आयरलैंड में शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया का इंग्लैंड टूर भी हार के साथ ही शुरू हुआ. मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे T20I में भी टीम को 4 विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा. लेकिन, 15वें ओवर तक टीम इंडिया मैच से बाहर नहीं हुई थी. ऐसे में जिस एक ओवर ने पूर मैच का रुख पलट दिया, उसकी अब खूब चर्चा हो रही है.
रवि बिश्नोई की बॉलिंग में पूर्व क्रिकेटर ने निकाली बड़ी खामी, गंभीर आगे देंगे सुधारने का मौका?
Ind vs Eng T20I Series : इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे T20I में Ravi Bishnoi बहुत महंगे रहे थे. उन्होंने 4 ओवर के स्पैल में 60 रन लुटा दिए थे. इसके कारण टीम इंडिया ये मुकाबला 4 विकेट से हार गई थी.


दरअसल, 17वां ओवर रवि बिश्नोई डालने आए थे. इस ओवर से पहले इंग्लैंड को 4 ओवर में 29 रनों की दरकार थी. लेकिन, इस ओवर में बिश्नोई ने 29 रन लुटा दिए. नतीजा, इंग्लैंड ने मैच में वापसी कर ली. इस दौरान बिश्नोई ने बैकफुट की दो नो बॉल भी डालीं.
बिश्नोई ने ओवरऑल अपने स्पैल में 60 रन लुटाए. इसी स्पैल को लेकर पूर्व क्रिकेट वसीम जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात की है. इस दौरान उन्होंने बताया कि बिश्नोई क्या गलती कर रहे हैं, जिसके कारण इंग्लिश बैटर जैकब बेथेल ने उन्हें इस तरह टारगेट किया.
जाफर के मुताबिक, रवि बिश्नोई की लेग स्पिन ज़्यादा टर्न नहीं हो रही है. इसके कारण बैटर्स आसानी से उन्हें पिक कर ले रहे हैं. इस बारे में बात करते हुए जाफर ने कहा,
मुझे लगता है कि बैटर्स जैसे रवि बिश्नोई को पढ़ रहे हैं. उन्हें फेस करना आसान हो जा रहा है. वो लगभग 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड से बॉलिंग करते हैं. इस पेस के कारण उनकी बॉल नहीं घूम रही है. ज़्यादातर गेंद या तो टॉप स्पिन होती है. या कुछ और लेकिन गेंद घूमती नहीं है. वो गूगली भी डालते हैं. लेकिन, बैटर्स उन्हें आसानी से पिक कर ले रहे हैं. ऐसे में अगर उन्हें पढ़ लिया तो बैटर्स के लिए काफी आसान हो जाता है.
उन्होंने आगे IPL का भी उदाहरण दिया. दरअसल, इस सीजन IPL में रवि बिश्नोई राजस्थान रॉयल्स के स्कवॉड का हिस्सा थे. वो शुरुआत में तो टीम के प्लेइंग XI में शामिल थे. इस दौरान उन्हें कुछ सफलताएं भी मिली थीं. लेकिन, एक-दो मैच साधारण जाने के बाद टीम ने यश राज पुंजा को उनकी जगह खिलाया.
ये भी पढ़ें : बाबर आजम फिर बने टेस्ट कप्तान, PCB ने शान मसूद को हटाया
ये दांव काम कर गया और फिर टीम ने उन्हें ही बचे हुए मैच में मौका दिया. यानी इस सीजन IPL में भी बिश्नोई बहुत इफेक्टिव नहीं रहे थे. अब इसी को लेकर जाफर ने बिश्नोई को सुझाव भी दिया है. उन्होंने आगे कहा,
बिश्नोई के लिए आगे टीम में जगह बनाना मुश्किल?अगर बिश्नोई को सफल होना है तो उन्हें कुछ बदलाव करने होंगेे. अगर वो इसी पेस पर बॉलिंग करते रहेंगे. बैटर्स उन्हें आसानी से पढ़ लेंगे. ऐसे में उनके लिए आगे की राह मुश्किल हो जाएगी. ऐसा नहीं है कि बिश्नोई क्वालिटी बॉलर नहीं हैं. लेकिन, ये सही समय है जब वो अपनी बॉलिंग में थोड़ी वेरायटी लेकर आएं. वरना टीम में विकल्पों की कमी नहीं है.
जाफर के मुताबिक, इस वक्त कई प्लेयर्स हैं, जो टीम इंडिया में बिश्नोई को रिप्लेस कर सकते हैं. कुलदीप यादव का नाम लेते हए उन्होंने कहा कि वो तो इस सीरीज में टीम का हिस्सा भी नहीं हैं. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के शिवांग कुमार ने भी इस सीजन IPL में काफी प्रभावित किया था. ऐसे में वो भी उनके विकल्प हो सकते हैं.
बिश्नोई को निश्चित तौर पर फ्यूचर सीरीज को ध्यान में रखकर चुना गया है. टीम मैनेजमेंट 2028 T20 वर्ल्ड कप और ओलंपिक्स को सोचकर चल रही है. लेकिन, अब शायद ही इस सीरीज में उन्हें आगे मौका मिले. गौतम गंभीर बचे हुए 3 मैचों में बिश्नोई को खिलाने का रिस्क नहीं लेना चाहेंगे. ऐसें में सिर्फ इस सीरीज में नहीं, बिश्नोई के लिए आगे भी टीम में जगह बनाना आसान नहीं हो.
वीडियो: वैभव सूर्यवंशी को बाहर रखने पर सुनील गावस्कर ने गौतम गंभीर पर उठाए सवाल?














