The Lallantop

इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर्स को मिली जान से मारने की धमकी, टीम इंडिया का क्यों आया नाम?

इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर केट क्रॉस और एलेक्स हार्टली ने बताया है कि महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफ़ाइनल के शेड्यूल को लेकर ICC से सवाल पूछने के बाद उन्हें गाली-गलौज वाले मैसेज और जान से मारने की धमकियां मिलीं.

Advertisement
post-main-image
एलेक्स हार्टले और केट क्रोस इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर्स हैं. (Photo-Screengrab)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एलेक्स हार्टली और केट क्रॉस ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल शेड्यूल पर ICC की आलोचना की थी, जिसमें एक जुलाई को भारत का मैच होने की शर्त को नाइंसाफी बताया गया था।
  • हार्टली और क्रॉस की आलोचना के बाद उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर गालियाँ और जान से मारने की धमकियाँ मिलीं, जिससे दोनों क्रिकेटर आश्चर्यचकित रह गए।
  • ICC ने स्पष्ट किया कि सेमीफाइनल शेड्यूल व्यूअरशिप बढ़ाने के लिए बनाया गया है और हार्टली ने दोहराया कि उनकी आलोचना टीम इंडिया के खिलाफ नहीं थी।

इंग्लिश क्रिकेटर एलेक्स हार्टली और केट क्रॉस ने कुछ दिन पहले टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल को लेकर ICC की आलोचना की थी. उन्हें उस समय अंदाजा नहीं था कि इस एक बयान के बाद हंगामा मच जाएगा. उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाएगी. लेकिन, ऐसा हुआ नहीं.

Advertisement
हार्टली और क्रॉस ने शेड्यूल पर की बात

एलेक्स हार्टली और केट क्रॉस  No balls के नाम पर पॉडकास्ट करती हैं. इस पॉडकास्ट में क्रिकेट को लेकर चर्चा होती है. खासतौर पर महिला क्रिकेट को लेकर. टी20 वर्ल्ड कप के दौरान वह दोनों काफी एक्टिव रही. वर्ल्ड कप के ही एक एपिसोड में दोनों ICC के शेड्यूल को लेकर बात कर रही थीं. उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल 1 जुलाई और 3 जुलाई को खेला जाना है.

शेड्यूल के मुताबिक, एक जुलाई का सेमीफाइनल ग्रुप ए की टॉप टीम और ग्रुप बी की सेकेंड टॉपर के बीच होना था. यह मैच भारतीय समय के अनुसार शाम सात बजे खेला जाना था. वहीं, गुरुवार वाला सेमीफाइनल रात 11 बजे से होना था. क्रॉस और हार्टली के मुताबिक, आईसीसी ने शेड्यूल में यह शर्त भी रखी कि अगर भारत सेमीफाइनल में पहुंचता है तो उसका मैच एक जुलाई को ही होगा. यही चीज क्रॉस और हार्टली को रास नहीं आई. उनका कहना था कि यह बाकी टीमों के साथ नाइंसाफी है. यह वीडियो काफी वायरल हो गया. भारतीय टीम तो सेमीफाइनल में नहीं पहुंची, लेकिन यह वीडियो लोगों को नाराज करने की काफी था. लोगों ने दोनों क्रिकेटर्स को टीम इंडिया की आलोचना करने के लिए सुनाया. पोस्ट पर कई भद्दे कॉमेंट्स किए गए. 

Advertisement
हार्टली और क्रॉस को मिली धमकियां

हार्टली ने कहा कि उस वीडियो के बाद उन्हें गालियां दी गईं. कुछ लोगों ने जान से मारने की धमकी भी दी. आमतौर पर उनकी पोस्ट पर 30 क़ॉमेंट्स होते थे. लेकिन, इस पोस्ट पर 450 से ज्यादा कॉमेंट्स थे. क्रॉस और हार्टली यह देखकर हैरान थीं. उन्हें नहीं लगा था कि शेड्यूल की आलोचना कोई ऐसी चीज थी, जिसे लेकर उन्हें धमकियां दी जाएं. इसके बाद हार्टली ने खुद ICC से बात की.

यह भी पढ़ें- भारत 9 साल बाद करेगा श्रीलंका का टेस्ट दौरा, WTC फाइनल के लिए लगानी होगी जान 

ICC ने बताया कि शेड्यूल का भारतीय टीम से कोई लेना-देना नहीं है. सेमीफाइनल का शेड्यूल इंग्लैंड और पूरी दुनिया में व्यूअरशिप बढ़ाने के लिए इस तरह तैयार किया गया है. हार्टली ने एक बार फिर सफाई देते हुए कहा कि वह टीम इंडिया के खिलाफ नहीं थीं. वह शेड्यूल को लेकर बात कर रही थीं. क्योंकि जब किसी टीम को यह पहले से पता हो कि उन्हें कब और कहां सेमीफाइनल खेलना है तो उनकी प्लानिंग बाकी टीमों से थोड़ी बेहतर हो जाती है. और यह सही नहीं है. लोगों को सोशल मीडिया पर थोड़ा-थोड़ा नम्र होना चाहिए. 

Advertisement

वीडियो: जूलियन क्विनोनेस की कहानी, मुश्किल बचपन से Mexico के World Cup Hero बनने तक

Advertisement