The Lallantop

सिया गोयल के पिता की दुकान हुई सील, 8 लाख का माल जब्त, पकड़ी गई बड़ी खामी

पुणे के Ketan Murder Case की आरोपी सिया गोयल के पिता की दुकान पर FDA ने छापा मारा है. नियमों के उल्लंघन करने पर दुकान सील कर दी गई है. FDA का कहना है कि दुकान में खाद्य सुरक्षा नियमों और लाइसेंस की शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा था.

Advertisement
post-main-image
FDA ने सिया के पिता की दुकान को सील कर दिया है. (फोटो: ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने पुणे के मार्केट यार्ड में सिया गोयल के पिता की कंपनी बी. जी. गोयल एंड कंपनी पर छापा मारकर 4,172 किलो फूड प्रोडक्ट जब्त कर दुकान को सील कर दिया।
  • सिया गोयल के परिवार की दुकान पर खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन और नये पते पर वैध फूड बिजनेस लाइसेंस का अभाव प्रशासन की कार्रवाई का मुख्य कारण है।
  • FDA ने जब्त किए गए फूड प्रोडक्ट के नमूने जांच के लिए भेजे हैं और रिपोर्ट के आधार पर भविष्य में कानूनी कार्रवाई की संभावना बनी हुई है।

पुणे के चर्चित केतन मर्डर केस की आरोपी सिया गोयल के परिवार पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने सिया के पिता की दुकान पर छापा मारकर करीब 4,000 किलो फूड प्रोडक्ट जब्त किया है. एफडीए का कहना है कि कंपनी में खाद्य सुरक्षा नियमों और लाइसेंस की कुछ जरूरी शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा था. इसी वजह से कंपनी को अगले आदेश तक दुकान बंद रखने का नोटिस दिया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

‘फूड प्रोडक्ट की क्वालिटी संदिग्ध’

आजतक से जुड़े श्रीकृष्ण पांचाल की रिपोर्ट के मुताबिक, एफडीए ने मंगलवार, 14 जुलाई को पुणे के मार्केट यार्ड स्थित ‘बी. जी. गोयल एंड कंपनी’ पर छापा मारा. जांच के दौरान हल्दी पाउडर, तिल और सोयाबीन खली समेत कुल 4,172 किलो सामान मिला. इसकी अनुमानित कीमत करीब 8.14 लाख रुपये बताई गई है. एफडीए ने जब्त किए गए फूड प्रोडक्ट के नमूने भी जांच के लिए भेजे हैं. 

Advertisement

प्रशासन का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि सामान तय मानकों के मुताबिक है या नहीं. अगर जांच में कोई गड़बड़ी मिलती है, तो कंपनी के खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

वैध लाइसेंस भी नहीं

एफडीए के अधिकारियों के मुताबिक, जिस जगह पर दुकान शुरू की जा रही थी, वहां का वैध लाइसेंस उपलब्ध नहीं था. उन्होंने बताया कि दुकान को एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर किया गया था, लेकिन नए पते के लिए जरूरी फूड बिजनेस लाइसेंस नहीं लिया गया. इसी वजह से दुकान को सील कर दिया गया है और कंपनी को अगले आदेश तक कारोबार बंद रखने का नोटिस दिया गया है.

ये भी पढ़ें: केतन अग्रवाल किले से गिरे नहीं थे, मंगेतर सिया ने धक्का दिया था, पुणे मर्डर केस की पूरी कहानी

Advertisement
केतन मर्डर केस

18 जून को पुणे के 26 साल के कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या कर दी गई थी. आरोप है कि उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने लोहागढ़ किले से 400 फीट नीचे खाई में धक्का देकर मार डाला. सिया इस शादी से खुश नहीं थी और अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, इसलिए दोनों ने मिलकर यह साजिश रची.

शुरुआत में इसे एक हादसा समझा गया, लेकिन पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज ने हत्या का राज खोल दिया. फिलहाल दोनों आरोपी जेल में हैं. केतन के माता-पिता ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को भावुक चिट्ठी लिखकर जल्द इंसाफ की गुहार लगाई है. उन्होंने मांग की है कि केस को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा मिल सके. पुलिस भी अब तकनीकी सबूतों को मजबूत करने में जुटी है.

वीडियो: क्या केतन मर्डर केस में सिया का Lie Detector Test होगा?

Advertisement