आज का दौर AI का है. दफ्तर से लेकर ग्रॉसरी शॉप तक. हर जगह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल किया जा रहा है. हालांकि, इसके फायदे-नुकसान दोनों ही हैं. लेकिन सिंगापुर की एक 21 साल की लड़की ने ChatGPT की मदद से अपने परिवार को 22 लाख कर्ज में डूबने से बचा लिया. इतना ही नहीं, आज वो उसी शॉप से होने वाली कमाई से अपनी कॉलेज की लाखों की फीस भरने के काबिल भी बन गई है.
22 लाख का कर्ज उतारा, दुकान को मुनाफे का अड्डा बना दिया, 21 साल की लड़की ने ये कैसे किया?
Singapore की एक 21 साल की लड़की ने अपने परिवार को 22 लाख के कर्ज से बचा लिया. इसके लिए उसने ChatGPT का इस्तेमाल किया था.

हम बात कर रहे हैं लिन एनकी की, जिन्होंने 21 साल की उम्र में AI की मदद से अपने परिवार के डूबते बिजनेस को सेट कर दिया. इंडियन एक्सप्रेस ने CNA इनसाइडर के हवाले से बताया, एनकी 18 साल की उम्र मे ही कम्पुंग एडमिरल्टी इलाके में स्थित अपनी शॉप को संभालने लगी थीं. उस समय उनकी शॉप 22 लाख के कर्जे में डूबी थी. एनकी ने इस कर्ज से निपटने के लिए ज्यादा काम करने के बजाय स्मार्ट काम करने का फैसला लिया.
उन्होंने अपनी शॉप के काम को करने के लिए AI का इस्तेमाल शुरू कर दिया. AI की मदद से उन्होंने सबसे पहले अपने शॉप को ‘पॉइंट-ऑफ-सेल सिस्टम’ पर स्विच किया. यानी दुकान में डिजिटल बिलिंग सिस्टम लागू किया. हर लेन-देन का डिजिटली हिसाब रखा जाने लगा. इसके बाद इन्वेंट्री को सही किया. यानी दुकान में मौजूद सामानों का रेकॉर्ड व्यवस्थित किया. इसके लिए उसने एआई की मदद ली. क्योंकि, अगर 8 हजार प्रोडक्ट्स को शॉप में इंसान की मदद से सेट करना होता तो इसमें करीब-करीब हफ्तेभर से ज्यादा का समय लग जाता. पर एनकी ने AI के इस्तेमाल से इस प्रॉब्लम को जल्दी निपटा लिया.
उन्होंने ChatGPT की मदद लेकर प्रोडक्ट्स के सॉर्टिंग की प्रक्रिया को महज 2 दिनों के भीतर की खत्म कर दिया. ऐसा करने से समय और मेहनत दोनों की बचत हुई. अब एनकी ने अपनी शॉप की रेवेन्यू बढ़ाने पर काम शुरू किया. उन्होंने ChatGPT की मदद से शॉपिंग वाउचर शुरू किया. इसमें ग्राहकों को कम से कम खर्च में शॉपिंग करने के लिए आकर्षित किया जाने लगा. इस वाउचर वाले आईडिया से एनकी को अपने बिजनेस की फाइनेंशियल कंडीशन को सुधारने में काफी मदद मिली.
कस्टमाइज ChatGPT बनवायाएनकी ने जब टेक्नोलॉजी को अच्छे से समझ लिया, तब उन्होंने AI की मदद से एक कस्टम ChatGPT बनवाया. यह ChatGPT उनकी शॉप के जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया. ये ChatGPT आने वाले त्योहारों के समय मार्केटिंग कैंपेन के लिए नए नए तरीके सुझाता है. एनकी ChatGPT के भरोसे बड़ी बिजनेस रिपोर्ट्स को समराइज करके पढ़ने लगीं. ऐसा करने से उनका घंटों का समय बचा और वो उन्होंने अपनी बिजनेस को बेहतर बनाने में इस्तेमाल किया.
यह भी पढ़ें: 'शर्मिंदा हूं, नजरें नहीं उठा पा रही', पीएम मोदी को अपशब्द कहने वाली लड़की का नया वीडियो आया
आज वो अपनी ग्रॉसरी शॉप से इतना कमा लेती हैं कि अपनी यूनिवर्सिटी की लाखों की फीस भर पाती हैं. साथ ही अपने शॉप में काम करने वालों को तनख्वाह दे पाती हैं.
वीडियो: 'रामायण' में विष्णु का किरदार किसने किया?













