The Lallantop

क्या धोनी की फ़िल्म से दिनेश कार्तिक हर्ट हुए हैं?

दिनेश कार्तिक. इंडियन विकेटकीपर जो धोनी की वजह से टीम में न आ सका.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
दिनेश कार्तिक. टीम इंडिया का विकेटकीपर जो टीम इंडिया का हो न सका. वजह? धोनी. धोनी की पिछले तमाम सालों में टीम में मौजूदगी देश के कई कीपर्स के टीम से बाहर रहने की वजह बनी रही है. धोनी इतने कंसिस्टेंट तरीके से खेलते रहे कि उन्हें हटाने का सवाल ही नहीं पैदा होता. साथ ही वो कप्तान भी थे. एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी फ़िल्म में एक हिस्सा है जहां टीम सेलेक्शन के दौरान सेलेक्टर्स और कप्तान सौरव गांगुली टीम चुन रहे होते हैं. सेलेक्टर्स वहीं मौजूद होते हैं लेकिन दादा फ़ोन कॉल से जुड़े होते हैं. वहां सेलेक्टर्स दिनेश कार्तिक के साथ जा रहे थे लेकिन दादा के कहने पर धोनी को टीम में लिया गया. फ़ोन काटने से पहले दादा ने कहा, "धोनी को ट्राई करते हैं." इस बात पर दिनेश कार्तिक का रिऐक्शन आया है. उन्होंने कहा,"मुझे फ़िल्म देखकर आश्चर्य हुआ कि एक सीन ऐसा भी है जिसमें उनका भी ज़िक्र है. मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि धोनी को उनके ऊपर चुना गया है. मैं चीज़ों को लेकर ज़्यादा लोड नहीं लेता. मैंने कभी किसी सेलेक्टर से ये नहीं पूछा कि मुझे क्यूं नहीं चुना गया. मुझे हमेशा ये विश्वास रहा है कि अगर आपमें स्किल है तो आपको किसी न किसी तरीके से मौका ज़रूर मिलेगा." सुशांत सिंह राजपूत की फ़िल्म जिसे नीरज पांडे ने डायरेक्ट किया है, अच्छी चल रही है. 116.91 करोड़ कमा चुकी है. एक स्पोर्ट्समैन पर बनी बायोपिक के लिए इतनी कमाई एक बहुत अच्छा संकेत है. वैसे इसमें इंडिया का क्रिकेट प्रेम और लोगों की धोनी से मुहब्बत भी एक फैक्टर है.

Advertisement
Advertisement