The Lallantop

जोकोविच गर्मी नहीं झेल पाए! सिनसिनाटी ओपन के दूसरे राउंड में हारकर बाहर

नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) को सिनसिनाटी ओपन के दूसरे दूसरे राउंड में हार का सामना करना पड़ा. उन्हें दुनिया के 50वें नंबर के खिलाड़ी अर्जेंटीना के थियागो तिरांटे (Thiago Tirante) ने हराया. इस हार के बाद जोकोविच टूर्नामेंट से बाहर हो गए.

Advertisement
post-main-image
नोवाक जोकोविच सिनसिनाटी ओपन 2026 से बाहर (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नोवाक जोकोविच को सिनसिनाटी ओपन 2026 के दूसरे राउंड में अर्जेंटीना के थियागो तिरांटे से 2-6, 6-4, 6-4 से हार का सामना करना पड़ा, जिससे उनकी 25वीं ग्रैंड स्लैम जीत के सपनों पर असर पड़ा।
  • जोकोविच को गर्मी और ह्यूमिडिटी के कारण कोर्ट पर उल्टी जैसी शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ा, जो पिछले कुछ वर्षों से उनकी सेहत से जुड़ी एक समस्या बनी हुई है और मैच पर इसका असर पड़ा।
  • इस हार के बाद जोकोविच की आगामी टूर्नामेंट्स में तैयारी पर सवाल उठे हैं और उनकी फिटनेस व टीम द्वारा स्वास्थ्य प्रबंधन को लेकर भविष्य में और कदम उठाए जाने की संभावना है।

नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) की 25वें ग्रैंड स्लैम जीतने की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है. 24 ग्रैंडस्लैम जीत चुके जोकोविच ने सिनसिनाटी ओपन 2026 में पार्टिसिपेट किया था. लेकिन, वह इस टूर्नामेंट में दूसरे राउंड से आगे नहीं बढ़ पाए. उन्हें दूसरे दौर में शॉक कर देने वाली हार मिली. जोकोविच को अर्जेंटीना के थियागो तिरांटे (Thiago Tirante) ने 2-6, 6-4, 6-4 से हराया. अधिक गर्मी की वजह से मैच के दौरान जोकोविक काफी परेशान दिखे. वह गर्मी और ह्यूमिडिटी की वजह टेनिस कोर्ट पर उल्टी (vomiting) करते नजर आए.

Advertisement
मैच में परेशान दिखे जोकोविच

39 साल के जोकोविच की विंबलडन 2026 के सेमीफाइनल के बाद ये पहली हार है. पिछले महीने विंबलडन के सेमीफाइनल में उन्हें इटली के यानिक सिनर ने हराया था. सिनसिनाटी ओपन में थियागो तिरांटे के खिलाफ जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, जोकोविच की मुश्किल भी बढ़ती गई. मैच के दौरान उन्होंने उल्टी की. बाद में डॉक्टर और फीजियोथेरेपिस्ट ने उनका इलाज किया. मैच के बाद नोवाक जोकोविच ने कहा,

मैं अपने अपोनेंट को बधाई देता हूं. मेरे लिए यह मैच बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा. खासकर, जिस तरह मैं महसूस कर रहा था. ऐसा पहली बार नहीं है और शायद आखिरी बार भी नहीं होगा.

Advertisement

मैच के बाद जोकोविच से पूछा गया, क्या विंबलडन के बाद उन्हें पहले मैच में मुश्किल परिस्थितियों में तालमेल बैठाने परेशान हुई? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ये मेरी हेल्थ से जुड़ी एक प्रॉब्लम है, जो पिछले कुछ सालों से परेशान कर रही है. खासकर, गर्म और उमस भरे मौसम में इससे बहुत परेशानी होती है.

तिरांटे ने जोकोविच को दी जोरदार टक्कर

थियागो तिरांटे के खिलाफ जोकोविच ने जोरदार शुरुआत की. पहले सेट में उन्होंने अर्जेंटीना के प्लेयर के ख‍िलाफ पूरी तरह डोमिनेट किया. जोकोविच ने पहला सेट 6-2 से जीता. लेकिन, इसके बाद गर्मी और उमस के चलते सर्बियाई प्लेयर टेनिस कोर्ट पर परेशान दिखे.

दूसरे सेट में 50वें नंबर के खिलाड़ी तिरांटे ने कमबैक किया. उन्होंने दूसरे सेट में जोकोविच को 6-4 से हराया. तीसरे सेट में दोनों प्लेयर्स के बीच कांटे की टक्कर दिखी. तीसरा गेम 18 मिनट तक चला. इस दौरान जोकोविच ने 9 बार ड्यूस के बाद, 4 ब्रेक पॉइंट बचाए. इसके कुछ देर बाद वह उल्टी करते दिखे. उन्हें मेडिकल हेल्प की जरूरत पड़ी. इसके बाद जब जोकोविच कोर्ट पर लौटे तोअपनी लय बरकरार नहीं रख पाए. तीसरे सेट में भी अर्जेंटीना के खिलाड़ी ने उन्होंने 6-4 से हराया.

Advertisement

ये भी पढ़ेें: देवदत्त पडिक्कल ने गॉल में कैसे तोड़ा श्रीलंकाई स्पिन का मायाजाल?

तिरांटे की सबसे बड़ी जीत

मैच के दौरान अर्जेटीन के खिलाड़ी थियागो तिरांटे ने जोकोविच के खिलाफ पेसेंस दिखाया. वह मैच के दौरन काम और कम्पोज दिखे.टेनिस करियर में ये उनकी सबसे बड़ी जीत है. मैच के बाद तिरांटे ने कहा,

यह मेरे करियर की सबसे बड़ी जीत है. मैंने नोवाक जैसे ग्रेट प्लेयर के खिलाफ खेलने का प्रेशर और घबराहट संभाल ली. यह सब मेरे लिए बहुत दबाव वाला था.

तिरांटे ने आगे कहा कि जब आप ब्रेक नहीं ले पाते हैं,  तो प्रेशर और बढ़ जाता है. मेरे पास ब्रेक लेने के कई मौके थे, लेकिन मैं उनका फायदा नहीं उठा पाया. यही सबसे अहम था. मैंने अपनी टीम के साथ खुद पर भरोसा बनाए रखा.

वर्ल्ड के नंबर-3 प्लेयर नोवाक जोकोविच को सिनसिनाटी ओपन 2026 में ‘बाय’ (Bye) मिला था. इसलिए उन्हें सीधे दूसरे राउंड में खेलना था. 'बाय' का मतलब बिना कोई मैच खेले किसी प्लेयर को अगले दौर में प्रवेश मिल जाता है. टूर्नामेंट में उच्च रैंकिंग वाले प्लेयर्स को शुरुआती दौर में एडवांटेज देने के लिए 'बाय' दिया जाता है. लेकिन, जोकोविच इस 'बाय' का फायदा नहीं उठा पाए. सिनसिनाटी ओपन 2026 में दूसरे राउंड में उनका कैम्पेन खत्म हो गया. 

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement