The Lallantop

कप्तान श्रेयस ने किसे बताया हार की वजह? नाम नहीं लिया पर सब कह गए

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) भारत के T20I कप्तान बनने के बाद, अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाए हैं. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया (Team India) के हार का सिलसिल जारी है. आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से हारने के बाद, अब भारत को इंग्लैंड ने भी दूसरे T20I में हरा दिया.

Advertisement
post-main-image
रवि बिश्नोई ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 17वें ओवर में 29 रन दिए थे. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टीम इंडिया के नए T20I कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में हुए दूसरे T20I में भारत 4 विकेट से हार गया, जिससे उनकी हार की श्रृंखला जारी रही।
  • भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 190 रन बनाए, लेकिन अंतिम ओवरों में रवि बिश्नोई के 17वें ओवर में नो बॉल और ज्यादा रन बन जाने के कारण मैच इंग्लैंड के पक्ष में चला गया।
  • हार के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम को इस प्रदर्शन से सीख लेकर सुधार करना होगा और 7 जुलाई को नॉटिंघम में तीसरे मैच में वापसी करनी होगी।

टीम इंडिया (Team India) के नए T20I कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) अपनी कप्तानी में जीत का खाता नहीं खोल पाए हैं. आयरलैंड टूर के बाद, इंग्लैंड में भी टीम इंडिया की हार का सिलसिला जारी है. 4 जुलाई को भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच मैनचेस्टर में दूसरा T20I हुआ. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस मैच में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 4 विकेट से हराया. एक समय ऐसा था, जब मैच भारत की पकड़ में था. लेकिन, लास्ट के ओवर्स में मैच टीम इंडिया के हाथ से निकल गया. मैच में कहां पर गलती हुई? किस वजह से यह मुकाबला हाथ से निकल गया? इसको लेकर कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद बात की.

भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 190 रन बनाए थे. इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 191 रनों का टारगेट मिला. इंग्लैंड ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 142 रन बनाए. उसे जीतने के लिए लास्ट के 4 ओवर में 49 रन स्कोर करने थे. इसका मतलब मैच भारत की पकड़ में था. रन चेज करते हुए अंतिम 4 ओवरों में 49 रन बनाना आसान नहीं है.

Advertisement
एक ओवर ने बदल दिया मैच

कप्तान श्रेयस अय्यर ने 17वें ओवर में रवि बिश्नोई को गेंद थमाई. उस वक्त जैकब बेथल क्रीज पर मौजूद थे. बिश्नोई ने नो बॉल से शुरुआत की. पहली गेंद पर बेथल ने छक्का मारा. दूसरी गेंद फिर नो डाल दी. दूसरी गेंद पर फिर बेथल ने सामने की तरफ छक्का लगाया. इसके बाद, इंग्लिश बैटर ने चौथी गेंद पर चौका, और पांचवीं गेंद पर एक और छक्का जड़ा. ओवर की लास्ट गेंद पर 2 रन आए. ओवर में कुल 29 रन बने. रवि बिश्नोई के इस ओवर में मैच इंग्लैंड के पाले में चला गया.

इंग्लैंड से हारने के बाद श्रेयस अय्यर काफी निराश दिखे. उन्होंने मैच के बाद बात करते हुए कहा,

मुझे लगता है कि हम सब जानते हैं कि मैच कहां पर हाथ से निकल गया. लेकिन, मैं किसी खास प्लेयर का नाम लेना नहीं चाहता. हम 15वें ओवर तक आगे थे. मुझे लगा कि हमने बहुत अच्छा किया है. फिर, अचानक मोमेंटम इंग्लैंड की तरफ शिफ्ट हो गया. इसके बाद, इंग्लैंड के लिए मैच जीतना काफी आसान हो गया.  

Advertisement

श्रेयस अय्यर ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि नो बॉल के बाद बिश्नोई दमदार वापसी करेंगे. लेकिन, 17वें ओवर में मैच हाथ से निकल गया. रवि बिश्नोई को सीखना होगा. इस ट्रैक पर यह जबरदस्त स्कोर था. श्रेयस के मुताबिक, तिलक वर्मा ने तेज-तर्रार 24 रन बनाकर स्कोर बढ़ाने में मदद की. लेकिन हमें बेथल को क्रेडिट देना होगा, जिस अंदाज में उन्होंने बैटिंग की.

ये भी पढ़ें: मैनचेस्टर में 3 स्पिनर्स के साथ क्यों उतरी टीम इंडिया?

मैच में क्या हुआ?

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 190 रन बनाए. इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 191 रनों का टारगेट मिला. इंग्लैंड ने यह टारगेट 19 ओवर में 6 विकेट खोकर पूरा कर लिया. जैकब बेथल ने 76 रनों की शानदार पारी खेली.

इस जीत के बाद इंग्लैंड की टीम T20 सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है. 7 जुलाई को सीरीज का तीसरा मैच नॉटिंघम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में टीम इंडिया के पास वापसी करने का मौका होगा. 

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement