The Lallantop

फोन पर अब आपको तेज बीप के साथ नहीं मिलेगा इमरजेंसी अलर्ट, PMO ने क्यों लगाई रोक?

फोन पर पिछले कुछ दिनों में अचानक आपको तेज बीप के साथ इमरजेंसी अलर्ट का मैसेज मिल रहा था. हालांकि, अब आपको ऐसा कोई मैसेज नहीं मिलेगा. इस सेवा को अगले आदेश (Cell Broadcasting Services suspend) तक रोक दिया गया है.

Advertisement
post-main-image
फोन में आने वाले इमरजेंसी अलर्ट को होल्ड किया गया है

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सरकार ने पूरे देश में Cell Broadcast System (CBS) की टेस्टिंग की, जिससे स्मार्टफोन पर इमरजेंसी अलर्ट के माध्यम से आपातकालीन सूचना भेजी जाती है।
  • पीएम ऑफिस को आधी रात को आपदा अलर्ट भेजे जाने के बाद, अधिकारियों के निर्देश पर इस सेवा को 12 जून से अस्थायी रोक लगा दी गई।
  • सेवा के फिर से चालू होने पर कोई निश्चित जानकारी नहीं है, जबकि CBS कई भाषाओं में क्षेत्रीय अलर्ट भेजने के लिए तैयार किया गया था।

शनिवार, 2 मई को अचानक से आपके और हमारे फोन तेज बीप के साथ बजने लगे थे. फोन एंड्रॉयड हो या आईफोन, सभी में  तेज बीप के साथ इमरजेंसी अलर्ट (Emergency alert on smartphone) का मैसेज आया था. पता चला कि सरकार पूरे देश में Cell Broadcast System (CBS) की टेस्टिंग कर रही थी. ये एक मोबाइल अलर्ट सिस्टम है जिसके जरिए आपातकालीन स्थिति में नागरिकों को चेतावनी दी जाती है, ताकि समय रहते अलर्ट हो सकें. लेकिन इस टन-टन की आवाज को फिलहाल के लिए होल्ड कर दिया गया है. होल्ड करने की वजह भी सीधे प्रधानमंत्री ऑफिस से जुड़ी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
प्रधानमंत्री को अलर्ट भेज दिया

सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम बनाने वाली नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) के आदेश के अनुसार, अधिकारियों द्वारा कुछ मुद्दों की ओर ध्यान दिलाए जाने के बाद इस सेवा को अगले आदेश तक रोक दिया गया है. The Hindu की रिपोर्ट के मुताबिक, आधी रात को प्रधानमंत्री के कॉन्टेक्ट नंबर पर कथित तौर पर आपदा अलर्ट भेजे जाने के कारण सरकार को यह सेवा अस्थायी रूप से बंद करनी पड़ी.  केंद्र ने बिना किसी खास वजह के 12 जून से इस सर्विस को रोक दिया है. The Hindu ने जब (NDMA) के Advisor (Operations)  Col. K.P. Singh से इस बारे में पूछा तो उन्होंने इस मुद्दे पर कमेंट करने से इनकार किया.

फिर से कब शुरू होगी यह सेवा?

सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम या दूसरे इमरजेंसी सिस्टम से अति महत्वपूर्ण लोगों के मोबाइल नंबर अलग रखे जाते हैं मगर इस केस में शायद ऐसा नहीं हुआ. फिलहाल इस सेवा के फिर से चालू होने पर कोई अपडेट नहीं है. बताते चलें कि स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम का देश की कई भाषाओं में रियल टाइम में अलर्ट भेजने के लिए बनाया गया है. नया सिस्टम geo-targeted है माने ये अंग्रेजी और हिन्दी ही नहीं बल्कि आपके एरिया की भाषा में भी अलर्ट भेज सकेगा. कहने का मतलब तूफान से लेकर तेज बारिश, भूकंप, सुनामी और बाढ़ जैसी आपदाओं के समय आपको समय रहते सचेत किया जा सकेगा.

Advertisement
undefined

आपका फोन भले साइलेंट मोड में क्यों ना हो, फोन वाइब्रेट होने लगता है और तेज बीप वाला साउंड आने लगता है. नोटिफिकेशन मोबाइल फोन के स्‍क्रीन पर आ जाता है और यह करीब 30 सेकंड तक डिस्‍प्‍ले होता है. 

वीडियो: अभिषेक बनर्जी के घर पुलिस की घंटों तलाशी, बंगाल की राजनीति में मचा बवाल

Advertisement

Advertisement