The Lallantop

कॉमनवेल्थ गेम्स: फाइनल में पहुंचे 10 इंडियन बॉक्सर्स में 7 हरियाणा के, CM नायब सिंह सैनी ने दी बधाई

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इंडियन बॉक्सर्स ने कमाल कर दिया. इन खेलों में भारत के 10 मुक्केबाज अलग-अलग कैटेगरी के फाइनल में पहुंचे हैं. 10 मुक्केबाजों में से 7 बॉक्सर हरियाणा के हैं. राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इन मुक्केबाजों को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी है.

Advertisement
post-main-image
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हरियाणा के 7 बॉक्सर फाइनल में पहुंचे. फोेटो- (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के 10 मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल जीतकर फाइनल का टिकट हासिल किया है, जिनमें से 7 बॉक्सर हरियाणा के हैं जो विभिन्न वेट कैटेगरी में फाइनल में होंगे।
  • हरियाणा के मुक्केबाजों का यह प्रदर्शन पिछले वर्षों में उनके निरंतर अंतरराष्ट्रीय सफलता और देश की पदक तालिका में सुधार की मांग का परिणाम है।
  • एक अगस्त को फाइनल मुकाबलों में बॉक्सर्स के पदक जीतने की उम्मीद है, जिससे भारत की पदक संख्या बढ़ सकती है और खिलाड़ियों में अगले बड़े टूर्नामेंट की तैयारी तेज होगी।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (Commonwealth Games 2026) में इंडियन बॉक्सर्स ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. भारत के सभी 10 मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल मैच जीतकर, फाइनल का टिकट कटाया. इन 10 मुक्केबाजों में से 7 बॉक्सर हरियाणा के हैं. एक अगस्त को ये सभी बॉक्सर्स अलग-अलग वेट कैटेगरी में मेडल जीतने के लिए चुनौती पेश करेंगे. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Naib Singh Saini) ने राज्य के सभी बॉक्सर्स को शानदार प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी है.

Advertisement
मुख्यमंत्री ने दी बधाई

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के मुक्केबाजों को बधाई देते हुए कहा,

आप सभी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश की पदक तालिका को और भी ऊपर लेकर जाएं, यही हमारी कामना है. हरियाणा के खिलाड़ियों ने हमेशा ही देश का मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा किया है.

Advertisement
मेंस कैटेगरी में हरियाणा के बॉक्सर

मेंस कैटेगरी में हरियाणा के बॉक्सर सचिन सिवाच (60 किलोग्राम) अंकुश पंघाल (80 किलोग्राम) और नरेंद्र बेरवाल 90 प्लस किलोग्राम कैटेगरी के फाइनल मुकाबले में टक्कर देंगे.

नरेंद्र बेरवाल ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए त्रिनिडाड और टोबैगो के बॉक्सर नाइजेल पॉल को चित किया. उन्होंने नाइजेल पॉल को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया. अंकुश पंघाल ने सेमीफाइल में कनाडा के बॉक्सर जोशुआ ओफोरी को शिकस्त दी. अंकुश ने सेमीफाइनल में जोशुआ को 5-0 से पीटा. जबकि, सचिन ने सेमीफाइनल में वेल्स के हैरिस एलन को 5-0 से मात देकर फाइनल में एंट्री की.

विमेंस कैटेगरी में हरियाणा की बॉक्सर

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हरियाणा की 4 महिला बॉक्सर फाइनल में पहुंची हैं. एक अगस्त को ये सभी बॉक्सर अपनी अपोनेंट्स के खिलाफ चुनौती पेश करेंगी. साक्षी चौधरी ने 51 किलोग्राम, प्रीति पंवार ने 54 किलोग्राम, जैस्मिन लांबोरिया ने 57 किलोग्राम और प्रिया घनघस ने 60 किलोग्राम कैटेगरी के फाइनल में प्रवेश किया.

Advertisement

ये भी पढें: कॉमनवेल्थ में तेजस्विन शंकर ने ब्रॉन्ज जीत रचा इतिहास, डेकाथलॉन में पदक जीतने वाले पहले भारतीय

साक्षी चौधरी ने 51 किलोग्राम कैटेगरी के सेमीफाइनल में कनाडा की एम्बर-जेन वॉल को 5-0 से हराया. प्रिया ने 60 किलोग्राम कैटेगरी में इंग्लैंड की एल किंग्स व्हीटली को 5-0 से शिकस्त दी. जैस्मिन लांबोरिया ने 57 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में लेसोथो की रैपेलांग मासेलेला को हराया. जबकि, प्रीति पंवार ने 54 किलोग्राम कैटेगरी के सेमीफाइनल में जाम्बिया की कैथरीन म्वापे को 5-0 से हराया.

हरियाणा के इन बॉक्सर्स के अलावा, असम की महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन 75 किलोग्राम कैटेगरी और राजस्थान की अरुंधति चौधरी 70 किलोग्राम कैटेगरी के वर्ग में अपनी चुनौती पेश करेंगी. जबकि, मणिपुर से ताल्लुक रखने वाले मेल बॉक्सर जादुमणि सिंह 55 किलोग्राम कैटेगरी के फाइनल में 'पंच' जड़ते नजर आएंगे. 

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement