The Lallantop

FIFA World Cup 2026: भारत में कब, कहां और कैसे देखें मैच?

भारत में FIFA World Cup के टेलीकास्ट राइट्स Zee ग्रुप को मिले हैं. मैच Unite8 स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर टेलीकास्ट किए जाएंगे.

Advertisement
post-main-image
FIFA वर्ल्ड कप की शुरुआत 12 जून से होगी. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • FIFA World Cup 2026 की शुरुआत 11 जून से मेक्सिको, कनाडा और अमेरिका में होगी, जिसमें 48 टीमें कुल 104 मैचों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी, और टूर्नामेंट लगभग 39 दिनों तक चलेगा।
  • भारत में दर्शकों के लिए भारत में FIFA World Cup के टेलीकास्ट राइट्स Zee ग्रुप को दिए गए हैं, और मैच Unite8 स्पोर्ट्स नेटवर्क के चार चैनलों पर हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में दिखाए जाएंगे।
  • भारत में FIFA World Cup की लाइव स्ट्रीमिंग Zee5 पर उपलब्ध होगी, जिसमें दो स्पेशल पैकेज 799 रुपए तीन महीने और 1699 रुपए सालाना की कीमत में दर्शकों को मिलेंगे।

FIFA World Cup 2026 की शुरुआत 11 जून से होने वाली है. अगले कुछ समय तक दुनिया भर की नजरें मैक्सिको, कनाडा और अमेरिका पर टिकी होंगी. यह तीनों देश इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे हैं. 48 टीमें वर्ल्ड चैंपियन बनने की दौड़ में हैं. कुल 39 दिनों तक चलने वाले इस वर्ल्ड कप में 104 मैच खेले जाएंगे. भारत में भी इसे लेकर काफी एक्साइटमेंट है. इस बार का FIFA वर्ल्ड कप भारत में कहां देखने को मिलेगा, और मैचों की टाइमिंग क्या होगी? आइए जानते हैं. 

Advertisement

इस बार का FIFA वर्ल्ड कप लियोनल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और नेमार को आखिरी वर्ल्ड कप माना जा रहा है. ऐसे में फैंस इस वर्ल्ड कप के लिए और ज्यादा उत्साहित हैं. भारतीय फैंस लंबे समय से इस असमंजस में थे कि वह भारत में फीफा वर्ल्ड कप देख पाएंगे या नहीं? कई प्लेटफॉर्म ने FIFA के साथ डील करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी. आखिर में टूर्नामेंट से ठीक पहले ब्रॉडकास्टिंग डील फाइनल हुई.

भारत में फैंस टीवी पर Fifa World Cup कैसे देख सकते हैं?

Advertisement

भारत में FIFA World Cup के टेलीकास्ट राइट्स Zee ग्रुप को मिले हैं. मैच Unite8 स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर टेलीकास्ट किए जाएंगे. दो चैनलों पर हिंदी कमेंट्री में मैच दिखाए जाएंगे. ये हैं-

Unite8 Sports 1 (Hindi)
Unite8 Sports 1 HD (Hindi)

दो चैनलों पर FIFA वर्ल्ड कप के मैच इंग्लिश कमेंट्री में आएंगे. ये हैं-

Advertisement

Unite8 Sports2 (English)
Unite8 Sports 2 HD (English)

क्या है टूर्नामेंट का फॉर्मेट?

पहले राउंड में टीमों को 12 ग्रुप्स में रखा गया है. हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें राउंड ऑफ 32 के लिए क्वालिफाई करेंगी. सभी 12 ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के पास भी आगे जाने का मौका होगा. अपने-अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों में से टॉप 8 टीमें भी राउंड ऑफ 32 में पहुंचेंगी. इसके बाद से नॉकआउट राउंड शुरू होंगे. 

FIFA World Cup की शुरुआत कब होगी?

FIFA World Cup की शुरुआत 12 जून से होगी. टूर्नामेंट का पहला मैच मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा.

FIFA World Cup में इस बार कितनी टीमें खेलेंगी?

FIFA World Cup में पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी. इन टीमों को 12 ग्रुप्स में बांटा गया है. यह अब तक का टीमों का सबसे बड़ा पूल है. 

वर्ल्ड कप के सभी मैचों का टेलीकास्ट भारत में रात 10:30 बजे से लेकर सुबह 7:30 के बीच होगा. पूरा शेड्यूल इस लिंक पर देख सकते हैं. 

Zee के अलावा भारत में दूरदर्शन की तरफ से भी ऐलान किया गया है कि वह टूर्नामेंट के चुनिंदा मैचों का लाइव टेलीकास्ट करेगा.

यह भी पढ़ें- वनडे का पूरा कंट्रोल लेंगे गंभीर, क्या रोहित-कोहली होंगे बाहर? 

भारत में  Fifa World Cup की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

FIFA World Cup की लाइव स्ट्रीमिंग Zee5 पर होगी. Zee5 ने वर्ल्ड कप को देखते हुए दो स्पेशल पैकेज रिलीज किए हैं. तीन महीने के प्लान के लिए आपको 799 रुपए चुकाने होंगे. वहीं सालाना प्लान के लिए 1699 रुपए देने होंगे.

वीडियो: गौतम गंभीर लेंगे वनडे का पूरा कंट्रोल, रोहित-कोहली का क्या होगा?

Advertisement