गौतम गभीर (Gautam Gambhir) का बतौर हेड कोच कार्यकाल अब तक शानदार रहा है. वह जुलाई 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच बने थे. उनकी कोचिंग में टीम इंडिया बैक टू बैक दो आईसीसी (ICC) ट्रॉफी जीतने में सफल रही. उनकी कोचिंग में टीम इंडिया ने पहले 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती. वहीं, इस साल भारतीय टीम ने T20 वर्ल्ड कप भी जीता. उनकी कोचिंग में डोमोस्टिक क्रिकेट में धांसू परफॉर्मेंस करने वाले ईशान किशन (Ishan Kishan) और संजू सैमसन (Sanju Samson) जैसे प्लेयर्स को टीम में एंट्री मिली.
‘गंभीर की कोचिंग से प्लेयर्स खुश नहीं’, पूर्व क्रिकेटर का सनसनीखेज आरोप
अगर आप गौतम गंभीर की लाइन में नहीं आते, तो आप उनकी हिट लिस्ट में आ जाते हैं. वह अपनी बात मनवाने में यकीन रखते हैं.


हालांकि, उनकी कोचिंग के दौरान कुछ विवादास्पद रिपोर्ट्स भी आईं. गंभीर के हेड कोच बनने के कुछ समय बाद, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज क्रिकेटर्स ने टेस्ट से अचानक रिटायरमेंट ले लिया. वहीं, अब पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन (Atul Wassan) ने गौतम गंभीर की कोचिंग को लेकर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि गंभीर की कोचिंग से सभी प्लेयर खुश नहीं रह सकते.
ये भी पढ़ें: सूर्या का कटेगा पत्ता? ये खिलाड़ी T20 टीम में करेगा वापसी और सीधे बनेगा कैप्टन!
पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन ने विक्की लालवानी के यूट्यूब शो में बात करते हुए कहा कि वह गौतम गंभीर को बचपन से जानते हैं. क्रिकेट के शुरुआती दिनों से ही उनका स्वभाव काफी आक्रामक रहा है. उनके मुताबिक,
मैं वयक्तिगत तौर पर गंभीर को बचपन से जानता हूं. मेरे उनके साथ कुछ इशू रहे हैं. उनका रवैया हमेशा से ‘माय वे ऑर द हाईवे’ वाला रहा है. वह प्लयेर्स को काफी बुली करते थे. अगर आप उनकी लाइन में नहीं आते, तो आप उनकी हिट लिस्ट में आ जाते हैं. वह अपनी बात मनवाने में यकीन रखते हैं.
उन्होंने आगे बताया,
गंभीर-विराट के टकराव पर क्या बाले वासन?मुझे यकीन है कि गौतम गंभीर की कोचिंग में सभी प्लेयर खुश नहीं रह सकते. कुछ प्लेयर प्रेशर में होंगे. मैं एक दो प्लेयर को जानता हूं. लेकिन उनका नाम नहीं बता सकता. गंभीर अपनी पसंद और नापसंद को लेकर बहुत कड़े हैं और टीम को डंडे के दम पर लीड करते हैं. अगर आप जीतते रहते हैं, तो ठीक है. लेकिन अगर आप हार जाते हैं, तो आपको बुराई सुननी पड़ती है.
बातचीत के दौरान अतुल वासन ने गौतम गंभीर और विराट कोहली के पुराने विवादों का जिक्र किया. उनके मुताबिक, दोनों की पर्सनालिटी काफी अग्रेसिव है. उन्होंने आगे कहा,
गंभीर के साथ पहले से रही अनबनगौतम गंभीर बिना लड़ाई के अपना बेस्ट नहीं दे सकते. यही वजह है कि उनका विराट कोहली जैसे प्लयेर के साथ टकराव होता है. गंभीर हमेशा मुकाबले वाले माहौल में रहना पसंद करते हैं. यही चीज उन्हें दूसरों से अलग बनाती है.
पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन और गौतम गंभीर की बीच पहले से तकरार रही है. जिस वक्त अतुल वासन दिल्ली के सेलेक्टर थे, तब गौतम गंभीर को कप्तानी से हटाया गया था. इस पर काफी विवाद भी हुआ था. उस समय गंभीर ने सेलेक्टर्स पर बिना जानकारी दिए कप्तानी छीनने का आरोप लगाया था.
वीडियो: T20 World Cup: सूर्यकुमार यादव की टीम को क्यों याद आ रहे रोहित शर्मा, विराट कोहली?






















