The Lallantop

ट्रिपल जंप में डबल मेडल! प्रवीण ने जीता सिल्वर, सेल्वा प्रभु को मिला कांसा

Commonwealth Games 2026 : भारतीय एथलीट प्रवीण चित्रवेल ( Praveen Chithravel) और सेल्वा प्रभु थिरुमारन (Selva Prabhu Thirumaran) ने पुरुषों की ट्रिपल जंप में मेडल जीते. प्रवीण ने इस इवेंट का सिल्वर मेडल जीता. जबकि, सेल्वा प्रभु ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया.

Advertisement
post-main-image
ट्रिपल जंप में मेडल जीतने के बाद प्रवीण चित्रवेल और सेल्वा प्रभु थिरुमारन. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की ट्रिपल जंप में प्रवीण चित्रवेल ने सिल्वर और सेल्वा प्रभु ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  • पुरسों की ट्रिपल जंप में भारतीय एथलीटों ने शुरुआत में कमजोर प्रदर्शन किया, लेकिन प्रवीण ने चौथे राउंड में सुधार कर पदक सुनिश्चित किया।
  • प्रवीण और सेल्वा के पदक जीतने के बाद भारत ने पहली बार इस इवेंट में दो पदक लगातार दूसरी बार हासिल किए, जिससे भारतीय एथलेटिक्स का रिकॉर्ड बना।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (Commonwealth Games) के 10वें दिन एथलेटिक्स में भारत का दबदबा रहा. भारतीय एथलीट प्रवीण चित्रवेल ( Praveen Chithravel) और सेल्वा प्रभु थिरुमारन (Selva Prabhu Thirumaran) ने पुरुषों की ट्रिपल जंप में मेडल जीते. प्रवीण ने इस इवेंट का सिल्वर मेडल जीता. जबकि, सेल्वा प्रभु ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया. कॉमनवेल्थ गेम्स की हिस्ट्री में ये लगातार दूसरी बार है, जब भारत ने इस इवेंट में दो पदक एक साथ जीते. इससे पहले, 2022 में बर्मि‍ंंघम में भी इंडिया के एल्डहोज पॉल और अब्दुल्ला अबूबाकर ने गोल्ड और सिल्वर अपने नाम किया था.     

Advertisement
प्रेशर में थे भारतीय एथलीट

मेंस ट्रिपल जंप इवेंट की शुरुआत भारतीय एथलीटों के लिए उतार-चढ़ाव वाली रही. शुरुआती तीन राउंड के बाद, प्रवीण चित्रवेल पांचवें नंबर थे. जबकि, सेल्वा प्रभु इतनी ही राउंड की जंप के बाद, तीसरे स्थान पर थे.

प्रवीण चित्रवेल ने पहले राउंड में 16.05 मीटर की छलांग लगाई. जबकि, दूसरे राउंड में वह 15.64 मीटर की जंप लगा पाए. इसके बाद, तीसरे राउंड में उन्होंने थोड़ा सुधार करके, 16.31 मीटर की जंप लगाई. फिर, चौथे प्रयास में उन्होंने 16.58 मीटर की जंप लगाकर थोड़े समय के लिए बढ़त बना ली.

Advertisement

इसी तरह, सेल्वा प्रभु ने पहले राउंड में 15.87 मीटर की जंप लगाई. दूसरे राउंड में उन्होंने 16.17 मीटर की दूरी तय की. तीसरे राउंड में उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस को बेहतर किया. थर्ड राउंड में प्रभु सेल्वा ने 16.43 मीटर की दूरी तय की. जबकि, चौथे राउंड में उन्होंने 16.52 मीटर की जंप लगाई.  सेल्वा प्रभु तीसरे नंबर पर रहे. उन्हें ब्रॉन्ज मेडल मिला.

ये भी पढ़ें : FIFA चीफ इन्फैंटिनो ने मानी हार! वर्ल्ड कप इंवेस्टमेंट प्लान को किया रद्द

चौथे राउंड में प्रवीण ने कमाल कर दिया

शुरुआत के तीन राउंड में प्रवीण चित्रवेल मेडल की रेस में पिछड़ में रहे थे. लेकिन उन्होंने चौथे राउंड में शानदार कमबैक करके पासा पलट दिया. प्रवीण ने चौथे राउंड में 16.58 मीटर की छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया. लेकिन, बाद में जमैका के जॉर्डन स्कॉट ने 16.72 मीटर की जंप लगाकर प्रवीण को पीछे छोड़ दिया.

Advertisement

पुरुषों की ट्रिपल जंप इवेंट में प्रवीण चित्रवेल 16.58 मीटर की जंप के साथ दूसरे नंबर पर रहे. उन्होंने सिल्वर मेडल जीता.

किसने जीता गोल्ड मेडल?

मेंस ट्रिपल जंप का गोल्ड मेडल जमैका के जॉर्डन स्कॉट के नाम रहा. उन्होंने पहले राउंड में 16.32 मीटर की जंप लगाई. दूसरे राउंड में स्कॉट ने 16.48 मीटर की दूरी तय की. तीसरे राउंड में फाउल किया. जबकि, चौथे राउंड में उन्होंने 16.72 की बेहतरीन छलांग लगाई. पांचवें राउंड में स्कॉट 16.55 मीटर की दूरी तय कर पाए. जॉर्डन स्कॉट की बेस्ट जंप 16.72 मीटर की रही. इसकी वजह से वह गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे.

वीडियो: CommonWealth Games 2026: लवप्रीत सिंह ने कौन सा मेडल जीता?

Advertisement