The Lallantop

IND vs PAK एशिया कप मुकाबले पर दीप्ति शर्मा की ये बात पाकिस्तान के जख्म हरे कर देगी!

Women's Asia Cup 2026 में 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan Women's) के बीच मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया ने की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने मैच पर बात की.

Advertisement
post-main-image
दीप्ति शर्मा विमेंस एशिया कप 2026 में 6 विकेट ले चुकी हैं. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 5 सितंबर को विमेंस एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला होगा।
  • पाकिस्तान की महिला टीम ने 2022 में एक बार भारत को T20 फॉर्मेट में हराया था, जबकि ओडीआई फॉर्मेट में अब तक भारत ने पाकिस्तान को हराया है।
  • भारत की महिला टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुँच चुकी है और इस मैच में अपनी रणनीति तथा तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

5 सितंबर को विमेंस एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर होगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में भी टीम इंडिया अपनी विनिंग स्ट्रीक जारी रखना चाहेगी. इस बीच पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बड़ा बयान दिया. उनका कहना है कि भारत हमेशा पाकिस्तान से एक कदम आगे रहा है.

Advertisement
एशिया कप में भारत का दमदार रिकॉर्ड

विमेंस एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड शानदार है. पाकिस्तान की टीम एशिया कप के ODI फॉर्मेंट में कभी भारत को नहीं हरा पाई है. T20 फॉर्मेट में जरूर पाकिस्तान की महिला टीम भारत से एक बार जीती है. साल 2022 में एशिया कप मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को बांग्लादेश के सिलहट में हराया था. इसके बाद से पाकिस्तान टीम को एशिया कप में भारत के खिलाफ जीत का इंतजार है.

क्या बोलीं दीप्ति शर्मा?

इंडिया की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले ग्रुप A के अपकमिंग मुकाबले पर बात की. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हालिया सफलता किसी साइकोलॉजिकल एडवांटेज के मुकाबले बेहतर रणनीति से मिली है.

Advertisement

मैच की पूर्व संध्या पर मीडिया से बात करते हुए दीप्ति ने बताया,

देखिए, ऐसी कोई एडवांटेज नहीं है. पाकिस्तान के खिलाफ हमने जो भी मैच जीते हैं, वो चाहे एशिया कप हो या कोई और मैच. हम हमेशा पाकिस्तान से एक कदम आगे रहे हैं. बस यही बात है.

'पाकिस्तान की बॉलर्स भी अच्छी'

भारत की महिला टीम विमेंस एशिया कप के सेमीफाइनल में पहले ही पहुंच चुकी है. टूर्नामेंट में उसका अब तक शानदार प्रदर्शन रहा है. टीम इंडिया ने थाईलैंड और हांगकांग के खिलाफ बेहतरीन जीत दर्ज की. दीप्ति शर्मा के मुताबिक,

Advertisement

पूरी टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. अगर आप टीम की बैटिंग और बॉलिंग यूनिट देखें, तो दोनों चीजें बैलेंस हैं. जिस प्लेयर का दिन अच्छा होता है वो बेहतर करने की कोशिश करती है. वह टीम के लिए गेम को आगे ले जाती है. बाकी प्लेयर्स भी पॉजिटिव रहती हैं.

इसके बाद, पाकिस्तान की टीम के बारे में पूछे जाने पर दीप्ति ने ज्यादा कुछ नहीं कहा. उन्होंने सिर्फ टीम इंडिया की तैयारी पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि वह ये जानती हैं कि उनकी टीम अच्छी है. पाकिस्तान की बॉलर्स भी अच्छी हैं. लेकिन, हम अपनी टीम की स्ट्रेंथ पर ज्यादा फोकस करते हैं. हम अच्छी क्रिकेट खेलना चाहते हैं. यही हमारा माइंडसेट है.

भारत के आगे नहीं टिका पाकिस्तान

विमेंस एशिया कप के किसी भी फॉर्मेट में पाकिस्तान की टीम भारत के आगे ज्यादा टिक नहीं पाई. 50 ओवर के एशिया कप फॉर्मेट में भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच 6 मुकाबले खेले गए. इन सभी मैचों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की.

ये भी पढ़ें: PCB ने 7 खिलाड़ियों को घर क्यों भेजा? पाक के नए कोच बोले- 'मुझे कुछ पता ही नहीं'

इसके बाद, साल 2012 से विमेंस एशिया कप T20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है. अब तक T20 फॉर्मेट में भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच 7 मुकाबले हुए हैं. इस फॉर्मेंट में भी भारतीय टीम का दबदबा रहा. भारत ने इन 7 मुकाबलों में से 6 मैच जीते, जबकि एक मैच में हार मिली.

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement