The Lallantop

बाबर आजम फिर बने टेस्ट कप्तान, PCB ने शान मसूद को हटाया

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक बार फिर Babar Azam को टीम का टेस्ट कप्तान बना दिया है. 2023 में कप्तानी मिलने के बाद से पाकिस्तानी टीम Shan Masood की अगुवाई में अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रही थी. इसी कारण उन्हें सैक कर दिया गया है.

Advertisement
post-main-image
बाबर आजम को पीसीबी ने फिर बनाया टेस्ट टीम का कप्तान. (फोटो-Reuters)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बाबर आजम को टेस्ट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है, जो वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के आगामी दौरे का नेतृत्व करेंगे।
  • यह निर्णय शान मसूद के खराब प्रदर्शन और टीम की लगातार हार के कारण लिया गया, जिसके बाद उनका कप्तानी पद से हटा दिया गया था।
  • बाबर आजम के नेतृत्व में अब टीम को नए श्रृंखला में बेहतर प्रदर्शन करना होगा, अन्यथा फिर से कप्तानी में बदलाव हो सकता है।

पाकिस्तान क्रिकेट की हर प्रॉब्लम का‍ सिर्फ एक सॉल्यूशन है. बाबर आजम. टीम जब भी प्रॉब्लम में होती है, PCB हाथ जोड़कर बाबर आजम के आगे खड़ा हो जाता है. टीम फिर हारती है. बाबर हटाए जाते हैं. नया कप्तान बनता है. फिर वही साइकिल रिपीट. पिछले एक दशक में ये तीसरी बार है, जब बाबर आजम की तरफ PCB ने रुख किया है. अब बाबर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बनाए गए हैं. ये फैसला पाकिस्तान के मेंस सेलेक्शन कमिटी ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में  हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुनाया. बाबर की अगुवाई में अब टीम वेस्टइंडीज और इंग्लैंड का दौरा करेगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
शान को क्यों हटाया गया?

बाबर को शान मसूद की जगह कप्तान बनाया गया है. हाल के दिनों में पाकिस्तान क्रिकेट का टेस्ट में परफॉर्मेंस काफी खराब था. मसूद को 2023 में टीम का कप्तान बनाया गया था. लेकिन, उनके कार्यकाल में टीम का प्रदर्शन लगातार खराब ही रहा. 16 टेस्ट में उन्होंने टीम की अगुवाई की. इनमें टीम को महज 4 मुकाबलों में जीत मिली. 12 मुकाबलों में पाकिस्तानी टीम को श‍िकस्त झेलनी पड़ी.

हाल ही में टीम को बांग्लादेश में 2-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था. इसके बाद ये तय था कि मसूद को सैक किया जाएगा. इस हार के कारण पाकिस्तानी टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनश‍िप के पॉइंट्स टेबल पर लास्ट 9वें पोजिशन पर पहुंच गई. टीम ने इस साइकिल में अब तक 4 मुकाबले खेले. इनमें महज 1 में टीम जीत दर्ज कर सकी थी.

Advertisement

मसूद की कैप्टंसी में पाकिस्तानी टीम महज एक सीरीज जीत पाई. 2024 में इंग्लैंड के ख‍िलाफ घर पर पाकिस्तान ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी. कुल 7 सीरीज टीम ने उनके अंडर खेली. इसमें से 4 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, कप्तान मसूद की बैटिंग इस दौरान बाकी टीम से बेहतर रही. माने अपनी कप्तानी में मसूद ने 34.06 के औसत से रन बनाए. ओवरऑल उनके करियर में उनका औसत 30 के आसपास है. इस दौरान 16 टेस्ट में मसूद ने कुल 1056 रन बनाए. इनमें 2 सेंचुरी और 7 हाफ सेंचुरीज शामिल हैं.

बाबर खुद कर रहे 3 साल से स्ट्रगल

लेकिन, हैरान करने वाली बात ये है कि अब जो दोबारा कप्तान बनाए गए हैं. यानी बाबर आजम. उनका टेस्ट में परफॉर्मेंस कोई बहुत बढ़ि‍या नहीं रहा है. क्रिकेट के सबसे लॉन्गेस्ट फॉर्मेट में बाबर भी काफी समय से स्ट्रगल ही कर रहे हैं. पिछले 3 सालों में बाबर ने शान मसूद की अगुवाई में महज 27.26 के औसत से रन बनाए हैं. इस दौरान वो महज 5 बार ही पचास का आंकड़ा पार कर पाए हैं. 2022 के बाद से बाबर ने टेस्ट क्रिकेट में एक भी सेंचुरी नहीं लगाई है. यानी सेलेक्टर्स सिर्फ बाबर को कप्तान नहीं बना रहे. वो ये उम्मीद भी कर रहे हैं कि कप्तानी मिलने के साथ बाबर की फॉर्म भी लौट आएगी. क्योंकि बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में बाबर का औसत 50 के पार का था.

