The Lallantop

वेस्टइंडीज को ऐसे घेरे टीम इंडिया, दिनेश कार्तिक ने दिया जीत का फॉर्मूला

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस नॉक आउट मैच में भारत के पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने कुछ टैक्टिकल बदलाव की बात कही है.

Advertisement
post-main-image
जसप्रीत बुमराह पावरप्ले में काफी असरदार रहते हैं. (फोटो- PTI)

T20 World Cup के सुपर-8 मैच में टीम इंडिया (Team India) सुपर 8 मैच में वेस्टइंडीज (West Indies) को टक्कर देने के लिए तैयार है. दोनों टीमों के लिए यह मैच ‘करो या मरो वाला’ है. जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में क्वालीफाई करेगी. वहीं, हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. सेमीफाइनल में एंट्री करने के लिए टीम इंडिया इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी. इस ‘डू आर डाई’ मुकाबले को देखते हुए पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने टीम इंडिया को एक सलाह दी है. उनका मानना है कि बुमराह को कोलकाता में नई गेंद से बॉलिंग करनी चाहिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर ने पहली बार जीती रणजी ट्रॉफी, आ‍किब नबी बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

नई गेंद से बॉलिंग करें बुमराह

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस नॉक आउट मैच में भारत के पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने कुछ टैक्टिकल बदलाव की बात कही है. उन्होंने सुझाव दिया कि स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह को कोलकाता में नई गेंद से बॉलिंग ओपन करनी चाहिए. इससे वह ज्यादा इम्पैक्ट डाल सकेंगे. उन्होंने ESPN क्रिकइंफो को बताया,

Advertisement

मुझे लगता है कि कोलकाता में बुमराह को नई बॉल मिलनी चाहिए. अगर आप जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच की बात करें तो भारत ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की. अगर आपने बुमराह को नई गेंद दी होती तो यह मार्जिन और बड़ा हो सकता था.

उन्होंने आगे कहा, 

बुमराह बॉल को अंदर ला सकते हैं और दूर भी ले जा सकते हैं. लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में वह पांचवे या छठे ओवर के आसपास आए. जिससे वह कम असरदार रहे. वे मुश्किल ओवर होते हैं. क्योंकि तब आपको ज्यादा स्विंग नहीं मिलती है.

Advertisement
विकेट नहीं ले पाए बुमराह

जसप्रीत बुमराह को जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर 8 मैच में एक भी विकेट नहीं मिला था. उन्होंने 3 ओवर डाले और 21 रन दिए. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नई गेंद के लिए उन पर भरोसा नहीं किया. सूर्या ने अर्शदीप और हार्दिक पंड्या से शुरुआत कराई. इस मैच में बुमराह को पांचवें ओवर में अटैक पर लाया गया. उन्होंने पावरप्ले में एक ओवर डाला. उसके बाद, नई बॉल से खतरा कम हो गया था.

SA के खिलाफ असरदार रहे बुमराह

जसप्रीत बुमराह ने सुपर 8 मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नई गेंद से बॉलिंग की थी. तब वह काफी सफल रहे. अहमदाबाद में हुए इस मैच में बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट पावरप्ले के अंदर लिए. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 7 रन खर्च किए. प्रोटियाज के खिलाफ मुकाबले में बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट झटके थे. उन्होंने यह किफायती बॉलिंग उस समय की, जब टीम के बाकी गेंदबाज स्ट्रगल कर रहे थे.

बुमराह क्यों खतरनाक हो सकते हैं?

वेस्टइंडीज की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ भले लड़खड़ा गई हो, लेकिन उसकी बैटिंग लाइन-अप काफी तगड़ी है. टीम में शिमरॉन हेटमायर और रोमारियो शेफर्ड जैसे पावर हिटर हैं, जो कुछ ही ओवर्स में मैच का रुख पलट सकते हैं. ऐसे बैटर्स को सेट होने का समय नहीं दिया जाना चाहिए. दिनेश कार्तिक का इशारा इसी तरफ है. जसप्रीत बुमराह गेंद को दोनों ओर स्विंग कराते हैं. शुरुआती ओवर्स में अगर भारत को विकेट मिल गए, तो पावरप्ले में मैच कंट्रोल हो सकता है.

वीडियो: बाबर आजम के बैटिंग पर किसने सवाल उठाए?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement