The Lallantop

French Open: मोइसे कुआमे ने डेब्यू पर रचा इतिहास! 17 की उम्र में ग्रैंड स्लैम मैच जीता

फ्रांस में Moise Kouame को काफी प्रॉमिसिंग कहा जा रहा है. रिचर्ड गास्केट जैसे पूर्व स्टार अब उन्हें कोचिंग दे रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
कुआमे की इस साल की शुरुआत में रैंकिंग 876 थी. अब वो 318वें नंबर पर हैं. (फोटो- X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 17 वर्षीय फ्रांसीसी टेनिस खिलाड़ी मोइसे कुआमे ने 2026 में फ्रांस के रोलां गारोस में अपने पहले ग्रैंड स्लैम मैच में पूर्व US ओपन चैंपियन मारिन सिलिक को सीधे सेटों में हराया।
  • कुआमे की इस उपलब्धि के पीछे उनकी युवावस्था, कई ITF टाइटल जीतना और मयामी ओपन में पहली ATP जीत हासिल करना शामिल है, साथ ही उन्हें पूर्व खिलाड़ी रिचर्ड गास्केट ने कोचिंग दी।
  • इस जीत के बाद कुआमे की रैंकिंग में सुधार हुआ है और उनका अगला मुकाबला पैराग्वे के एडोल्फो डेनियल वैलेजो से होगा, जिससे उनके करियर में नई चुनौतियां आरंभ होंगी।

फ्रांस का सारसेल्स सबर्ब. नॉर्थ अफ्रीका से आने वाले फ्रेंच नागरिकों से जाना जाने वाला शहर. वो शहर जो ‘UNESCO ग्लोबल नेटवर्क ऑफ लर्निंग सिटीज’ में गिना जाता है. पेरिस से महज 38 किलोमीटर की दूरी पर पड़ने वाले इस शहर का नाम अब फ्रेंच ओपन (Roland Garros) 2026 में दर्ज हो गया. फ्रांस के 17 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी मोइसे कुआमे (Moise Kouame) ने अपने ग्रैंड स्लैम डेब्यू पर कमाल कर दिया. वाइल्ड कार्ड एंट्री पाकर खेल रहे कुआमे ने पूर्व US ओपन चैंपियन मारिन सिलिक को सीधे सेटों में हरा दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

2 घंटे 38 मिनट चले मैच में मोइसे कुआमे ने सिलिक को 7-6(4), 6-2, 6-1 से हराया. उनकी ये जीत कई रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली रही. कुआमे 17 साल की उम्र में ग्रैंड स्लैम मैच जीतने वाले सबसे यंग पुरुष खिलाड़ी बन गए है. ऐसा 17 साल बाद हुआ है.

2009 ऑस्ट्रेलियन ओपन में बर्नार्ड टॉमिक के बाद कुआमे ग्रैंड स्लैम मैच जीतने वाले यंगेस्ट प्लेयर हैं. रोलां गारोस में 1991 के बाद ऐसा हुआ है कि कोई 17 साल का प्लेयर पहले राउंड से आगे बढ़ पाया है.

Advertisement

कुआमे 2008 या उसके बाद जन्मे पहले ऐसे पुरुष खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने ग्रैंड स्लैम मैच जीता है.

कोर्ट सिमोन माथ्यू पर खेले गए इस मैच में कुआमे ने शानदार प्रदर्शन किया. पहला सेट टाई-ब्रेक में जीता. जिसमें दो सेट पॉइंट बचाए. उसके बाद दूसरे और तीसरे सेट में उन्होंने सिलिक की सर्विस तोड़ी, उसके बाद अपनी सर्विस नहीं छोड़ी. सिलिक 37 साल के हैं. लेकिन कुआमे की स्पीड, डिफेंस और ड्रॉप शॉट्स ने इस एक्स्पीरियंस्ड खिलाड़ी को भी परेशान कर दिया.

मैच के बाद कुआमे ने कहा,

Advertisement

“ये जीत आसान नहीं थी. मैं कोशिश करता हूं कि स्कोर के बारे में ज्यादा न सोचूं और मैच में रहूं. आज मैंने ऐसा ही किया. बहुत इमोशन्स हैं, ये असाधारण है. टूर्नामेंट में आने से पहले मुझे नहीं पता था क्या उम्मीद रखूं. टीम के साथ हमने कड़ी मेहनत की.”

उन्होंने आगे कहा कि मयामी और मोंटे कार्लो में जो उन्होंने एक्सपीरियंस किया, उसने काफी मदद की. कुआमे ने बताया,

“टेक्निकली मुझे काफी शांति महसूस हुई. मुझे पता था मैं तैयार हूं.”

रैंंकिंग में छलांग

कुआमे की इस साल की शुरुआत में रैंकिंग 876 थी. अब वो 318वें नंबर पर हैं. उन्होंने तीन ITF टाइटल जीते. मयामी ओपन में वाइल्ड कार्ड पर पहली ATP जीत हासिल की. अब उनका अगला मैच पैराग्वे के एडोल्फो डेनियल वैलेजो से होगा.

फ्रांस में इस युवा प्लेयर को काफी प्रॉमिसिंग कहा जा रहा है. रिचर्ड गास्केट जैसे पूर्व स्टार अब उन्हें कोचिंग दे रहे हैं.

भाई ने टेनिस खेलना सिखाया

मोइसे कुआमे का जन्म 6 मार्च 2009 को फ्रांस के सारसेल्स में हुआ था. उनका परिवार आइवरी कोस्ट-कैमरून मूल का है. 6 साल की उम्र से ही कुआमे ने टेनिस खेलना शुरू कर दिया था. बड़े भाई माइकल ने इस खेल से रूबरू कराया. वो नेशनल टेनिस सेंटर में ट्रेनिंग लेते रहे.

कुआमे ने बेल्जियम स्थित जस्टिन हेनिन की एकेडमी अकादमी और मौरातोग्लू सेंटर जैसी जगहों पर भी टेनिस सीखा. वो नोवाक जोकोविच के बड़े फैन हैं और यानिक सिनर को भी फॉलो करते हैं.

2025 में प्रो बनने के बाद उन्होंने ITF लेवल पर शानदार प्रदर्शन किया. 2026 में मोंटपेलियर में सबसे युवा क्वालीफायर बने. मयामी में मैच जीतने वाले सबसे यंग प्लेयर रहे. दिसंबर 2025 में रिचर्ड गास्केट उनके कोच बने थे.

कुआमे तेज रिटर्न, अच्छे डिफेंस, और स्मार्ट ड्रॉप शॉट्स खेलने में माहिर हैं. वो फ्रेंच टेनिस के आने वाले स्टार है. भविष्य में वो बड़े टाइटल जीत सकते हैं.

वीडियो: विंबलडन देखने पहुंचे विराट कोहली की नोवाक जोकोविच से क्या बात हुई?

Advertisement