दुनिया की नंबर 3 महिला टेनिस खिलाड़ी इगा स्वांतेक (Iga Swiatek) ने दुबई टेनिस चैंपियनशिप (Dubai Tennis Championships) टूर्नामेंट के डायरेक्टर सालाह तहलाक (Salah Tahlak) की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि टेनिस प्लेयर के पास हक है कि वे जब चाहें तब किसी भी टूर्नामेंट से हट सकते हैं. इससे पहले टूर्नामेंट के डायरेक्टर तहलाक ने दुबई चैंपियनशिप से नाम वापस लेने वाली इगा स्वांतेक और आर्यना सबालेंका (Aryna Sabalenka) पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी.
‘हम गुलाम नहीं...’, दुबई चैंपियनशिप के डायरेक्टर पर फूटा इगा स्वांतेक का गुस्सा
Dubai Tennis Championships: बेलारूस की टेनिस प्लेयर आर्यना सबालेंका ने मामूली हिप इंजरी के चलते टूर्नामेंट से नाम वापस लिया था. वहीं, Poland की Iga Swiatek ने टूर्नामेंट का शेड्यूल चेंज होने के बाद हटने का फैसला किया था.


इगा स्वांतेक और आर्यना सबालेंका ने इस साल फरवरी में लास्ट टाइम पर दुबई चैंपयिनशिप से नाम वापस ले लिया था. इस पर सालाह तहलाक ने निराशा जताई. टूर्नामेंट के डायरेक्टर ने कहा कि इन प्लेयर्स पर फाइनेंशियल फाइन लगाने के बजाय उनके रैकिंग पॉइंट्स काटकर कड़ी सजा देनी चाहिए.
स्वांतेक और सबालेंका क्यों हटीं?बेलारूस की टेनिस प्लेयर आर्यना सबालेंका ने मामूली हिप इंजरी के चलते टूर्नामेंट से नाम वापस लिया. वहीं, पोलैंड की इगा स्वांतेक ने टूर्नामेंट का शेड्यूल चेंज होने के बाद हटने का फैसला किया. स्वांतेक ने टूर्नामेंट के डायरेक्टर सालाह तहलाक की बातों का जवाब देते हुए कहा कि प्लेयर्स को अपने शेड्यूल को मैनेज करने और फिटनेस को प्राथमिकता देने का पूरा अधिकार है.
फ्रेंच ओपन 2026 में भाग लेने पहुंची इगा स्वांतेक ने इस मामले पर मीडिया से बात करते हुए कहा,
मैंने शिकायतों के बारे में सुना है, लेकिन पेनल्टी के बारे में नहीं सुना. शायद इसलिए क्योंकि यह थोड़ा अजीब है. हमारे पास अधिकार है कि हम जब चाहें तब टूर्नामेंट से हट जाएं. सच कहूं, तो मुझे इसमें कोई समस्या नहीं दिखती.
स्वांतेक ने आगे कहा,
अगर हम फिट नहीं हैं, या हमें लगता है कि यह टूर्नामेंट खेलने का सही टाइम नहीं है, तो क्या हम गुलाम हैं? हमें फैसला लेने की इजाजत है. इसलिए मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं दिखती. हमें रैंकिंग में जीरो मिलता है. यह एक सजा है.
इससे पहले आर्यना सबालेंका भी दुबई टेनिस चैंपियनशिप टूर्नामेंट के डायरेक्टर की आलोचना कर चुकी हैं. सबालेंका ने सालाह तहलाक की बातों को ‘मजाकिया’ बताया था. इस दौरान उन्होंने कहा कि हालात को ठीक से संभाला नहीं गया. सबालेंका ने टूर्नामेंट ऑर्गनाइजर्स पर प्लेयर्स की सुरक्षा से ज्यादा टिकट ब्रिकी और टूर्नामेंट की चिंता करने का आरोप लगाया.
ये भी पढ़ें: क्लासेन ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो धोनी-डिवीलियर्स और रैना भी नहीं बना पाए
स्वांतेक और सबालेंका फ्रेंच ओपन में दिखाएंगी दमइगा स्वांतेक और आर्यना सबालेंका फ्रेंच ओपन 2026 में दम दिखाएंगी. दोनों प्लेयर खिताब की टॉप कंटेंडर हैं. पोलैंड की प्लेयर इगा स्वांतेक को ‘क्वीन ऑफ क्ले’ कहा जाता है. वह चार बार फ्रेंच ओपन में वुमेन सिंगल्स का खिताब जीत चुकी हैं. स्वांतेक ने 2020, 2022, 2023 और 2024 में महिला सिंगल्स का टाइटल जीता था.
आर्यना सबालेंका फ्रेंच ओपन 2026 में अपना पहला टाइटल जीतना चाहेंगी. वर्ल्ड की नंबर 1 महिला टेनिस प्लेयर सबालेंका बीते साल फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंची थी. सेमीफाइनल में उन्होंने स्वांतेक को ही हराया था. लेकिन, सबालेंका खिताब नहीं जीत सकीं. फाइनल में उन्हें अमेरिका की कोको गॉफ के सामने हार झेलनी पड़ी थी.
वीडियो: विराट कोहली ने KKR के खिलाफ सेंचुरी जड़ दिया, RCB पॉइंट्स टेबल में सबसे आगे






















