दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik). IPL के बाद से DK लगातार चर्चा में हैं. जिस तरह से कार्तिक ने IPL में धूम मचाई, उसे देखते हुए क्रिकेट पंडित और फ़ैन्स तुरंत प्रभाव से इस धाकड़ खिलाड़ी को भारतीय टीम में शामिल करने की डिमांड करने लगे थे. कार्तिक को मौका भी मिला, और वो फ़ैन्स के साथ सेलेक्टर्स के भरोसे पर भी खरे उतरे. भारतीय टीम के लिए वो अक्सर फिनिशर की भूमिका में नज़ऱ आए.
कार्तिक के इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद क्रिकेट पंडित उन्हें T20I वर्ल्ड की टीम में मौका देने की बात कह रहे हैं. कई दिग्गज़ उन्हें टीम में एक फिनिशर के तौर पर भी देख रहे हैं. हालांकि इस कमबैक हीरो को लेकर पूर्व भारतीय सेलेक्टर कृष्णमचारी श्रीकांत बाकी दिग्गजों से इत्तेफाक नहीं रखते हैं. श्रीकांत के मुताबिक कार्तिक को फिनिशर के तौर पर देखा जाना एक बड़ी गलती है.
दिनेश कार्तिक नहीं हैं फिनिशर...पूर्व भारतीय सेलेक्टर ने दिया हैरान करने वाला बयान
कार्तिक को फिनिशर के तौर पर देखा जाना एक बड़ी गलती है!


श्रीकांत के मुताबिक एक फिनिशर वो है जो गेम को गहराई तक ले जाए, ना कि वो, जो अंतिम चार ओवर्स में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करें. श्रीकांत ने कहा,
'आपकी फिनिशर की डेफिनेशन गलत है. दिनेश कार्तिक बहुत अच्छा कर रहे हैं. और यहां वो कुछ मैच में शानदार रहे हैं. लेकिन वो एक फिनिशर नहीं है. एक ऐसा खिलाड़ी जो 8वें या 9वें ओवर से मैच को आखिरी तक ले जाए और खत्म करे उसको फिनिशर कहा जा सकता है. कार्तिक जो कर रहे है उनको फाइनल टच बोलते हैं, न की गेम फिनिश करना. मैच में कम से कम हाफ सेंचुरी तो लगाए. दिनेश का रोल उनको पता है और वो बखूबी निभा भी रहा है लेकिन उनको फिनिशर नहीं कहा जा सकता है.’
श्रीकांत ने आगे कहा कि कार्तिक नहीं बल्कि हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत फिनिशर हैं. उन्होंने कहा,
# 2004 से खेल रहे कार्तिक‘सूर्यकुमार यादव को लें. हमने देखा कि उन्होंने इंग्लैंड में लगभग अकेले दम पर मैच जीत लिया. वह फिनिशिंग की भूमिका है. हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत फिनिशर हैं. इसके अलावा हमारे कप्तान रोहित शर्मा ओपनिंग कर सकते हैं और वे 17वें ओवर तक खेल सकते हैं, उन्हें भी मैं एक फिनिशर ही कहूंगा.’
दिनेश कार्तिक ने साल 2004 में टीम के लिए डेब्यू किया था. जिसके बाद वो लगातार टीम से अंदर बाहर होते रहे. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए उन्होंने IPL2022 में शानदार प्रदर्शन किया. जिसके बाद उन्हें टीम इंडिया में मौका मिला, जहां उन्होंने अपने रोल को बखूबी निभाया है. ऐसे में श्रीकांत की ये बात कई लोगों को नागवार गुजरेगी.
जय शाह ने बताया किस दिन होगा भारत और पाकिस्तान का मैच






















