The Lallantop

2027 ODI वर्ल्ड कप की तारीखें सामने आईं, कोहली-रोहित के पास कितना समय?

साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे दूसरी बार टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे. वहीं नामीबिया को पहली बार होस्टिंग राइट्स मिले हैं.

Advertisement
post-main-image
वनडे वर्ल्ड 2023 की मेजबानी तीन देशों को दी गई थी. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • आईसीसी ने 2027 के ODI वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में 14 टीमों के बीच मुकाबले कराने की घोषणा की है, जो 4 अक्टूबर से शुरू होकर 21 नवंबर को खत्म होगा।
  • इस टूर्नामेंट की मेजबानी का निर्णय पिछले अनुभवों और क्षेत्रीय विस्तार की जरूरत के चलते लिया गया है, जहां साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे दूसरी बार होस्ट होंगे जबकि नामीबिया को पहली बार मौका मिला है।
  • यह टूर्नामेंट ICC के 2027-2031 फ्यूचर टूर प्रोग्राम का पहला आयोजन होगा, जिसमें सुपर सिक्स फॉर्मेट होगा और भारतीय टीम की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

ICC का 2027 ODI वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाना है. टूर्नामेंट के शेड्यूल को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टूर्नामेंट में 14 टीमें हिस्सा लेंगी. इसकी शुरुआत 4 अक्तूबर 2027 से होगी. फाइनल मैच 21 नवंबर 2027 को खेला जाएगा.

Advertisement
साउथ अफ्रीका में होंगे ज्यादातर मैच

वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका के 8 वेन्यू चुने गए हैं. 54 में से 41 मैच यहीं खेले जाएंगे. जिम्बाब्वे के तीन वेन्यू 8 से 10 मैचों की मेजबानी करेंगे. नामीबिया में भी तीन मैच खेले जाएंगे. 

साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे दूसरी बार टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे. वहीं नामीबिया को पहली बार होस्टिंग राइट्स मिले हैं.

Advertisement
क्या होगा टूर्नामेंट का फॉर्मेट?

अहमदाबाद में हुई ICC की बैठक में इन तारीखों पर चर्चा हुई है. वहीं इस महीने एडिनबर्ग में होने वाली AGM में तारीखें फाइनल हो जाएंगी. 

टूर्नामेंट के फॉर्मेट को लेकर भी ताजा जानकारी सामने आई है. 14 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा. दोनों ग्रुप से टॉप तीन टीम सुपर सिक्स में पहुंचेंगी. इसके बाद सेमीफाइनल और फिर फाइनल मैच खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट ICC के 2027 से 2031 के फ्यूचर टूर प्रोग्राम का पहला इवेंट होगा. 

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलियाई टीम का हाल बेहाल, बांग्लादेशी पेसर्स ने कहर बरपाया 

Advertisement
विराट-रोहित के लिए अहम है यह टूर्नामेंट

भारत को किस ग्रुप में रखा जाएगा, यह फिलहाल तय नहीं है. लेकिन जैसा ट्रेंड रहा है, यह तो तय है कि भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में होंगे. 

इस वर्ल्ड कप को लेकर भारतीय क्रिकेट में काफी चर्चा है. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के साथ वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू होगी. इस में विराट कोहली और रोहित शर्मा पर खास नजरें होंगी.

दोनों खिलाड़ी इस समय वनडे फॉर्मेट में ही एक्टिव हैं. दोनों ही वनडे वर्ल्ड कप खेलने की इच्छा भी जाहिर कर चुके हैं. लेकिन दोनों का खेलना फिलहाल तय नहीं है. उनके पास डेढ़ साल का समय है. बोर्ड इस दौरान दोनों की फॉर्म और फिटनेस पर नजर रखेगा. अजीत आगकर भी साफ कह चुके हैं कि टीम में फिलहाल किसी भी खिलाड़ी की जगह पक्की नहीं है. यह सबकुछ समय के साथ ही तय होगा.

वीडियो: गौतम गंभीर लेंगे वनडे का पूरा कंट्रोल, रोहित-कोहली का क्या होगा?

Advertisement