The Lallantop

फ्रांस को हराकर स्पेन फाइनल में, ‘किंग ऑफ फाइनल्स’ ओयारजबाल बने जीत के हीरो

FIFA World Cup 2026 Semifinal Spain vs France : स्पेन को 22वें मिनट में Mikel Oyarzabal ने पेनल्टी पर गोलकर लीड दिला दी थी. उनके लिए ये पेनल्टी किक Lamine Yamal ने जीती थी. फ्रेंच डिफेंडर Lucas Digne ने पेनल्टी एरिया में यमाल पर फाउल कर दिया था. इसके बाद 58वें मिनट में Pedro Porro ने स्पेन के लिए दूसरा गोल दागा.

Advertisement
post-main-image
मिकेल ओयारजबाल ने 22वें मिनट में स्पेन को 1-0 से आगे कर दिया था. (फोटो-AFP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मिकेल ओयारजबाल ने फ्रांस के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 22वें मिनट में पेनल्टी गोल कर स्पेन को बढ़त दिलाई, जिससे स्पेन ने फाइनल में प्रवेश किया।
  • ओयारजबाल 2022 विश्व कप में ACL इंजरी के कारण नहीं खेल पाए थे, लेकिन उन्होंने रीयल सोसिएदाद में वापसी कर प्रदर्शन सुधारा और यूरो कप 2024 में टीम में जगह बनाई।
  • ओयारजबाल के पांच गोल इस विश्व कप में स्पेन के लिए एक रिकॉर्ड हैं, जिससे टीम फाइनल तक पहुंची और अब फाइनल में उनका प्रदर्शन निर्णायक होगा।

मिकेल ओयारजबाल. स्पेन का वो हीरो, जिसे फैंस ‘किंग ऑफ फाइनल्स’ बुलाते हैं. एक बार फिर सेमीफाइनल में टीम के हीरो बनकर उभरे. लगातार दो बार के फाइनलिस्ट फ्रांस के ख‍िलाफ ओयारजबाल ने 22वें मिनट में पेनल्टी स्पॉट से स्पेन को बढ़त दिला दी. ओयारजबाल के गोल ने जहां स्पेन का एक पैर फाइनल में पहुंचाया. पेड्रो पोरो के 58वें मिनट के गोल ने अधूरे काम को पूरा कर दिया. 

Advertisement

मैच से पहले फ्रांस vs स्पेन मुकाबले में सबसे ज़्यादा चर्चा लमीन यमाल की हो रही थी. लेकिन, एक बार फिर बड़े मंच पर ओयारजबाल ने दिखा दिया कि वो क्यों टीम के सबसे भरोसेमेंद स्ट्राइकर हैं. 29 साल के ओयारजबाल ने इसी के साथ इस वर्ल्ड कप में अपना 5वां गोल दाग दिया.

स्पेन के लिए एक वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा 5 गोल मारने के मामले में उन्होंने डेविड विला और एमिलियो बुट्राजीनो की बराबरी कर ली. डेविड विला ने ये कारनामा 2010 में किया था. वहीं, बुट्राजीनो ने 1986 वर्ल्ड कप में 5 गोल दागे थे.  

Advertisement
बड़े मौकों पर करते रहे हैं डिलीवर

ओयारजबाल ने अपनी टीम के लिए बड़े मौकों पर अच्छा प्रदर्शन किया है. 19 साल की उम्र में 2016 में स्पेन के लिए डेब्यू करने वाले आयोरजबाल ला लिगा में रीयल सोसिएदाद के कप्तान हैं. वो युवाओं से लैस स्पेन टीम के सबसे अनुभवी प्लेयर्स में से एक हैं.

फीफा और रॉयल स्पेनिश फुटबॉल फेडरेशन के आंकड़ों के मुताबिक, 59 अपीयरेंसेज में उन्होंने 28 इंटरनेशनल गोल दागे हैं. सऊदी अरब के ख‍िलाफ ग्रुप स्टेज मुकाबले में उन्होंने 4-0 की जीत में दो गोल दागे थे. ऑस्ट्र‍िया के ख‍िलाफ राउंड ऑफ 32 मुकाबले में भी स्पेन की 3-0 की जीत में दो गोल उनके नाम रहे थे. वो इस वर्ल्ड कप में टीम के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले ख‍िलाड़ी के तौर पर ही सेमीफाइनल में पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें : पूर्व कप्तान की शिकायत का असर, हॉकी इंडिया सेक्रेटरी जनरल जांच के घेरे में

Advertisement

फ्रांस के ख‍िलाफ भी ओयारजबाल ने दबाव में शानदार गोल किया. स्पेन के लिए पेनल्टी स्पॉट के हीरो आयोरजबाल के लिए ये पेनल्टी किक लमीन यमाल ने ही जीती थी. डिफेंडर्स का फोकस टीम के यंगस्टर्स को रोकने पर था, लेकिन इसी बीच ओयारजबाल ने इस अहम मुकाबले में सबसे अहम योगदान दे दिया.

उन्हें फैंस इसी कारण किंग ऑफ फाइनल्स बुलाते हैं. ओयारजबाल ने अपने क्लब रीयल सोसिएदाद को दो बार कोपा डेल रे का ख‍ि‍ताब जिताया है. दोनों ही बार उन्होंने फाइनल में गोल दागा था. इसके अलावा, यूरो कप के फाइनल में भी इंग्लैंड के ख‍िलाफ एकमात्र गोल भी ओयारजबाल ने ही दागा था. 

2022 वर्ल्ड कप में नहीं खेले थे ओयारजबाल

ओयारजबाल की ये जर्नी इतनी आसान नहीं रही है. वो 2022 फीफा वर्ल्ड कप में स्कवॉड में जगह नहीं बना सके थे. उन्हें वर्ल्ड कप से पहले ACL इंजरी हो गई थी. इसके कारण, उन्हें कई महीनों तक खेल से दूर रहना पड़ा. हालांकि, उन्हें अपने कमबैक के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी. पहले उन्होंने रीयल सोस‍िएदाद के ल‍िए वापसी की. वहां अपने आप को प्रूव किया. फिर यूएफा यूरो कप 2024 से पहले स्पेन की टीम में जगह बनाई.

उनकी मेहनत रंग लाई. यूएफा यूरो 2024 में इंग्लैंड के ख‍िलाफ विनिंग गोल भी उन्होंने ही दागा था. 19 साल के लमीन यमाल निश्चित तौर पर अपने गेम के कारण सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं. ओयरजबाल ने हमेशा हाई प्रेशर मैच में परफॉर्म करके दिखाया है. इसी कारण ऐसे अहम मुकाबले पर टीम का भरोसा ओयारजबाल पर होता है. 

स्पेनिश टीम अपने दूसरे वर्ल्ड कप से महज एक जीत दूर है. न्यू जर्सी में होने वाले इस फाइनल मुकाबले में फैंस की नज़र अब सिर्फ लमीन यमाल पर नहीं होगी. उन्हें उम्मीद होगी कि किंग ऑफ फाइनल्स उन्हें इस अहम मैच में भी जीत दिलाएगा. 

वीडियो: अर्जेंटीना को चीयर करने पहुंचे हजारों फैंस को नहीं मिलेगी एंट्री, मगर क्यों?

Advertisement