दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीमों के बीच चेन्नई में खेला जा रहा है. मैच के पहले दिन ईस्ट जोन के बैटर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने रेड बॉल क्रिकेट में क्लास दिखाई. उन्होंने कुछ बेहतरीन शॉट लगाए. वैभव के स्ट्रोक देखकर लगा कि उनमें रेड बॉल क्रिकेट का काफी पोटेंशियल है.
वैभव ने सिराज को भी नहीं बख्शा, दलीप ट्रॉफी फाइनल में एक ओवर में कूट डाले 14 रन
Vaibhav Sooryavanshi ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ शानदार बैटिंग की. इस बीच उन्होंने साउथ जोन के बॉलर Mohammed Siraj को टारगेट किया. वैभव ने सिराज के एक ओवर में 14 रन जड़े. सूर्यवंशी ईस्ट जोन की पहली इनिंग्स में 44 रन बनाकर आउट हुए.

वैभव की पारी की खासियत यह रही कि उन्होंने अच्छी बॉल्स को रेस्पेक्ट दिया और खराब गेंदों को बाउंड्री की सैर कराई. इस बीच, मैच में उनका आक्रामक अंदाज भी देखने को मिला. उन्होंने साउथ जोन के बॉलर मोहम्मद सिराज को रिमांड पर लिया. वैभव ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए सिराज के एक ओवर में 14 रन जड़े.
सूर्यवंशी ने की 100 रनों की पार्टनरशिपदलीप ट्रॉफी फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी. वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ने अपने कप्तान के डिसीजन को सही साबित किया. पारी का आगाज करने आए दोनों बैटर्स ने शुरुआत में संभलकर बैटिंग की. उन्होंने रन बनाने में जल्दबाजी नहीं दिखाई.
लेकिन, जैसे ही पिच पर बैटिंग के अनुकूल हुई, दोनों बैटर्स ने हाथ खोल दिए. दोनों ने शानदार बैटिंग करते हुए पहले विकेट के लिए 100 रनों की पार्टनरशिप की. इस साझेदारी के चलते ईस्ट जोन को बड़ा स्कोर बनाने का बेस मिला.
सिराज के ओवर में जड़े 14 रनवैभव सूर्यवंशी पर इस फाइनल मैच का प्रेशर नहीं दिखा. उन्होंने अपने जाने-पहचाने अंदाज में बैटिंग की. इस दौरान, वैभव ने साउथ जोन के बॉलर मोहम्मद सिराज को रिमांड पर लिया. ईस्ट जोन की पारी का 7वां ओवर सिराज डालने आए. वैभव स्ट्राइक पर थे. इससे पहले वह 3 चौके लगा चुके थे. बॉल उनके बैट पर आसानी से आ रही थी. इसलिए उन्होंने सिराज के खिलाफ भी चांस लिया.
सिराज ने ओवर की दूसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डाली. सूर्यवंशी के पास मौका था. उन्होंने इस गेंद को कवर और पॉइंट के बीच पंच कर दिया. बॉल चार रनों के लिए बाउंड्री से बाहर चली गई. अगली गेंद की लाइन फिर ऑफ स्टंप पर थी. यह बॉल भी सूर्यवंशी की रीच में थी. इस पर वैभव ने मिड ऑफ के ऊपर से छक्का जड़ दिया. इसके बाद, सिराज के ओवर की लास्ट बॉल पर सूर्यवंशी ने मिड ऑफ एरिया में एक और खूबसूरत चौका लगाया.
वैभव के इस आक्रामक अंदाज से साउथ जोन के कैप्टन तिलक वर्मा चिढ़ गए. उन्होंने 15 साल के वैभव को स्लेज भी किया. दरअसल, 10वें ओवर के बाद तिलक वर्मा वैभव के पास गए और उनसे कहा, ‘क्या रे वाइस कैप्टन?’ हालांकि, इससे वैभव की बैटिंग पर कोई इंपैक्ट नहीं पड़ा. उन्होंने अपने आक्रामक खेल को जारी रखा.
ये भी पढ़ें: भारत के आगे 55 रनों पर हुई ढेर, पाकिस्तानी हेड कोच फिर भी टीम को बता रहे बेस्ट!
44 रन बनाकर आउट हुए वैभववैैभव ने जिस तरह बैटिंग की शुरुआत की थी, ऐसा लगा कि वह बड़ी पारी खेलने के मूड में हैं. लेकिन, वैभव 44 रन के स्कोर पर उन्हें साउथ जोन के बॉलर चामा मिलिंद ने आउट कर दिया. सूर्यवंशी 37 बॉल्स पर 44 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी इनिंग्स में 5 चौके और एक छ्क्का लगाया. सूर्यवंशी जब आउट हुए, उस वक्त ईस्ट जोन का स्कोर 100 रन था.
वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद, अभिमन्यु ईश्वरन भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिके. 72 रन के स्कोर पर उन्होंने बड़ी गलती कर दी. क्विक सिंगल चुराने की कोशिश में वह रन आउट हो गए. गेंद अभिमन्यु के बल्ले का टॉप एज लेकर स्लिप में पहुंच गई. शिखर मोहन ने पहले रिस्पॉन्ड किया. लेकिन, फिर उन्हाेंने अपना मन बदल लिया. जब तक ईश्वरन लौटे. स्लिप में खड़े देवदत्त पडिक्कल थ्रो कर चुके थे. रही सही कसर विकेटकीपर जगदीशन ने पूरी कर दी. अभिमन्यु 86 बॉल्स पर 72 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी इनिंग्स में 10 चौके और एक छक्का लगाया.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया









