The Lallantop

गेल के रिकॉर्ड का तोड़ने से चूक जाएंगे वैभव सूर्यवंशी?

यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के नाम आज भी IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज. उन्होंने यह करिश्मा IPL 2012 में किया था. तब गेल ने RCB की तरफ से खेलते हुए 14 इनिंग्स में 59 छक्के लगाए थे.

Advertisement
post-main-image
वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं. (फोटो- PTI)

क्या वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) अब क्रिस गेल (Chris Gayle) का एक सीजन में सबसे ज्यादा छ्क्कों का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे? यह सवाल क्रिकेट फैंस के जेहन में है. 24 मई को जब वैभव मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ बैटिंग करने उतरे, तो ऐसे उम्मीद थी कि वह एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. लेकिन, वह MI के खिलाफ  4 रन बनाकर आउट हो गए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है गेल का रिकॉर्ड?

यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के नाम आज भी IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने यह करिश्मा IPL 2012 में किया था. तब गेल ने RCB की तरफ से खेलते हुए 14 इनिंग्स में 59 छक्के लगाए थे. क्रिस गेल को यह रिकॉर्ड बनाए 14 साल बीत चुके हैं.

7 छ्क्के दूर हैं सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में विस्फोटक बैटिंग की है. इस सीजन उन्होंने बल्लेबाजी में गजब की कंसिस्टेंसी दिखाई. मौजूदा टूर्नामेंट में वह सबसे ज्यादा 53 छक्के लगा चुके हैं. क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सूर्यवंशी को 7 छक्कों की दरकार है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: बुमराह को फुटबॉलर बताया, एक्टर राम चरण को माफी मांगनी पड़ी

सूर्यवंशी को मिल मिल सकता है मौका

मुंबई के खिलाफ मैच में सूर्यवंशी के पास क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका था. क्रिकेट फैंस को उम्मीद थी कि सूर्यवंशी लीग मैच की अपनी आखिरी इनिंग्स में ताबड़तोड़ बैटिंग करेंगे. लेकिन, वह ऐसा नहीं कर पाए. राजस्थान की पारी का पांचवां ओवर डालने आए दीपक चाहर ने सूर्यवंशी को फंसा लिया.

दीपक ने सूर्यवंशी को फुलर लेंथ बॉल डाली. गेंद वैभव के स्लॉट में थी. उन्होंने गेंद पर जोरदार छक्के लगाने की कोशिश की. गेंद बाउंड्री से बाहर जाने के बजाय हवा में झूल गई. डीप पॉइंट एरिया में नमन धीर ने कैच लपक लिया. वैभव सूर्यवंशी 6 गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हुए.

Advertisement

हालांकि, इस मैच के बाद, सूर्यवंशी को क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका मिल सकता है. वैभव को यह चांस तब मिलेगा, जब राजस्थान की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज करेगी. अगर MI के खिलाफ RR की टीम मैच जीत जाती है, तो वह प्लेऑफ में क्वालीफाई कर जाएगी. ऐसे में वैभव को एक मैच और खेलने का चांस मिल जाएगा. तब, उनके पास क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा.

दीपक ने दूसरी बार लिया सूर्यवंशी का विकेट

IPL में अब तक दो बॉलर हैं, जिन्होंने वैभव को 2-2 बार आउट किया है. इन बॉलर्स के नाम हैं दीपक चाहर और मोहसिन खान. दीपक चाहर ने IPL 2025 में सूर्यवंशी को आउट किया था. वहीं, इस सीजन भी उन्होंने वैभव का विकेट लिया. LSG के बॉलर मोहसिन खान इस सीजन वैभव को दो बार आउट करने में सफल रहे.  

वीडियो: आईपीएल में धमाल मचा रहे वैभव सूर्यवंशी को जल्दी ही मिल सकती है बड़ी खुशखबरी!

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement