फ्रेंच ओपन शुरू होने से पहले ही विवादों में था. कई दिग्गज खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को मिलने वाले पैसे को लेकर विरोध किया था. उनका कहना था कि जितना पैसा खिलाड़ियों को मिलना चाहिए, उतना नहीं मिलता. ये डिमांड करने वालों में वर्ल्ड नंबर अरीना सबालेंका (Aryna Sabalenka) भी शामिल थीं. लेकिन, इस डिमांड के कुछ दिन बाद ही अरीना लाखों के गहने पहनकर कोर्ट पर उतरीं और एक बार फिर चर्चा का कारण बन गईं.
97 लाख रुपए की ज्वेलरी पहनकर उतरीं सबालेंका, प्राइज मनी के लिए कर रही थीं प्रोटेस्ट
फ्रेंच ओपन के पहले राउंड में Aryna Sabalenka का सामना स्पेन की Jessica Bojas से था. उन्होंने यह मैच जीता लेकिन मैच के बाद ज्यादा चर्चा सबालेंका की लाखों की ज्वैलरी को लेकर हुई.


फ्रेंच ओपन के पहले राउंड में सबालेंका का सामना स्पेन की जेसिका बोजास से था. वर्ल्ड नंबर वन खिलाड़ी ने 6-4,6-2 से यह मैच अपने नाम कर लिया. मैच के बाद सबालेंका के प्रदर्शन से ज्यादा उनके लुक की चर्चा होने लगी. खासतौर पर उनकी ज्वेलरी पर. टेलीग्राफ की खबर के मुताबिक, सबालेंका इस मैच में 97 लाख रुपए की ज्वेलरी पहनकर खेली थीं.
उन्होंने तीन नेकलेस और कानों में ईयर रिंग पहने थे. यह ज्वेलरी न्यूयॉर्क के लग्जरी ज्वेलर मैटिरियल गुड ने बनाई है. इसमें 200 कैरेट गारनेट (मणि) और 23 कैरेट डायमंड जड़े हुए थे. इसकी कुल कीमत 148000 डॉलर यानी 97 लाख रुपए है. यह कीमत पहले राउंड में हार जाने वालों को मिलने वाली इनामी राशि से भी ज्यादा है. इसी के चलते सोशल मीडिया पर अरीना सबालेंका को निशाने पर ले लिया गया. उनका कहना है कि एक तरफ ईनामी राशि बढ़ाने की बात करने वाली सबालेंका, इतने महंगी ज्वेलरी पहनकर खेल रही हैं. हालांकि, सबालेंका इससे इत्तेफाक नहीं रखतीं. उनके मुताबिक, इन दोनों बातों का कोई कनेक्शन नहीं है.
ये भी पढ़ें : लियोनल मेसी FIFA वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? अर्जेंटीना के कोच ने अपडेट दी
सबालेंका ने दिया क्या जवाब?सबालेंका से जब पूछा गया कि यह दोनों बातें एक साथ कैसे हो सकती हैं. उन्होंने कहा,
मुझे नहीं समझ आ रहा कि यह दोनों चीजों को कैसे मिलाया जा रहा है? मैंने पहले भी कहा है कि प्राइज मनी सिर्फ मेरे लिए नहीं है. यह उन खिलाडि़यों के लिए है, जिनकी रैंकिंग बहुत ऊपर नहीं है. टेनिस की दुनिया में सर्वाइव करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.
सबालेंका का साफ कहना था कि स्टाइल और फेशन उनके ऑन कोर्ट प्रेजेंस का हिस्सा है. उन्हें इसमें मजा आता है और अच्छा दिखने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है.
क्यों हो रहा है प्रोटेस्ट?सबालेंका समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों ने फ्रेंच ओपन से पहले प्राइज मनी को लेकर प्रोटेस्ट किया. उन्होंने प्री टूर्नामेंट मीडिया कमिटमेंट्स पूरे नहीं किए. उन्होंने इसे प्रोटेस्ट का हिस्सा बताया. दरअसल, टूर्नामेंट के रेवन्यू का 15 प्रतिशत हिस्सा ही प्राइज मनी के तौर पर खिलाड़ियों को दिया जाता है. खिलाड़ियों की डिमांड ये है कि इसे बढ़ाकर 22 प्रतिशत किया जाए. इससे उन खिलाड़ियों की ज्यादा मदद होगी जो कि आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहे हैं.
वीडियो: RCB के बॉलर्स ने गुजरात को फंसाया, हैदराबाद और राजस्थान को भी चेतावनी



















