The Lallantop

टीम इंडिया का पूरा कोचिंग स्टाफ बदलेगा, गौतम गंभीर को भी मिलेगी छुट्टी: रिपोर्ट

भारतीय टीम के लिए इस साल शेड्यूल काफी टाइट है. बैक टू बैक कई सीरीज खेलनी हैx. इसी कारण खिलाड़ियों के वर्कलोड को मैनेज करने के लिए खिलाड़ियों को कुछ सीरीज के लिए आराम दिया जा रहा है. अब यही फॉर्मूला कोचिंग में आजमाया जा रहा है.

Advertisement
post-main-image
गौतम गंभीर को जिम्बाब्वे दौरे के लिए आराम दिया गया है. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर एशियन गेम्स और जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम के साथ नहीं रहेंगे, और वीवीएस लक्ष्मण को कोच के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • बोर्ड ने टीम के व्यस्त शेड्यूल और खिलाड़ियों के वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए स्प्लिट कोचिंग का विकल्प अपनाया है, जिससे विभिन्न कोचिंग स्टाफ अलग-अलग टूर्नामेंट की देखरेख करेंगे।
  • गौतम गंभीर जल्द ही वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में वापसी करेंगे, जबकि लक्ष्मण के नेतृत्व में टीम आगामी टूर्नामेंट्स में कोचिंग स्टाफ के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा।

BCCI ने जिम्बाब्वे दौरे और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया था. लेकिन अब इसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. खबर यह है कि एशियन गेम्स और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए हेड कोच गौतम गंभीर टीम के साथ नहीं होंगे. दिग्गज खिलाड़ी और सीओई प्रेसिडेंट वीवीएस लक्ष्मण बतौर कोच टीम के साथ होंगे. बोर्ड ने एक बार फिर स्प्लिट कोचिंग में हाथ आजमाया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
भारत को मिलेगा नया कोचिंग स्टाफ

भारतीय टीम के लिए इस साल शेड्यूल काफी टाइट है. बैक टू बैक कई सीरीज खेलनी हैं. इसी कारण वर्कलोड को मैनेज करने के लिए खिलाड़ियों को कुछ सीरीज के लिए आराम दिया जा रहा है. यही फॉर्मूला कोचिंग में भी आजमाया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गौतम गंभीर समेत पूरे कोचिंग स्टाफ को एशियन गेम्स और जिम्बाब्वे दौरे के लिए आराम दिया जाएगा.

लक्ष्मण को यहां अपना अलग कोचिंग स्टाफ मिलेगा. पूर्व बल्लेबाज ऋषिकेश कानितकर बैटिंग कोच होंगे. वहीं सुनील जोशी बॉलिंग कोच के तौर पर काम करेंगे. इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के साथ ही गंभीर की वापसी हो जाएगी.

Advertisement
लक्ष्मण पहले भी निभा चुके हैं जिम्मेदारी

BCCI ने पहली बार ऐसा नहीं किया है. जब भी भारत के व्यस्त शेड्यूल में एक साथ कई असाइनमेंट आए हैं, तो BCCI ने काम में CoE की मदद ली है. इससे पहले भी लक्ष्मण ने कई विदेशी दौरों पर नेशनल टीम को कोचिंग दी है. यह  फैसला भारत के कैलेंडर की बढ़ती मांगों को दिखाता है, क्योंकि बाईलेट्रल सीरीज़ और मल्टी-स्पोर्ट इवेंट्स एक साथ चल रहे हैं. भारत के लिए एशियन गेम्स भी काफी अहम है. क्योंकि 2028 ओलंपिक में क्रिकेट भी शामिल है. 

एशियन गेम्स और जिम्बाब्वे दौरे का शेड्यूल

भारत का जिम्बाब्वे दौरा 23 से 26 जुलाई 2026 तक खेला जाएगा. इस दौरे में दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैच होंगे. सभी मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे. पहला टी20 23 जुलाई, दूसरा 25 जुलाई और तीसरा व अंतिम मैच 26 जुलाई को खेला जाएगा. तीनों मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होंगे.

यह भी पढ़ें-संजू सैमसन को ड्रॉप किया गया, या आराम दिया गया? इनसाइड स्टोरी जान लीजिए 

Advertisement

एशियन गेम्स की शुरुआत तो 19 सितंबर से होगी, लेकिन क्रिकेट के मुकाबले उससे पहले ही शुरू हो जाएंगे. 2026 एशियन गेम्स में क्रिकेट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. सभी मुकाबले 17 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच जापान के आइची प्रीफेक्चर स्थित कोरोगी एथलेटिक पार्क में होंगे.

वीडियो: India Vs England: रवि बिश्नोई के फॉर्म पर क्यों चर्चा हो रही है?

Advertisement