FIFA ने रिलायंस-डिज्नी के ज्वाइंट वेंचर को फुटबाल वर्ल्ड कप 2026 के ब्रॉडकास्ट राइट्स बेचने से इंकार कर दिया है. रिलायंस-डिज्नी ने ब्रॉडकास्ट राइट्स के लिए FIFA को 190 करोड़ रुपये (20 मिलियन यूएस डॉलर) का ऑफर दिया था. लेकिन, फीफा इतनी रकम में प्रसारण अधिकार बेचने को राजी नहीं हुआ. इसका मतलब यह है कि दुनिया के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश भारत में फुटबॉल फैंस फीफा वर्ल्ड कप नहीं देख पाएंगे. FIFA वर्ल्ड कप 2026 अगले महीने से शुरू हो रहा है.
फीफा वर्ल्ड कप भारत में नहीं देख पाएंगे? रिलायंस-डिज्नी को ब्रॉडकास्ट राइट्स नहीं मिले
FIFA ने रिलायंस-डिज्नी के ज्वाइंट वेंचर को वर्ल्ड कप 2026 के ब्रॉडकास्ट राइट्स बेचने से इंकार कर दिया है. रिलायंस-डिज्नी ने ब्रॉडकास्ट राइट्स के लिए FIFA को 190 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था. फुटबाल वर्ल्ड कप 2026 अगले महीने से ही शुरू हो रहा है.


रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस-डिज्नी ज्वाइंट वेंचर के साथ सोनी ने भी ब्रॉडकास्ट राइट्स के लिए बातचीत की. लेकिन, भारत के लिए महंगे ब्रॉडकास्ट राइट्स को देखते हुए किसी ब्रॉडकास्टिंग कंपनी ने प्रसारण अधिकार नहीं खरीदे. चीन भी FIFA के महंगे ब्रॉडकास्ट राइट्स को लेकर अभी कन्फ्यूज है.
FIFA ने रॉयटर्स से बातचीत में कहा,
FIFA ने मांगे 948 करोड़ रुपयेफीफा ने दुनियाभर में 175 से ज्यादा जगहों पर ब्रॉडकास्टर्स के साथ एग्रीमेंट किए हैं. वर्ल्ड कप 2026 के मीडिया राइट्स की बिक्री को लेकर चीन और भारत के साथ बातचीत चल रही है. लेकिन, इसे अभी कॉन्फिडेंशियल रखना होगा.
रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया कि FIFA ने शुरू में भारत से 2026 और 2030 के वर्ल्ड कप ब्रॉडकास्ट राइट्स के लिए 948 करोड़ (100 मिलियन यूएस डॉलर) रुपये मांगे थे. वहीं, साल 2022 में जब फीफा वर्ल्ड कप भारत में ऑन एयर हुआ था, तो उस समय रिलायंस की मीडिया ब्रांच ने लगभग लगभग 450 करोड़ रुपये में ब्रॉडकास्ट राइट्स खरीदे थे. FIFA से जुड़े सोर्स के मुताबिक, FIFA इस वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के लिए भी इतनी ही रकम की उम्मीद कर रहा है.
कंपनियां क्यों नहीं दे रहीं ज्यादा पैसा?इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनियों की FIFA के साथ ब्रॉडकास्ट राइ़ट्स की डील अभी तक न हो पाना, जिसकी मुख्य वजह टाइम जोन का फर्क भी है. साल 2026 का फीफा वर्ल्ड कप यूएस, कनाडा और मैक्सिको में खेला जाएगा. वर्ल्ड कप के मैच भारतीय टाइम के मुताबिक रात 12.30 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक होंगे. ऐसे में इंडियन ब्रॉडकास्टर्स को विज्ञापन में बेहतर कमाई की उम्मीद कम है. यही वजह कि इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी FIFA को ज्यादा मोटी रकम देने के मूड में नहीं हैं.
वीडियो: रोहित शर्मा को नीता अंबानी पहचान नहीं पाईं?




















