ई-कॉमर्स कंपनियों की सेल का एक राउंड खत्म हो गया है. हो सकता है कि आपने भी इस सेल में स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप और स्मार्टटीवी या कुछ और खरीदा होगा. लेकिन मान लीजिए कि सेल में खरीदा हुआ ब्रांड न्यू फोन गिरकर टूट जाए? उसमें पानी चला जाए तो आप क्या करेंगे? चलिए मान लिया, लेकिन अब क्या करेंगे? अरे यार दुखी ही होंगे, क्योंकि आम तौर पर हमारे पास मोबाइल का इंश्योरेंस नहीं होता. इसी वजह से आईफोन वाले तो कई बार टूटा बैक पैनल लिए दिख जाते हैं. खैर उनके लिए तो ऐप्पल केयर होता है. लेकिन एंड्रॉयड वाले क्या करें.
फोन की स्क्रीन टूटने पर नहीं लगेगा हजारों का चूना! इस धांसू उपाय से बचेंगे नुकसान से
महंगे फोन के शौकीन लोगों को स्क्रीन टूटने का डर अक्सर सताता रहता है. अब उनकी चिंता दूर हो सकती है. OneAssist एक InsurTech प्लेटफॉर्म है, जो आपके स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्टवॉच, को एक्सिडेंटल, लिक्विड और स्क्रीन प्रोटेक्शन ऑफर करता है.

आप OneAssist का रुख कीजिए. ये एक InsurTech प्लेटफॉर्म है. आपके स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्टवॉच वगैरह को एक्सीडेंटल, लिक्विड और स्क्रीन प्रोटेक्शन ऑफर करता है. एक्सटेंडेड वारंटी और सर्विस का भी प्रबंध है.
सबको प्रोटेक्ट रखेगा रे तेरा OneAssistऐप्पल यूजर्स के लिए ऐप्पल केयर है लेकिन उसका मतलब ये नहीं कि OneAssist उनके काम का नहीं. आप किसी भी स्मार्टफोन पर इनका प्रोटेक्शन प्लान ले सकते हैं. OneAssist इसे टोटल प्रोटेक्शन प्लान और डैमेज प्रोटेक्शन ऑफर करता है. बात चली है, तो जान लीजिए कि इंडिया में 82 फीसदी लोग अपना फोन गिराते हैं. 72 फीसदी के फोन में कुछ न कुछ टूट-फूट होती है.
ये भी पढ़ें: भीड़ में 5G की स्पीड हो जाती है स्लो? JIO-एयरटेल ने इसका जुगाड़ खोज लिया
आईफोन यूजर्स इस दर्द को ज्यादा अच्छे से समझते होंगे. वैसे आईफोन कोई कमजोर डिवाइस नहीं है. एल्युमीनियम और टाइटेनियम फ्रेम के साथ आता है. लेकिन ये अलग बात है कि क्योंकि वो आईफोन है तो ज्यादातर यूजर्स कवर नहीं लगाते. कटे हुए सेव का लोगो दिखाने का अपना क्रेज है. इस चक्कर में जब फोन गिरता है और फ्रन्ट या बैक पैनल दरकता है तो रिपेयर में जेब फट जाती है. एंड्रॉयड में ज्यादातर कंपनियां बैक कवर साथ में मुहैया करवाती हैं. फोन का गिरना-गुरना कम होता है लेकिन होता तो है ही. इसी से निपटने का एक तरीका OneAssist का टोटल या डैमेज प्रोटेक्शन प्लान है.

आप कंपनी की वेबसाइट या अमेजन से इनका प्लान खरीद सकते हैं. गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल स्टोर पर ऐप से भी प्लान खरीदने का ऑप्शन है. आपको फोन के ब्रांड के साथ उसकी खरीद की तारीख और अमाउन्ट के डिटेल्स देना होगा. वेरिफिकेशन के बाद आपको कवर मिल जाएगा. डैमेज प्रोटेक्शन प्लान में आपको एक्सिडेंटल और लिक्विड डैमेज पर कवर मिलेगा. एक्सटेंडेड वारंटी वाले प्लान में मैन्युफैक्चरिंग डिफ़ेक्ट भी कवर होगा. रिपेयर वाला प्लान भी है. कंपनी आपके घर से आपका डिवाइस उठाकर लेकर जाएगी और रिपेयर करवाकर वापस भी दे जाएगी.
उदाहरण के लिए सेल में 85000 रुपये में मिलने वाले सैमसंग गैलक्सी S25 अल्ट्रा के लिए आपको 10625 रुपये साल भर के भरने होंगे. हाल में लॉन्च हुए 1.54 लाख के आईफोन 18 प्रो के लिए आपको 19250 रुपये खर्च करना होंगे. आईफोन 17 के लिए 10 हजार रुपये सालाना का प्लान मिलेगा.

होम एप्लायंसेज जैसे वाशिंग मशीन, फ्रिज, गीजर, AC के लिए भी रिपेयर और सर्विस का इंतजाम है. अब जो आप अपने स्मार्टफोन को सलीके से संभाल सकते हैं तो ठीक. अगर ऐसा नहीं कर सकते, तो आपको प्रोटेक्शन प्लान लेना चाहिए. स्पेशली अगर आपका फोन महंगा है. रिपेयर के फटके से अच्छा है कि प्रोटेक्शन प्लान लिया जाए.
वीडियो: 'मुझे अरेस्ट, डिटेन नहीं, किडनैप किया गया', ध्रुव राठी ने रिहा होने के बाद गंभीर आरोप लगाए









