The Lallantop

FIFA वर्ल्ड कप में लुट गई इंग्लैंड की टीम! बूट्स, जर्सी सहित ट्रेनिंग उपकरण तक चुराया

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड की टीम के साथ चोरी की घटना हुई है. चोरों ने प्लेयर्स के बूट, जर्सी और ट्रेनिंग उपकरण चुरा लिए. यह घटना कंसास सिटी में हुई. कंसास सिटी पुलिस ने भी इस खबर की पुष्टि की है.

Advertisement
post-main-image
18 जून को इंग्लैंड की टीम क्रोएशिया के खिलाफ खेलेगी. (फोटो- Reuters)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • FIFA वर्ल्ड कप 2026 से पहले इंग्लैंड टीम का सामान कंसास सिटी में चोरी हो गया है, जिसमें प्लेयर्स के जूते, जर्सी और ट्रेनिंग उपकरण शामिल हैं।
  • इंग्लैंड ने फ्लोरिडा में प्री-टूर्नामेंट ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया था, जिसके बाद सामान सड़क मार्ग से टीम होटल भेजा जा रहा था, तभी चोरी की घटना हुई।
  • चोरी के बाद पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और इंग्लैंड फुटबॉल एसोसिएशन ने प्लेयर्स के लिए नए उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड की तैयारियों को झटका लगा है. टीम को 18 जून को क्रोएशिया के खिलाफ पहला मैच खेलना है. लेकिन, इस मुकाबले के कुछ दिन पहले चोरों ने इंग्लैंड टीम का सामान चुरा लिया. यह चोरी की घटना कंसास सिटी में हुई. चोरों ने प्लेयर्स के जूते, जर्सी के अलावा ट्रेनिंग का सामान भी नहीं छोड़ा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह चोरी की घटना तब हुई जब इंग्लैंड के प्लेयर्स का सामान फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच से मिसौरी में स्वोप सॉकर विलेज बेस की ओर ले जाया जा रहा था.

फ्लेरिडा में लगाया था ट्रेनिंग कैंप

इंग्लैंड टीम ने FIFA वर्ल्ड कप से पहले, फ्लोरिडा में अपना प्री-टूर्नामेंट कैंप लगाया था. इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड, कोस्टा रिका और लोकल क्लब मियामी यूनाइटेड के साथ प्रैक्टिस मैच भी खेले. ट्रेनिंग कैंप के बाद, इंग्लैंड के प्लेयर्स 13 जून की फ्लाइट से कंसास सिटी टीम होटल पहुंचे. उनका सामान पहले ही सड़क के रास्ते भेज दिया गया था.

Advertisement

रास्ते में चोरों ने घटना को अंजाम दिया. जिन गाड़‍ियों में सामान था, उनमें तोड़फोड़ की गई. इस दौरान चोर प्लेयर्स के बूट, फुटबॉल और ट्रेनिंग का सामान लेकर फरार हो गए. इस घटना के बाद इंग्लैंड के सपोर्ट स्टाफ में हड़कंप मच गया.

ये भी पढ़ें: बिना विवाद, सिर्फ रन! Fab 4 के केन विलियमसन का संन्यास

इंग्लैंड फुटबॉल एसोसिएशन इस घटना में हुए नुकसान का अंदाजा लगा रहा है. स्टाफ, प्लेयर्स के लिए नए बूट और जरूरी सामान की व्यवस्था करने में जुटे हैं. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि कितने प्लेयर्स का सामान चोरी हुआ है.

Advertisement

डेली मेल के अनुसार, टारगेटेड कंसाइनमेंट में से सिर्फ एक फुटबॉल बचा है. माना जा रहा है कि चोरी हुए सामान में कप्तान हैरी केन और मिडफील्डर जूड बेलिंगहम के बूट्स भी शामिल हैं. 

रिपोर्ट में बताया गया है,

टीम के स्टार प्लेयर्स के बूट के साथ-साथ ऑफिशियल टूर्नामेंट बॉल और जरूरी ट्रेनिंग इक्विपमेंट भी चोरी हो गए. बचे हुए सामान में एक फुटबॉल है. हैरी केन और जूड बेलिंगहम जैसे प्लेयर्स के बूट्स भी चोरी हुए सामान में शामिल हैं.

यह चोरी सिर्फ प्लेयर्स के सामान तक सीमित नहीं रही. चोरों ने टीम की तैयारियों के लिए इस्तेमाल होने वाले एनालिसिस टूल, वाइटबोर्ड और मसाज टेबल को भी नहीं छोड़ा.

पुलिस ने किया कन्फर्म

कंसास सिटी पुलिस ने इस खबर की पुष्टि की है. पुलिस ने बताया कि जांच के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक,

आगे की जांच पूरी होने तक 2 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है.  

13 जून को इंग्लैंड का ट्रेनिंग सेशन

13 जून को इंग्लैंड की टीम कंसास सिटी में अपने पहले ट्रेनिंग सेशन में भाग लेगी. ऐसे में इंग्लैंड फुटबॉल एसोसिएशन के आगे प्लेयर्स को सभी ट्रेनिंग उपकरण मुहैया कराने की चुनौती है. 

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर अगरकर ने क्या कहा?

Advertisement