The Lallantop

रोनाल्डो होने वाले हैं रिटायर? स्टार फुटबॉलर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'सोच-समझकर फैसला...'

दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने रिटायरमेंट की अफवाह को खारिज कर दिया है. पुुर्तगाल और क्रोएशिया के राउंड 32 मुकाबले से पहले रोनाल्डो की बहन कातिया एवेइरो (Katia Aveiro) ने कहा था कि वह FIFA World Cup 2026 के बाद संन्यास ले सकते हैं.

Advertisement
post-main-image
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने क्रोएशिया के खिलाफ गोल करके पुर्तगाल को राउंड ऑफ 16 में पहुंचाया (फोटो- Reuters)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बहन कातिया एवेइरो ने कहा कि FIFA वर्ल्ड कप 2026 के बाद रोनाल्डो इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायरमेंट ले सकते हैं और यह उनका आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है।
  • कातिया के बयान के पीछे यह कारण है कि पुर्तगाल ने राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है, और रोनाल्डो ने हाल ही में कई वर्ल्ड कप टूर्नामेंट खेले हैं।
  • मुकाबले के बाद रोनाल्डो ने कहा कि उन्होंने अभी रिटायरमेंट का फैसला नहीं लिया है और टूर्नामेंट खत्म होने के बाद ही वे अपने भविष्य पर विचार करेंगे।

पुर्तगाल और क्रोएशिया (Portugal vs Croatia) के बीच होने वाले राउंड ऑफ 32 मैच से पहले, क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) की बहन कातिया एवेइरो (Katia Aveiro) ने फैंस को शॉक कर दिया. उन्होंने कहा कि FIFA वर्ल्ड कप 2026 के बाद रोनाल्डो इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायरमेंट ले सकते हैं. कातिया ने वर्ल्ड कप को पुर्तगाल के लीजेंड का ‘लास्ट डांस’ (आखिरी मौका) बताया. लेकिन, मैच के बाद खुद रोनाल्डो ने रिटायरमेंट की अफवाह पर क्लियरेंस दी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
कातिया एवेइरो ने क्या कहा था?

टोरंटो में पुर्तगाल और क्रोएशिया के बीच नॉक आउट मुकाबले से पहले कातिया एवेइयो ने स्पोर्ट्स टीवी से बात करते हुए कहा था कि  मेरी जानकारी के मुताबिक अब लोग रोनाल्डो को अलविदा कह सकते हैं. आज नहीं, लेकिन मुझे लगता है कि नेशनल टीम के साथ यह उनका आखिरी टूर्नामेंट हैं. मैं भरोसेमंद सोर्स से कह रही हूं कि यह रोनाल्डो का ‘लास्ट डांस’ है.

मैच के बाद क्या बोले रोनाल्डो?

पुर्तगाल ने राउंड ऑफ 32 मुकाबले में क्रोएशिया पर 2-1 की रोमांचक जीत दर्ज की. इस जीत के बाद, पुर्तगाल प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया. मैच के बाद क्रिस्टियानों रोनाल्डो ने रिटायमेंट की अफवाहों पर बात की.

Advertisement

उन्होंने फॉक्स स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा,

मैं बिना सोचे समझे फैसले नहीं लेता. मेरा फोकस सिर्फ टूर्नामेंट पर है. पुर्तगाल का कैंपेन खत्म होने के बाद, मैं अपने फ्यूचर पर कोई डिसीजन लूंगा, अभी नहीं.

इससे पहले क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जून में फैब्रिजियो रोमानो से बात करते हुए 2030 वर्ल्ड कप में खेलने की इच्छा जताई थी. FIFA World Cup 2030 को स्पेन, मोरक्को और पुर्तगाल मिलकर होस्ट करेंगे.

Advertisement

पुर्तगाल के कोच रॉबर्टो मार्टिनेज भी रोनाल्डो के रिकॉर्ड सातवें वर्ल्ड कप में खेलने की उम्मीद जता चुके हैं.  मार्टिनेज ने कैडेना सेर रेडियो से बात करते हुए कहा, इसमें किसी को शक नहीं होना चाहिए. रोनाल्डो इसके हकदार हैं

रोनाल्डो का राउंड ऑफ 32 में कमाल

2 जुलाई को पुर्तगाल और क्रोएशिया के बीच नॉक आउट मुकाबले में रोनाल्डो ने कमाल कर दिया. इस मुकाबले में क्रोएशिया दूसरे हाफ में 1-0 से आगे था. क्रोएशिया के लिए 53वें मिनट में इवान पेरिसिक ने गोल किया.

इसके बाद, पुर्तगाल ने जवाबी हमला बोला. क्रिस्टियानो रोनाल्डो को 68वें मिनट में चांस मिला. उन्होंने पेनल्टी को गोल में बदलकर टीम की वापसी कराई. अब दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर  हो गया. एक वक्त ऐसा लगा  कि यह मैच एक्स्ट्रा टाइम में जाएगा. तभी 94वे मिनट में गोंसालो रोमोस ने हेडर के जरिए शानदार गोल मारकर पुर्तगाल को 2-1 से आगे कर दिया. इसके बाद, क्रोएशिया को वापसी करना मुश्किल हो गया.

ये भी पढ़ें: फोलारिन बालोगुन अगले मैच से बाहर, क्या रेड कार्ड की अपील हो सकती है?

रोनाल्डो ने बनाया खास रिकॉर्ड

क्रोएशिया के खिलाफ मैच में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने खास रिकॉर्ड बनाया. वह वर्ल्ड कप नॉकआउट मुकाबले में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज प्लेयर बन गए हैं. रोनाल्डो ने 41 साल  147 दिन की उम्र में वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में गोल किया. इस मामले में उन्होंने लियोनल मेसी को पीछे छोड़ दिया. यह रोनाल्डो का वर्ल्ड कप नॉक आउट मैच में पहला गोल है.

रोनाल्डो 6 FIFA World Cup में अब तक 11 गोल कर चुके हैं. वर्ल्ड कप में 2026 में उन्होंने अब तक 3 गोल दागे हैं.

अब प्री-क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल का सामना स्पेन से होगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 6 जुलाई को टेक्सास के एटीएंड टी (AT&T Stadium) में  खेला जाएगा. 

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement