The Lallantop

सलमान खान की एक और क्रिप्टिक पोस्ट या 'मातृभूमि' के टीज़र का हिंट!

सलमान खान ने एक शब्द लिखा और इंटरनेट पर कयासों की बाढ़ आ गई.

Advertisement
post-main-image
सलमान की नई सोशल मीडिया पोस्ट को लोग 'मातृभूमि' के टीज़र का हिंट मान रहे हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सलमान खान ने 7 जुलाई को अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में 'Maatrubhumi' शब्द लिखा, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह अपनी फिल्म 'मातृभूमि' के टीज़र का हिंट दे रहे हैं।
  • फिल्म 'मातृभूमि' का निर्माण चुनौतियों के बीच है, जिसमें फिल्म का नाम बदलना और सेंसर बोर्ड से क्लियरेंस प्रक्रिया शामिल हैं, जिससे रिलीज़ में देरी हुई है।
  • सलमान खान फिल्म्स ने कहा है कि 'मातृभूमि' अभी सेंसर बोर्ड को सबमिट नहीं हुई है, जिससे फिल्म की रिलीज़ में किसी तरह की बाधा नहीं है और आगामी अपडेट की प्रतीक्षा की जा रही है।

Salman Khan और उनकी Cryptic Posts. पिछले कुछ समय से उनके अंदाज़ कुछ बदले-बदले से हैं. वक्त-बेवक्त उनकी एक क्रिप्टिक पोस्ट डलती है, और इंटरनेट पर बवाल मच जाता है. ऐसा ही कुछ एक बार फिर हुआ है. सलमान खान के 7 जुलाई की शाम अपने सोशल हैंडल्स से दो तस्वीरें शेयर कीं. इनमें वो सब्ज़ मैदान पर वादियों के बीच बैठे हैं. आसपास धुंध है. उन्होंने रगेड जीन्स, ब्लैक वेस्ट और काउबॉय हैट पहनी हुई है. रिप्ड फिज़ीक और तगड़े आर्म्स नजर आ रहे हैं. मगर जिस एक लफ्ज़ ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक हल्ला मचा दिया है, वो है Maatrubhumi. तस्वीरों के साथ सलमान ने बस यही एक शब्द लिखा है. और अब सोशल मीडिया पर कयासों की बाढ़ आ गई है. लोग अपने-अपने तरीके से इसे डीकोड करने में लगे हुए हैं. मगर जो थ्योरी सबसे ज़्यादा मज़बूती से सामने आ रही है, उसके मुताबिक सलमान ने इस पोस्ट में Maatrubhumi Teaser का हिंट दिया है. अब इस बात में कितनी सच्चाई है, ये तो सलमान ही जानें. मगर इंटरनेट पर चल रही कुछ फैन थ्योरीज़ हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

1. ‘मातृभूमि’ के टीज़र का हिंट

Advertisement

ज्यादातर लोग इसे ‘मातृभूमि’ के टीज़र का हिंट मान रहे हैं. अरसे तक सलमान सोशल मीडिया पर कम ही नज़र आते थे. मगर पिछले कुछ समय ये वो इस पर एक्टिव हैं. ये ख़बर भी आई थी कि सलमान ने अपनी PR टीम और पूरा प्रोफेशनल फ्रेमवर्क बदल दिया है. इससे पहले 17 मई को ‘लोनलीनेस और अलोन’ वाली उनकी क्रिप्टिक पोस्ट भी चर्चा में रही. मगर इस लेटेस्ट पोस्ट के साथ तो सलमान ने ‘मातृभूमि’ का नाम लिखा है. इसलिए इसे लोग फिल्म के टीज़र की आमद का क्लियर हिंट मान रहे हैं.

1
इंटरनेट वाली जनता का मानना है कि ये पोस्ट ‘मातृभूमि’ के टीज़र का हिंट है. 

2. 200 डांसर्स वाला गाना आएगा

टीज़र के अंदाज़े के बाद सेकेंड मोस्ट पॉपुलर थ्योरी है फिल्म का ग्रैंड सॉन्ग. दरअसल मई में फिल्मी ज्ञान पॉडकास्ट पर कोरियोग्राफ़र मुदस्सर खान ने इस गाने के बारे में बात की थी. उन्होंने बताया था कि सलमान और 200 डांसर्स के साथ ये गाना शूट होकर तैयार हो चुका है. और ये जल्द ही रिलीज़ किया जाएगा. इस इंटरव्यू को महीने भर से ज्यादा वक्त हो चुका है. इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि, ‘मातृभूमि’ का नया गाना आने वाला है.  

Advertisement

3. शेल्व होने की ख़बरों का आफ्टर इफेक्ट

‘मातृभूमि’ लगातार किसी न किसी मुसीबत में फंसती रही है. इसका टाइटल बदला गया. कॉन्टेंट में भी जोड़-घटाव हुए. 40 दिन का रीशूट तक हुआ. मगर फिर भी संकट के बादल नहीं छंटे. और फिर 03 जुलाई 2026 को NDTV ने रिपोर्ट किया कि 'मातृभूमि' अब भी सेंसर बोर्ड के पास अटकी हुई है. बोर्ड ने इसका क्लियरेंस सर्टिफिकेट रोक रखा है. और जब तक गवर्नमेंट की तरफ़ से उन्हें नया नोटिस नहीं आ जाता, CBFC फिल्म को पास नहीं करेगा. पब्लिक को उम्मीद थी कि 'मातृभूमि' 15 अगस्त के आसपास आ सकती है. मगर इस ख़बर के बाद ये उम्मीद भी ख़त्म होती नज़र आई. अगले ही दिन 4 जुलाई को सलमान खान फिल्म्स ने इस ख़बर को निराधार बताया. और स्पष्ट किया कि ‘मातृभूमि’ तो अभी सेंसर बोर्ड को सबमिट ही नहीं की गई है. ऐसे में अटकाए जाने का तो सवाल ही नहीं उठता. प्रोडक्शन हाउस की इस पोस्ट के बाद फैन्स मान रहे हैं, कि सलमान अपनी पोस्ट में यही कह रहे हैं कि ‘मातृभूमि’ सौ टका आएगी. कहीं कोई अड़चन नहीं है.

अब इन कयासों में ये क्या सही है, क्या नहीं, ये तो फिलहाल स्पष्ट नहीं है. मुमकिन है कि पिछली बार की तरह इस बार भी सलमान अपनी अगली पोस्ट में सब क्लियर कर देंगे. मगर फैन्स ‘मातृभूमि’ पर अपडेट की आस में हैं. हम याद दिला दें कि पहले इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था. मगर डिफेंस मिनिस्ट्री के हस्तक्षेप के बाद इसे बदल दिया गया. ये जून 2020 में गलवान वैली में चीनी सैनिकों के साथ हुई भारतीय फौजियों की झड़प पर बनी फिल्म है. और सलमान के करियर की पहली बायोपिक है. इसमें वो शहीद कर्नल बिकुमल्ला संतोष के किरदार में नज़र आएंगे. सलमान के ऑपोज़िट चित्रांगदा सिंह ने काम किया है. और अपूर्व लाखिया इस फिल्म के डायरेक्टर हैं.

वीडियो: सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' की रिलीज़ डेट बदलेगी, सिनेमाघर में किससे टकराएगी?

Advertisement