ये बॉल हैं तो दो. मगर दिखते बिल्कुल एक जैसे हैं. क्योंकि दोनों जुड़वा भाई हैं. नाम हैं डूआन और मार्को जेनसेन. दोनों तेज गेंदबाज हैं और उम्र 17 साल की है. 1 मई 2000 को 15 मिनट के अंतराल में पैदा हुए हैं. मार्को 15 मिनट बड़े हैं और डुआन छोटे. इन्हें टीम इंडिया की नेट प्रैक्टिस के लिए बुलाया गया है. खास बात ये कि दोनों लेफ्ट आर्म पेसर हैं मगर बैटिंग दाएं हाथ से करते हैं.

पिछली बार राहुल द्रविड़ से मिले थे मार्को जेनसेन.
दोनों यहां की लोकल टीम के लिए खेलते हैं. कोहली के अलावा रोहित शर्मा, अजिंक्या रहाणे और दिनेश कार्तिक को भी खूब बॉलिंग की दोनों ने. इन दोनों को पिछले साल भी मनीष पांडे की कप्तानी में साउथ अफ्रीका आई इंडिया-ए टीम को भी नेट्स में बॉलिंग करने का मौका मिला था. उस वक्त दोनों ने करुण नायर, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन और अभिनव मुकुंद को बॉलिंग करवाई थी.
उसी वक्त उनकी मुलाकात राहुल द्रविड़ से भी हुई थी. दोनों ने एक इंटरव्यू में कहा कि राहुल द्रविड़ से मिलकर उन्हें विनम्र होने की सीख मिली थी. वहीं इस बार कोहली से मिलकर खेल की इंटेंसिटी समझ आई. पिता कूज जेनसेन से दिन भर की छुट्टी लेकर दोनों बेटों को टीम इंडिया के नेट्स में लाए थे और वो खुद रगबी प्लेयर रहे हैं. दोनों भाई साउथ अफ्रीका के लिए क्रिकेट खेलने का सपना रखते हैं धीरे धीरे साकार भी होता दिख रहा है. दोनों अंडर-19 टीम में शामिल होने के मजबूत दावेदार हैं.

दोनों को देखकर मोर्ने मॉर्कल और एलबी मॉर्कल की झलक दिखती है.
Also Read:












