The Lallantop

गुरनूर के आगे श्रीलंका पस्त, गंभीर तो खुश हो गए होंगे

गुरनूर बरार ने श्रीलंका-A के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में शानदार बॉलिंग की. इस मुकाबले में उन्होंने 10 विकेट चटकाए. उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के चलते भारत ने श्रीलंका-ए को अनऑफिशयल टेस्ट सीरीज में 1-0 से हराया.

Advertisement
post-main-image
गुरनूर बरार का अगला असाइनमेंट इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज है. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • गुरनूर बरार ने श्रीलंका-A के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में 10 विकेट लेकर भारत-ए की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • श्रीलंका-A की दूसरी इनिंग्स में 209 रन पर ऑलआउट होने और गुरनूर के प्रभावशाली गेंदबाजी प्रदर्शन की वजह से भारत-ए ने मैच जीता।
  • गुरनूर बरार को इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है, जो 14 जुलाई से शुरू होगी।

गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) ने श्रीलंका-A के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में शानदार बॉलिंग की. श्रीलंका के बैटर उनके आगे टिक नहीं पाए. गुरनूर ने श्रीलंका-A को दूसरी इनिंग्स में महज 209 रनों पर समेट दिया. इंडिया-A को सीरीज जिताने में उनका रोल अहम रहा. भारत-ए ने श्रीलंका के खिलाफ 2 अनऑफशियल टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से जीती.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
गुरनूर ने लिए 10 विकेट

गुरनूर बरार श्रीलंका-ए के खिलाफ दूसरे मुकाबले में छाए रहे. 5 जुलाई को श्रीलंका- ए ने अपनी दूसरी इनिंग्स में 7 विकेट पर 177 रनों से आगे खेलना शुरू किया. लेकिन, पूरी टीम दूसरी इनिंग्स में 209 रनों पर ढेर हो गई. श्रीलंका को दूसरी इनिंग्स में जल्दी समेटने में गुरनूर का हाथ सबसे ज्यादा रहा. उन्होंने दूसरी इनिंग्स में 6 विकेट लिए.

इससे पहले, गुरनूर बरार ने श्रीलंका-ए की पहली पारी में 4 विकेट चटकाए थे. उन्होंने पूरे मैच में 145 रन देकर 10 विकेट लिए. यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में गुरनूर की बेस्ट परफॉर्मेंस है.

Advertisement
भारत-ए को मिला 33 रनों का टारगेट

इस मुकाबले में श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 366 रन स्कोर किए. दूसरे इनिंग्स में 209 रन बनाए. भारत-ए ने पहली इनिंग्स में 543 रनों का बड़ा टोटल बनाया था. श्रीलंका की पहली पारी के आधार पर भारत को 177 रनों की लीड मिली थी. भारत को यह मैच जीतने के लिए 33 रनों का टारगेट मिला. टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को बिना विकेट खोए हासिल कर लिया.  

ये भी पढ़ें: कप्तान श्रेयस ने किसे बताया हार की वजह? नाम नहीं लिया पर सब कह गए

गुरनूर बरार के अलावा, इस मैच में साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन ने भी शानदार परफॉर्मेंस दी. सुदर्शन ने पहली इनिंग्स में 168 रन बनाए.  पडिक्कल ने 94 रनों की पारी खेली. सारांश जैन ने पहली पारी में 70 रन बनाने के अलावा, मैच में 6 विकेट लिए.

Advertisement
इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे गुरनूर

श्रीलंका के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज के बाद, अब गुरनूर इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे. उन्हें ODI सीरीज के लिए भारतीय में शामिल किया गया है. भारत और इंग्लैंड के बीच ODI सीरीज 14 जुलाई से खेली जाएगी. इस सीरीज में टीम इंडिया को गुरनूर बरार से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. कोच गौतम गंभीर की नज़रें भी इस समय गुरनूर के प्रदर्शन पर होगी. 

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement