क्या Prabhas की Spirit में दो Villain हैं? Sourav Ganguly Biopic Dada से रिलीज़ हुआ Rajkumar Rao का फर्स्ट लुक कैसा है? Ajay Devgn, Akshay Kumar की Golmaal 5 में Priyamani किस तरह का किरदार निभा रही हैं? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
प्रभास-वांगा की 'स्पिरिट' में एक नहीं, दो विलन!
विवेक ओबेरॉय के साथ 'स्पिरिट' के लिए एक और तगड़ा विलन ले आए संदीप रेड्डी वांगा.


# प्रभास की 'स्पिरिट' में एक नहीं दो विलन!
प्रभास स्टारर 'स्पिरिट' की शूटिंग का नया शेड्यूल शुरू हुआ है. 123 तेलुगु के मुताबिक अब शूट हैदराबाद के कुकटपल्लि इलाके में हो रहा है. इस लोकेशन पर दिन और रात दोनों के सीन शूट होने हैं. इसलिए यहां आज 8 जुलाई को रात 11 बजे तक शूटिंग चलेगी. कुकटपल्लि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एशिया की सबसे बड़ी रेसिडेंशियल कॉलोनीज़ में से एक है. रिपोर्ट के मुताबिक संदीप रेड्डी वांगा यहां भीड़भाड़ के बीच एक इंटेंस फाइट सीन शूट कर रहे हैं. इसमें प्रभास पुलिस यूनिफॉर्म में सड़क पर गुंडों से भिड़ते नज़र आएंगे. फिल्म में एक नहीं दो विलन होने की बात सामने आ रही है. एक नेगेटिव कैरेक्टर तो विवेक ओबेरॉय कर रहे हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक हर्षवर्धन राणे भी 'स्पिरिट' के विलन हैं. फिल्म में प्रभास और हर्षवर्धन के कुछ धांसू फाइट सीन्स प्लान किए गए हैं. मेकर्स की तरफ़ से कोई जानकारी अब तक नहीं आई है. मगर जिस स्पीड से शूटिंग हो रही है, फैन्स जल्द ही इसका टीज़र आने की उम्मीद में हैं. ये फिल्म 5 मार्च 2027 को रिलीज़ होगी.
# 'एवेंजर्स: डूम्सडे' में चंद पलों के लिए दिखेंगे स्पाइडरमैन, वुल्वरीन!
'एवेंजर्स: डूम्सडे' में फैन फेवरेट सुपरहीरोज़ नज़र आने वाले हैं. मगर स्पाइडरमैन और वुल्वरीन इसमें चंद मिनटों के लिए ही दिखेंगे. माय टाइम टु शाइन नाम के X पेज के मुताबिक इन दोनों सुपरहीरोज़ का स्क्रीनटाइम महज़ तीन मिनट का है. और ये फिल्म की शुरुआत में ही मारे जाएंगे. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. ये फिल्म 18 दिसंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज़ होगी.
# 10 जुलाई से शूट होगा 'फौजी' का इंटरवल सीक्वेंस!
प्रभास की तीन फिल्में फ्लोर पर हैं. 'स्पिरिट', 'फौजी' और 'कल्कि 2'. फिलहाल वो 'स्पिरिट' शूट रहे हैं. मगर सिने जोश की रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास 10 जुलाई को 'फौजी' के सेट पर आ जाएंगे. इस शेड्यूल में फिल्म का इंटरवल सीक्वेंस शूट होना है. ये एक्शन और इमोशनल सीन का गुड मिक्स बताया जा रहा है. मशहूर स्टंट मास्टर्स राम-लक्ष्मण ने इसे कोरियोग्राफ़ किया है. इस सीक्वेंस के लिए हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में बड़ा भारी सेट तैयार किया गया है. 'फौजी' को हनु राघवपुड़ी डायरेक्ट कर रहे हैं.
# 'गोलमाल 5' की हीरोइन नहीं, विलन हैं प्रियमणि!
अजय देवगन स्टारर फिल्म 'गोलमाल 5' में प्रियमणि ने भी काम किया है. मगर वो फिल्म की हीरोइन नहीं, बल्कि विलन हैं. वैरायटी इंडिया के मुताबिक अक्षय कुमार के साथ प्रियमणि ने भी 'गोलमाल 5' में नेगेटिव रोल किया है. फिल्म के इस पार्ट में कोई लव एंगल रखा ही नहीं गया है. जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े और अश्विनी कलसेकर भी फिल्म में ज़रूरी किरदारों में हैं. डायरेक्टर रोहित शेट्टी की ये फिल्म 31 दिसंबर को आ सकती है.
# "क्वीन का सीक्वल नहीं है क्वीन 2, कहानी नई है"
फ़ैंटम स्टूडियोज़ ने 'क्वीन 2' के चलते जियोस्टार के खिलाफ़ 250 करोड़ रुपये का लॉ सूट फाइल कर दिया है. उनका आरोप है कि ये फिल्म 'क्वीन' का अन-ऑथोराइज़्ड सीक्वल है. और इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (IPR) का भी उल्लंघन है. अब इस पर जियोस्टार का स्पष्टीकरण आया है. एक स्टेटमेंट जारी करते हुए जियोस्टार ने कहा,
“साल 2014 में में आई 'क्वीन' से इसका कोई संबंध नहीं है. कैरेक्टर और नैरेटिव भी अलग है. और न तो सीक्वल है न ही प्रीक्वल. रही बात क्वीन शब्द की, तो ये अंग्रेज़ी का शब्द है. और इसे कोई भी इस्तेमाल कर सकता है.”
# 'दादा' से राजकुमार राव का फर्स्ट लुक रिलीज़
सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा' से राजकुमार राव का फर्स्ट लुक आया है. मेकर्स ने इसे 8 जुलाई को सौरव के बर्थडे पर रिलीज़ किया. इसमें साल 2002 में इंग्लैंड और भारत के बीच हुए सबसे आइकॉनिक मोमेंट को रीक्रिएट किया गया है. लॉर्ड्स में नैटवेस्ट ट्रॉफी का फाइनल खेला जा रहा था. और भारत मैच जीत गया था. कप्तान सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स की बालकनी में जर्सी उतारकर उसे हाथ में लहराते हुए जीत का जश्न मनाया था. फर्स्ट लुक के साथ फिल्म की रिलीज़ डेट भी अनाउंस कर दी गई है. ये 14 मई, 2027 को सिनेमाघरों में लगेगी. फिल्म में गजराज राव, शाश्वत चैटर्जी और तान्या माणिकतला भी ज़रूरी किरदारों में हैं. विक्रमादित्य मोटवाने इसके डायरेक्टर हैं.
वीडियो: 'स्पिरिट' के सेट पर प्रभास-वांगा में तनातनी? रुक गई फिल्म की शूटिंग!

















