वैभव सूर्यवंशी के खेले बगैर एक और T20I सीरीज खत्म हो गई. उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला. ये दूसरी बार है, जब वैभव को टीम में होने के बावजूद प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया. इससे पहले वे अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें खेलने का चांस नहीं मिला. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर से वैभव के खेलने के बारे में पूछा गया. श्रेयस ने जवाब में हेड कोच गौतम गंभीर की एक महीने पहले कही गई बात को दोहरा दिया.
'वैभव सूर्यवंशी को कब मौका मिलेगा?’ श्रेयस अय्यर ने गौतम गंभीर वाला जवाब दिया
Vaibhav Sooryavanshi को वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज खेलने का मौका नहीं मिला. उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ भी T20I सीरीज में चांस नहीं दिया गया. इन सभी मैचों में टीम में होने के बावजूद वैभव बेंच पर रहे.

वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम मैनेजमेंट ने ओपनर के तौर पर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पर भरोसा किया. इन दोनों बैटर्स ने 5 मैचों की सीरीज के हर मुकाबले में ओपनिंग की. हेड कोच गौतम गंभीर ने सभी मैचों में फुल स्ट्रेंथ टीम उतारी. अगर गंभीर किसी मैच में एक बॉलर को कम खिलाते, तो वैभव को चांस मिल सकता था. लेकिन, हेड कोच ने ऐसा नहीं किया.
बेंगलुरु में पांचवां T20I बारिश की वजह से पूरा नहीं हुआ. ये मैच रद्द कर दिया. बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान श्रेयस अय्यर से पूछा गया कि वैभव को खेलने का मौका कब मिलेगा. इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा,
अफगानिस्तान के खिलाफ भी नहीं खेलेमैं वैभव से यही कहता रहता हूं कि तुम्हें मौका जरूर मिलेगा. अपनी तैयारी पर हमेशा फोकस करो. कभी-कभी इंतजार करना पड़ता है. हमारे पास दो शानदार ओपनर हैं. वैभव से यही बात मेरी होती रही है.
वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज में भी नहीं खेल पाए. सितंबर में भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की T20I सीरीज खेली गई थी. इन सभी मैचों में वैभव बेंच पर रहे. उस समय भी सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में चांस नहीं देने पर सवाल उठे थे. तब टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने सूर्यवंशी के बारे में कहा था,
वैभव को अपने मौके का इंतजार करना होगा. हम जानते हैं कि उनके पास किस तरह का टैलेंट है. हमें पता है कि वे क्या कर सकते हैं? लेकिन, जो प्लेयर कई साल से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, उसे टीम में नए प्लेयर्स से ज्यादा तवज्जो देनी होगी. जब वैभव को चांस मिलेगा, तो उन्हें लगातार खेलने के ज्यादा अवसर मिलेंगे.
बातचीत के दौरान गंभीर ने ये भी कहा था,
न्यूजीलैंड टूर पर खेलने की उम्मीद?यही इंडियन क्रिकेट है. हम टीम में कॉम्पिटिशन चाहते हैं. हम चाहते हैं कि ड्रेसिंग रूम में ऐसे टैलेंटेड प्लेयर हों. लेकिन, कभी-कभी क्रिकेट में ऐसा ही होता है. प्लेयर चाहे 15 साल का हो या 30 साल का. उसे अपने मौके का इंतजार करना पड़ता है.
वैभव सूर्यवंशी ने इसी साल जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ T20I में डेब्यू किया था. डेब्यू के बाद से वे लगातार भारत की T20 टीम में बने हुए हैं. वैभव सूर्यवंशी अब तक 8 T20 इंटरनेशनल मैच खेले चुके हैं. दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने अपने सभी T20I मैच विदेशों में खेले हैं. उन्हें अभी तक अपनी सरजमीं पर इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहीं मिला है.
ये भी पढ़ें: 1425 दिन बाद टीम इंडिया में लौटे भुवी! कमबैक पर फिर गया पानी
अब टीम इंडिया का अगला असाइनमेंट न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज है. दोनों देशों के बीच इस सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी. वैभव सूर्यवंशी न्यूजीलैंड टूर के लिए भारत की T20I टीम में शामिल हैं. अब देखना होगा कि वैभव को इस सीरीज में खेलने का चांस मिलेगा या नहीं.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया













