ICC ने सोमवार, 13 अप्रैल को इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप की इनामी राशि का ऐलान कर दिया. ICC ने बताया कि इस बार के टूर्नामेंट में 82 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड प्राइज मनी दी जाएगी. यह अब तक महिला टी20 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी प्राइज मनी है. हालांकि पुरुषों के मुकाबले यह अब भी कम है. इस साल हुए पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में लगभग 93 करोड़ रुपये की राशि दी गई थी.
महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली टीम पर कितना पैसा बरसेगा? ICC ने बता दिया
टूर्नामेंट के पिछले सीजन में 10 टीमों ने भाग लिया था, लेकिन इस बार 12 टीमें हिस्सा लेंगी. 12 जून से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा.


महिला टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी पिछले सेशन की तुलना में 10 प्रतिशत ज्यादा है. टूर्नामेंट के पिछले सीजन में 10 टीमों ने भाग लिया था, लेकिन इस बार 12 टीमें हिस्सा लेंगी. 12 जून से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा.
ICC ने अपने बयान में कहा,
सभी 12 टीमों को कम से कम 2 लाख 47,500 डॉलर (लगभग 2.06 करोड़ रुपये) का सुनिश्चित पुरस्कार मिलेगा. टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून को बर्मिंघम के एडजबेस्टन में मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मैच से होगी.
ICC के सीईओ संजोग गुप्ता ने कहा,
महिला क्रिकेट तेजी से आगे बढ़ रहा है. ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप को 12 टीमों तक बढ़ाना और रिकॉर्ड प्राइज मनी देना दिखाता है कि हम इस खेल को और मजबूत और ज्यादा कॉम्पिटिटिव बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर को डगआउट में फोन की इजाजत किसने दी?
वर्ल्ड कप के लिए टीमों को 6-6 के दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भारत, नीदरलैंड, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका है. वहीं दूसरे ग्रुप में इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज है. सभी टीमें अपने ग्रुप की अन्य टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलेंगी. भारतीय टीम 14 जून को अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेलेगी. दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमों को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी. 5 जुलाई को लॉर्ड्स के मैदान पर फाइनल होगा.
वीडियो: उस्मान तारीक ने डैरिल मिशेल पर किस बात का गुस्सा निकाला? सोशल मीडिया पर दिया मैसेज


















