पाकिस्तान की क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ T20I सीरीज के बाद अब ट्राई नेशन सीरीज में खेलेगी. तीन देशों के बीच होने वाली ये ODI सीरीज 18 अक्टूबर से शुरू हो रही है. सीरीज में होस्ट पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका और इंग्लैंड की टीमें शामिल हैं. लेकिन, इस त्रिकोणीय सीरीज से पहले पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने बाबर आजम को लेकर बड़ी बात कही है. उनका कहना है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) बाबर आजम को वनडे टीम से बाहर करने के बारे में सोच सकता है.
‘परफॉर्मेंस करो, नहीं तो बाहर जाओ,’ शोएब अख्तर ने बाबर-शाहीन समेत इन प्लेयर्स को तगड़ा सुना दिया
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीद सहित टीम के कई प्लेयर्स को सीधे और सपाट शब्दों में बड़ा मैसेज दिया है. जानते हैं कि पाकिस्तानी क्रिकेटर्स से शोएब अख्तर ने क्या कहा?

इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि PCB की नजर कप्तान शाहीन शाह अफरीदी पर भी है. इसके अलावा, उन्होंने पाकिस्तान टीम के कुछ और प्लेयर्स के नाम भी लिए. उनका कहना है कि इन सभी खिलाड़ियों पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होगा. कुल मिलाकर, शोएब ने इन पाकिस्तानी खिलाड़ियों को टीम में उनकी जगह को लेकर सख्त बातें कही हैं.
बाबर पर क्या बोले अख्तरइसी साल मई और जून में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 ODI मैचों की सीरीज हुई थी. इस सीरीज में बाबर आजम ने पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 125 रन बनाए थे. लेकिन, इस ट्राई नेशन सीरीज को लेकर शोएब अख्तर का कहना है कि अगर बाबर सहित कुछ प्लेयर्स ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, तो ये उनकी आखिरी सीरीज हो सकती है.
शोएब अख्तर ने आउटसाइड एज शो में बात करते हुए कहा,
क्या पाकिस्तान टीम में बाबर आजम को शामिल करना जरूरी होगा? बिल्कुल शामिल करना होगा. क्या दूसरे प्लेयर्स को उनके साथ खेलना होगा और उनके बैटिंग एवरेज से तालमेल बैठाना होगा? हां, ऐसा करना होगा
बातचीत के दौरान उन्होंने आगे कहा,
क्या बाबर को ODI टीम से बाहर कर देना चाहिए? मैं सिर्फ सवाल पूछ रहा हूं. ये एक बड़ा सवाल है. मैं अंदर की बात बता रहा हूं. PCB इस बारे में सोच रहा है.
शोएब अख्तर ने आगे बताया कि वे बाबर आजम को लेकर सनसनी फैलाना नहीं चाहते. उन्हें लगता है कि बाबर को खेलना चाहिए. उनके प्रदर्शन और टैलेंट का सही इस्तेमाल होना चाहिए. बाबर को PCB को ये एहसास कराना चाहिए कि वे ODI क्रिकेट खेलने के हकदार हैं.
इन प्लेयर्स पर भी दबावशोएब अख्तर ने पाकिस्तान टीम के उन प्लेयर्स के नाम बताए, जिन पर ट्राई नेशन सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने का प्रेशर होगा. अख्तर के मुताबिक,
मैं साफ-साफ कहना चाहता हूं. नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और शादाब खान पर भी दबाव है. बाबर आजम पर खास तौर से ज्यादा प्रेशर होगा. बाबर को डर हो सकता है कि कहीं ये उनकी आखिरी सीरीज न साबित हो.
उन्होंने आगे कहा कि इन प्लेयर्स पर ऐसा दबाव नहीं होना चाहिए. अगर बाबर को ये सोचकर ग्राउंड पर भेजा जाता है कि अच्छा खेलो नहीं तो टीम से बाहर हो जाओगे. तो ये गलत है. उनके साथ ऐसा करना ठीक नहीं है.
शाहीन को सुधारनी होगी बॉलिंगपाकिस्तान की मीडिया में ऐसी खबरें है कि टीम मैनेजमेंट शोएब अख्तर को अहम जिम्मेदारी दे सकता है. शोएब इस बारे में सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा. लेकिन, उन्होंने ये जरूर क्लियर किया कि बोर्ड प्लेयर्स के बारे में क्या सोच रहा है?
उन्होंने कहा कि वे एक बात साफ कहना चाहते हैं. बोर्ड का मानना है कि अगर ये प्लेयर्स अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं. तो दूसरे विकल्पों पर विचार किया जा सकता है. शोएब के मुताबिक,
शाहीन से साफ कहा जा सकता है कि अगर वे हमारी उम्मीद के मुताबिक 10 ओवर बॉलिंग नहीं कर सकते, तो उन्हें टीम में रखने का कोई फायदा नहीं है. ऐसा नहीं हो सकता कि वे सिर्फ 4 ओवर बॉलिंग करें और दूसरे या चौथे ओवर में उनकी रफ्तार धीमी पड़ जाए.
इस बीच शोएब अख्तर ने शाहीन अफरीदी को सलाह दी कि उन्हें शुरुआत में पूरी ताकत लगाने के बजाय अपनी रफ्तार और ताकत का सही इस्तेमाल करना चाहिए. उन्होंने कहा कि वे शाहीन को सलाह देते हैं कि वे शुरुआत से पूरी ताकत न लगाएं. धीरे-धीरे अपनी रफ्तार बढ़ाएं. शोएब ने बताया कि उनके समय में भी पाकिस्तान के पेसर्स ऐसा ही करते थे.
ये भी पढ़ें: 'वैभव सूर्यवंशी को कब मौका मिलेगा?’ श्रेयस अय्यर ने गौतम गंभीर वाला जवाब दिया
प्रदर्शन से समझौता नहींशोएब अख्तर ने शो में बातचीत के दौरान ये भी साफ किया कि PCB प्लेयर्स के प्रदर्शन के मामले में कोई समझौता नहीं करेगा. खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करना ही होगा. इसके बाद उन्हें आगे खेलने का मौका मिलेगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि बेहतर प्रदर्शन करो और टीम में बने रहो
पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच ट्राई नेशन सीरीज 18 अक्टूबर से शुरू हो रही है. इस सीरीज का पहला मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रावलपिंडी में खेला जाएगा.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले












