The Lallantop

पाकिस्तानी टीम को दौड़ाते गौतम गंभीर, कोच बनते ही फैन्स ने गजब मीम बनाए!

सोशल मीडिया पर लोगों ने Gautam Gambhir को कोच बनाए जाने सराहना की. कई लोगों ने लिखा कि प्लेयर्स अब ठीक ढंग से रहेंगे. तो कई ने कहा कि टीम में अब स्टार कल्चर खत्म होगा.

Advertisement
post-main-image
गंभीर 27 जुलाई से श्रीलंका के साथ होने वाली सीरीज से टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे. (फोटो- ट्विटर)

पूर्व इंडियन क्रिकेटर गौतम गंभीर अब ऑफिशियली टीम इंडिया के हेड कोच बन गए हैं (Gautam Gambhir New Head Coach). इसका आधिकारिक ऐलान हो गया है. गंभीर 27 जुलाई से श्रीलंका के साथ होने वाली सीरीज से टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे. BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने अपने X अकाउंट पर लिखा कि उन्हें विश्वास है कि गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए आदर्श व्यक्ति हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम का कोच बनाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन देखने को मिले. पंजाब किंग्स ने पोस्ट कर लिखा,

“गौतम गंभीर, हेड कोच, रिपोर्टिंग ऑन ड्यूटी.”

Advertisement

X पर एक यूजर ने फनी फोटो शेयर की. फोटो में पाकिस्तानी प्लेयर्स को गौतम गंभीर दौड़ाते दिख रहे हैं. यूजर ने लिखा,

“गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद..”

एक यूजर ने लिखा,

Advertisement

“कभी पाकिस्तान से मत हारिएगा, नहीं तो हम आपको ऐसा ट्रोल करेंगे जैसा किसी को नहीं किया गया.”

सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोगों ने गंभीर को बधाई दी. लेकिन एक यूजर ने अलग तरह से बधाई दी. उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में गंभीर की फोटो लगाई, जिसमें लिखा है, "दाग अच्छे हैं."

एक सज्जन ने गौतम गंभीर की तुलना ग्रेग चैपल से कर दी. लिखा,

“गौतम गंभीर टीम इंडिया के नए ग्रेग चैपल होंगे.”

एक यूजर ने मजाकिया लहजे में टीम इंडिया के प्लेयर्स की मौज ली. फिर हेरा-फेरी की फोटो पोस्ट की जिसमें लिखा है, ‘मेरे को तो ऐसा धक-धक होरेला है.’

सोशल मीडिया पर लोगों ने गंभीर को कोच बनाए जाने की सराहना भी की. लिखा कि प्लेयर्स अब ठीक ढंग से रहेंगे. तो कई ने कहा कि टीम में अब स्टार कल्चर खत्म होगा. इंडियन टीम में क्या नया होगा, और इंडियन क्रिकेट में क्या नया देखने को मिलेगा ये आने वाले समय में साफ हो जाएगा. गंभीर के कोच बनाए जाने पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है हमें कमेंट करके बताएं.

वीडियो: 'गंभीर सबसे बेहतर लेकिन...' हेड कोच की नियुक्ति को लेकर क्या कह गए अकमल?

Advertisement