वाराणसी' फिल्म से हटाने की डिमांड भी करने लगे, जिसमें वो एक शिव भक्त के किरदार में नजर आएंगे. 

वीडियो: प्रकाश राज ने बताया बॉलीवुड में पहला काम किया, लोगों ने क्या कहा?

Advertisement