The Lallantop

वॉर्नर ने नशे में कार दौड़ाई, 9 महीने के लिए जेल जाना पड़ सकता है!

कोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त को करेगा. जिसमें उनकी सजा भी तय की जा सकती है. न्यू साउथ वेल्स के कानून के मुताबिक वॉर्नर को 9 महीने तक की जेल की सजा हो सकती है.

Advertisement
post-main-image
डेविड वॉर्नर फिलहाल न्यू साउथ वेल्स के कप्तान हैं. (Photo-X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • डेविड वॉर्नर को नशे में ड्राइविंग के मामले में सिडनी की लोकल कोर्ट ने 22 जुलाई को सुनवाई की, जिसमें उनकी अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी और संभवतः जेल की सजा पर निर्णय लिया जाएगा।
  • यह मामला 5 अप्रैल का है जब वॉर्नर मारूबरा में ब्लड अल्कोहल लेवल नियमों की सीमा से दोगुना अधिक होने पर पकड़े गए थे, जिससे नशे में ड्राइविंग के फैसले का कारण बना।
  • न्यू साउथ वेल्स के नियमों के तहत वॉर्नर को 9 महीने तक जेल और डेढ़ लाख तक जुर्माने का खतरा है, जिससे उनकी SBBL टीम की कप्तानी भी खतरे में पड़ सकती है।

स्टार ओपनिंग बैटर डेविड वॉर्नर (David Warner) जब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले कई बार विवादों में फंसे. कभी मैदान पर लड़ाई के लिए, तो कभी बॉल टेंपरिंग को लेकर. वॉर्नर अब इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन कॉन्ट्रोवर्सी उनका पीछा नहीं छोड़ रही हैं. वो नशे में गाड़ी चलाने से जुड़े मामले के कारण मुश्किल में फंस गए हैं. वॉर्नर को इसके लिए नौ महीने जेल में भी बिताने पड़ सकते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
नशे में गाड़ी चला रहे थे वॉर्नर

दरअसल, वॉर्नर से जुड़ा यह मामला पांच अप्रैल का है. वो नशे में सिडनी के मारूबरा में गाड़ी चला रहे थे. उन्होंने जब अपनी गाड़ी को साइड में रोका तो ऑफिसर्स ने उनका एलकोहल लेवल चेक किया. जिसमें वॉर्नर का ब्लड कंसंट्रेशन लेवल तय सीमा ने दोगुना था.

सिडनी की एक लोकल कोर्ट में बुधवार 22 जुलाई को मामले की सुनवाई हुई. वॉर्नर की तरफ से उनके वकील बॉबील हिल मौजूद रहे. उन्होंने बताया कि वॉर्नर ने अपनी गलती मान ली है.  हिल ने बाहर आकर मीडिया को बताया कि वॉर्नर अपने दोस्त के फ्लैट से घर लौट रहे थे. ये भी खुलासा किया कि उन्होंने तीन गिलास वाइन पी हुई थी.

Advertisement

कोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त को करेगा. जिसमें उनकी सजा भी तय की जा सकती है. न्यू साउथ वेल्स के कानून के मुताबिक वॉर्नर को 9 महीने तक की जेल की सजा हो सकती है. इसके अलावा उनके ऊपर डेढ़ लाख तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया के खिलाड़ी लगातार चोटिल क्यों हो रहे हैं? वजह पता चल गई 

डेविड वॉर्नर की कप्तानी पर खतरा

डेविड वॉर्नर के लिए एक मुश्किल काफी बड़ी है. वह अगर जेल की सजा से बच भी गए, तो भी BBL की टीम सिडनी थंडर्स की कप्तानी जा सकती है. क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स (NSW) की सरकार और रोड सेफ्टी अभियान के साथ पार्टनरशिप है. ऐसे में वॉर्नर के नियम तोड़ने के मुद्दे को काफी गंभीरता से लिया जाएगा. 

Advertisement

क्रिकेट NSW ने इसे लेकर बयान भी जारी किया है. कहा गया है कि फेडरेशन रोड सेफ्टी नियमों को लेकर जागरुकता फैलाने को लेकर काफी काम कर रही है. ऐसे में अगर कोई भी इस तरह की हरकत करता है तो उस पर सख्त एक्शन होगा. 

सख्त कदम उठाते हुए अगर वॉर्नर से कप्तानी छीन ली जाती है तो यह उनके लिए बड़ा सेटबैक होगा. वॉर्नर साल 2024 में ही टीम के कप्तान बने थे. उसी साल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन पर कप्तानी को लेकर लगा लाइफटाइम बैन हटाया था. वॉर्नर पर यह बैन साल 2018 में लगा था. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सैंडपेपर स्कैंडल के समय वह टीम के वाइस कैप्टन थे और साथ ही इस मामले में शामिल भी थे.  

वीडियो: सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के 25 दिन, दिपके ने कर दी अपील

Advertisement