वहीं, उनकी कप्तानी की बात करें, तो टीम ने उनकी अगुवाई में 2021 से 2023 तक पाकिस्तान ने कुल 20 टेस्ट खेले थे. इस दौरान 10 टेस्ट में टीम ने जीत दर्ज की थी. 2023 में ODI वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद उन्हें सभी फॉर्मेट में कप्तानी से हटा दिया गया था. लेकिन, इसके बाद ये दूसरी बार है जब क्रिकेट बोर्ड ने फ‍िर से बाबर का रुख किया है. इससे पहले, 2024 T20 वर्ल्ड कप से पहले भी बाबर को कप्तान बनाया गया था. लेकिन, ग्रुप स्टेज में अमेर‍िका से हार के बाद बाहर होने के बाद उन्हें दोबारा हटा दिया गया था. अब कहीं वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे पर टीम का यही हाल हुआ तो ये कहानी दोबारा रिपीट हो सकती है. वैसे भी कप्तानी पाकिस्तान क्रिकेट में म्यूजिकल चेयर ही है. इसमें हर दो साल में एक बार बाबर को ये कुर्सी मिल ही जाती है.

Advertisement

ये भी पढ़ें : मैनचेस्टर में 3 स्पिनर्स के साथ क्यों उतरी टीम इंडिया?

पाकिस्तानी टीम में कौन-कौन शामिल

पाकिस्तानी टीम को कैरिबियन आइलैंड्स में 25 जुलाई से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. वहीं, इंग्लैंड में 3 मैचों की टेस्ट सीरीज 19 अगस्त से खेली जानी है.  

वेस्टइंडीज दौरे के लिए पाकिस्तानी टीम इस प्रकार है - 
बाबर आज़म (कप्तान), आमिर ज़माल, अब्दुल्ला फज़ल, अली उस्मान, अज़ान अवैस, इमाम उल हक, खुर्रम शहज़ाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), मोहम्मद अवैस जफ़र, मोहम्मद ग़ाज़ी ग़ोरी (विकेटकीपर), साज़‍िद ख़ान, सलमान अली आगा, शान मसूद और उबैद शाह.

वहीं, इंग्लैंड दौरे में इस लिस्ट में सिर्फ सऊद शकील का नाम जुड़ा है. हालांकि, इंग्लैंड के लिए अनाउंस की गई इस 17 सदस्यीय टीम में शकील को सब्जेक्ट टू फिटनेस माना गया है. माने अगर वो फिट हुए तभी खेल सकेंगे. इसका मतलब ये हुआ कि बांग्लादेश में मिली हार ने शाहीन शाह अफरीदी, हसन अली और नोमान अली को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

टीम में उनकी जगह 4 यंग्सटर्स को पहली बार मौका दिया गया है. उनके लिए ये सीरीज डेब्यू टूर हो सकता है. इनमें लेफ्ट आर्म ऑर्थोडोक्स स्पिनर अली उस्मान, राइंट हैंड बैटर मोहम्मद अवैस ज़फर, राइट आर्म पेसर उबैद शाह और विकेटकीपर बैटर मोहम्मद ग़ाजी ग़ोरी शामिल हैं.  

बाबर के सामने चुनौती आसान नहीं 

बाबर के सामने बड़ी चुनौती ये है कि उन्हें दो अलग कंडीशंस वाली जगह के लिए टीम की कमान सौंपी गई है. वेस्टइंडीज का ये दौरा 25 जुलाई से 6 अगस्त के बीच खेला जाना है. इसके बाद टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां 19 अगस्त से 13 सितंबर के बीच 3 टेस्ट मैच खेले जाने हैं. वेस्टइंडीज में 25-29 जुलाई के बीच पहला टेस्ट ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी तरूबा में खेला जाएगा. वहीं, दूसरा टेस्ट 2-6 अगस्त के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में होगा. 

इंग्लैंड में टीम को 19-23 अगस्त के बीच पहला टेस्ट लीड्स में, 27-31 अगस्त के बीच दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स में और 9-13 सितंबर के बीच तीसरा टेस्ट बर्मिंघम में खेलना है. 

अब ये देखने लायक होगा कि क्या बाबर आजम दोबारा टीम का नेतृत्व करते हुए अपनी पुरानी फॉर्म ढूंढ पाते हैं या 2024 की कहानी दोहराई जाती है.

वीडियो: पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों पर प्रेशर, क्या बाबर आज़म अब दिला पाएंगे टीम को जीत?

Advertisement