The Lallantop

IPL में छक्के छुड़ाने वाले वैभव श्रीलंका में रनों को तरसे, 5 मैचों में एक फिफ्टी नहीं मार पाए

वैभव ने श्रीलंका में खेली गई टी20 सीरीज में अब तक कोई फिफ्टी नहीं लगाई है. उन्होंने पहले मैच में 14, दूसरे मुकाबले में 44 और श्रीलंका के खिलाफ तीसरे मैच में 21 रन बनाए. 17 जून को भी 38 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें चार जीवन दान भी मिले.

Advertisement
post-main-image
वैभव सूर्यवंशी ट्राई सीरीज के बाद टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने रनों का अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन श्रीलंका में ट्राई सीरीज के पांच मैचों में एक भी बार फिफ्टी नहीं बना सके।
  • श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज के दौरान वैभव को कई जीवनदान मिले और मैच के पांचवे ओवर में उनका कैच विवादास्पद रूप से नॉट आउट दिया गया।
  • सीरीज के बाद वैभव को सीनियर टीम में शामिल किया गया है, जहां वे आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेंगे।

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने रनों का अंबार लगाया. लोगों को उम्मीद थी कि इंडिया ए डेब्यू पर भी वैभव ऐसा ही कुछ कमाल करेंगे. श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज में वैभव ने सधी हुई बल्लेबाजी तो कि लेकिन पांच मैचों में एक बार भी फिफ्टी नहीं लगा सके. सीरीज के पांचवें मैच में तो उन्हें चार-चार लाइफ लाइन भी मिलीं. फिर भी 50 का मार्क क्रॉस नहीं हुआ. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
वैभव के कैच पर विवाद 

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के पांचवें मैच में वैभव, प्रियांश आर्या के साथ ओपनिंग करने उतरे. पहले ओवर में वैभव अपना खाता नहीं खोल सके थे. दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर वैभव आउट होते-होते बचे. शम्स की गेंद पर सूर्यवंशी ने कट करके गेंद को पॉइंट की ओर खेला. गेंद में काफी एक्सट्रा बाउंस था और इसी वजह से वैभव शॉट को कंट्रोल नहीं कर सके. फरीदून ने डाइव मारकर एक हाथ से कैच लपका. पहली दफा देखकर ऐसा लग रहा था कि यह क्लीन कैच है. लेकिन अंपायर्स को भरोसा नहीं था. उन्होंने थर्ड अंपायर को रेफर किया. कई एंगल्स से देखने के बाद अंपायर ने वैभव को नॉट आउट करार दिया. अंपायर्स के मुताबिक गेंद का कुछ हिस्सा जमीन को छू रहा था. फील्डिंग टीम इस फैसले से काफी हैरान दिखाई दी. 

वैभव को मिले कई जीवनदान

अगले ही ओवर में वैभव को फिर से जीवनदान मिला. फरीदून की गेंद पर सूर्यवंशी ने पुल किया. गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे पर लगी और फील्डर ने आसान कैच छोड़ दिया. यह वैभव को मिला दूसरा जीवनदान था. यह सिलसिला यही नहीं रुका. छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर एक बार फिर मिड ऑन पर वैभव का कैच छूटा. 8वें ओवर में वैभव को इस पारी का चौथा जीवनदान मिला. इस बार फरीदून की गेंद पर वैभव का कैच ड्रॉप किया. चार जीवनदान भी वैभव के बहुत काम नहीं आए.

Advertisement

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 : मेसी की ऐतिहासिक हैट्र‍िक, धमाकेदार जीत से अर्जेंटीना का आगाज 

8वें ओवर की ही आखिरी गेंद पर वैभव आउट हो गए. वैभव ने पुल करके गेंद को कवर पॉइंट की ओर खेला. खालिद तानिवाल ने कैच लेकर वैभव की 28 गेंद की पारी को खत्म कर दिया. वैभव ने 38 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल थे.

वैभव के बल्ले से नहीं आई फिफ्टी

वैभव ने इस सीरीज में अब तक कोई फिफ्टी नहीं लगाई है. उन्होंने पहले मैच में 14, दूसरे मुकाबले में 44 और श्रीलंका के खिलाफ तीसरे मैच में 21 रन बनाए. 17 जून को भी 38 रन बनाकर आउट हुए. वहीं दूसरी ओर वह विवादों में भी फंस गए. श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच में वैभव की श्रीलंकाई गेंदबाज के साथ लड़ाई हो गई थी. दोनों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. हालांकि अभी तक किसी भी खिलाड़ी को सजा नहीं दी गई है. इस सीरीज के बाद वैभव सीनियर टीम के साथ जुड़ जाएंगे. उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है.

Advertisement

वीडियो: भारत में जन्मे निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए खेलेंगे?

Advertisement