बीती शुक्रवार, 12 जून को दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके की एक बिल्डिंग में आग लग गई थी. इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई थी. शुरूआती जांच में घटना एक हादसे जैसा लग रही थी, लेकिन अब पता चला है कि इसके पीछे एक सोची-समझी साजिश थी. पुलिस को जांच में पता चला कि ये हादसा दो भाइयों के बीच पैसों के विवाद से शुरू हुआ था. इसके बाद ‘जानबूझकर आग लगाने’ तक पहुंच गया. पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों की गिरफ्तारी की है, जिसमें एक नाबालिग लड़की भी है.
दिल्ली की जिस आग में 3 लोगों की मौत हुई, वो हादसा नहीं थी, CCTV ने पूरा सच खोल दिया
Delhi के Tughlakabad में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस की जांच में अब पता चला कि ये कोई हादसा नहीं बल्कि 'जानबूझकर' किया गया कांड था. पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग लड़की सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है.


आरोपियों की पहचान निरंजन, राजकुमार और सरिता के तौर पर हुई है. पुलिस ने एक 17 साल की नाबालिग लड़की को भी हिरासत में लिया है. NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग लड़की ने पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया है. नाबालिग ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार, 1 जून की देर रात उसने नीचे खड़ी एक स्कूटर में आग लगा दी थी.
8 लोगों का रेस्क्यू हुआआग इतनी तेजी से बढ़ने लगी कि वो पांचवी मंजिल तक फैल गई. धीरे-धीरे इसने पूरी बिल्डिंग को ही अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के दौरान 8 लोगों को रेस्क्यू किया गया और इलाज के लिए फौरन नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचाया गया. आग की चपेट में आने से पंकज, सुशीला देवी और सोनिया कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गई. शुरुआती जांच में इस हादसे को लापरवाही और एक दुर्घटना के तौर पर देखा जा रहा था लेकिन वारदात में नया मोड़ तब लिया, जब पुलिस ने अपनी जांच में सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया.
सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि आग लगने की घटना के कुछ देर पहले एक लड़की को बिल्डिंग के अंदर घुसते हुए देखा गया. इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने नाबालिग लड़की को पूछताछ और जांच के लिए अपने हिरासत में लिया.
नाबालिग लड़की ने सच बतायारिपोर्ट में बताया गया कि नाबालिग लड़की ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि सरिता ने उसे दीपक की स्कूटर में आग लगाने के लिए उकसाया था. दीपक, रिश्ते में निरंजन का चचेरा भाई है, जो इसी बिल्डिंग के पांचवें फ्लोर पर रहता था. नाबालिग ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि सरिता ने ही उसे स्कूटर में आग लगाने के लिए पेट्रोल और माचिस दिया था. अब तक की जांच में आग लगने की वजह दीपक और निरंजन के बीच पैसों को लेकर चल रहे विवाद को बताया जा रहा है. निरंजन एक मामले में पहले से जेल में था और हाल ही में रिहा हुआ था.
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश, गैर-इरादतन हत्या, हत्या की कोशिश, आग से नुकसान पहुंचाने की कोशिश और बिना इजाजत घुसने जैसी गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया है. पुलिस इस मामले में किसी और के शामिल होने की भी जांच कर रही है.
वीडियो: तीन भारतीय नाविकों की मौत, होर्मुज हमले को लेकर आमने-सामने अमेरिका और ईरान














