The Lallantop

कार्तिक का बड़ा दावा! गंभीर और आगरकर के बीच सबकुछ ठीक नहीं

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को लगता है कि टी20 में टीम इंडिया का बुरा हाल गंभीर और अगरकर के कारण हो रहा है. उनको लगता है कि दोनों के बीच कुछ चीजों को लेकर सहमति नहीं है.

Advertisement
post-main-image
गौतम गंभीर और अजीत अगरकर काफी समय से एक साथ काम कर रहे हैं. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिनेश कार्तिक ने कहा कि गौतम गंभीर और अजीत आगरकर के बीच सहमति न होने के कारण भारतीय क्रिकेट टीम के प्रदर्शन में गिरावट आ रही है।
  • गंभीर और अगरकर की रणनीतियों में मतभेद तथा खिलाड़ी चयन में असमंजस के कारण टीम को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में कमजोर प्रदर्शन का सामना करना पड़ा।
  • कार्तिक के अनुसार टीम को ड्रेसिंग रूम की समस्याओं को सुलझाना होगा और खिलाड़ियों को मानसिक रूप से मजबूत बनाना होगा ताकि आगामी सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप2026 में सफलता मिल सके।

कुछ दिन पहली ऐसी खबरें आई कि गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. दोनों को प्रैक्टिस सेशन में बात करते हुए नहीं देखा गया. अब भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने एक और बड़ा दावा कर दिया है. उनका कहना है कि गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर इस समय टीम को लेकर एक पेज पर नहीं है और इसी का असर टीम पर दिख रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
दिनेश कार्तिक का बड़ा दावा

कार्तिक के मुताबिक, यह सब आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हुई म्यूजिकल चेयर से नजर आ रहा है. आयरलैंड के खिलाफ वैभव सूर्य़वंशी को डेब्यू का मौका नहीं दिया गया. गंभीर ने कहा कि वह अपनी वर्ल्ड चैंपियन को बैक करना चाहते हैं. इंग्लैंड के खिलाफ भी संजू को मौका मिला, लेकिन उनके फ्लॉप होते ही वैभव को मौका मिल गया. लेकिन सीरीज के आखिरी मैच में उन्हें भी ड्रॉप कर दिया गया.

अगरकर और गंभीर के बीच अनबन

कार्तिक को लगता है कि सब कुछ गंभीर और अगरकर के कारण हो रहा है. उनको लगता है कि दोनों के बीच कुछ चीजों को लेकर सहमति नहीं है. अगरकर दूर का सोचकर प्लान बना रहे हैं. अगरकर की नजर भविष्य पर है और वह कुछ खिलाड़ियों को उसी तरह ग्रूम करना चाहते हैं. वहीं गंभीर को यह लग रहा है कि उनके लिए साख की बात है तो उन्हें हर मैच और सीरीज जीतनी है. इसी कंफ्यूजन के कारण टीम का प्रदर्शन गिर रहा है. यह स्थिति खिलाड़ियों के लिए बिल्कुकुल सही नहीं है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- जिदान बनेंगे फ्रांस के कोच, स्पेन से हार के साथ खत्म हुआ कोच डेशां का कार्यकाल

इस पूर्व बल्लेबाज ने आगे कहा कि भारत के पास कमाल की बेंच स्ट्रेंथ है. लेकिन, हर कोई यह सोच रहा है कि अगर वह कुछ मैच में परफॉर्म नहीं कर पाए तो कोई और उन्हें रिप्लेस कर देगा. खिलाड़ियों में जो यह सोच आई है, वह सही नहीं है. भारत को इस समस्या का हल जल्द ही निकालना होगा.

भारत का गिरता प्रदर्शन

गौतम गंभीर के कोच रहते हुए भारतीय टीम ने पिछले टी20 वर्ल्ड कर साइकिल में कमाल की कंसिस्टेंसी दिखाई थी. दो साल टीम कोई टी20 सीरीज नहीं हारी. देश में, विदेश में हर जगह जीत हासिल की. यह सफर टी20 वर्ल्ड कप2026 तक जारी रहा. भारत ने लगातार दूसरी बार यह खिताब जीता. इसके बाद टीम में कुछ बड़े बदलाव हुए. श्रेयस अय्यर को टी20 की कप्तानी मिली. टीम की पहली परीक्षा थी आयरलैंड सीरीज. यहां  भारत को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. इसके बाद इंग्लैंड में भी यही हाल हुआ. अब आगे इस स्थिति से बचने के लिए टीम को ड्रेसिंग रूम और मीटिंग रूम की मुश्किलों से बचने की कोशिश करनी होगी. 

वीडियो: क्या स्पेन फीफा वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन होगा?

Advertisement

Advertisement